हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के गोला चौक के समीप 22 जून को श्री ज्वेलर्स नामक स्वर्ण व्यवसाई के दुकान पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा दिनदहाड़े गोली चलाने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार सर एक बड़ी सफलता हासिल किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी पर उत्तम यादव नमक अपराधी के गिरोह का सदस्य होने का दावा पुलिस ने किया गया है, वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी प्रयासरत है बताते चले की श्री ज्वेलर्स पर दिनदहाड़े गोली चलने के मामले में पुलिस ने एसआईटी की टीम गठित की थी और इसी टीम के द्वारा इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसे परेड भी कराया गया वही इस घटना के बाद उत्तम यादव नामक अपराधी शोषण मीडिया पर अपना वीडियो जारी करते हुए इस घटना की जिम्मेदारी ली थी इसके बाद से लोगों और व्यवसायीयो में काफी दहशत का माहौल था अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए शहर के दुकानों को भी एक दिन बंद रखा गया था तो वही यहां के जनप्रतिनिधि भी जिले के एसपी से अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को लेकर मुलाकात भी की थी हालांकि इस घटना का मास्टरमाइंड उत्तम यादव अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है जिले के एसपी की माने तो श्री ज्वेलर्स के मालिक से पहले भी रंगदारी मांगा गया था लेकिन इसकी सूचना पुलिस को व्यवसाई के द्वारा नहीं दी गई थी ।
हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें धनबाद निवासी राशिद जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है राशिद जावेद हजारीबाग के दो स्वर्ण व्यवसाई और एक जूता व्यवसाई से फोन पर धमकी देते हुए रंगदारी मांग रहा था जिसकी सूचना पर हजारीबाग पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही थी और इसी कड़ी में राशिद जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है दरअसल हजारीबाग शहर में 22 जून को श्री ज्वेलर्स नामक एक स्वर्ण व्यावसायि के दुकान पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली चलाया गया था जिसके बाद उत्तम यादव नामक व्यक्ति ने पूरे घटना की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था इसी घटना का लाभ उठाते हुए राशिद जावेद ने उक्त व्यवसायियों से उक्त घटना का जिक्र करते हुए भय दिखाकर रंगदारी का मांग कर रहा था । पुलिस के मुताबिक धनबाद में भी कई मामले आरोपी राशिद जावेद के ऊपर दर्ज होने की बात बताई गई है।
सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर कारोबार के खिलाफ एक और सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री करते एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. तस्कर का नाम तैयब अंसारी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से 8.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार संवैया ने दी। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
साहेबगंज बरहरवा रैक लोडिंग यार्ड में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। जब लोड होकर खड़ी एक मालगाड़ी के रैक अचानक अनियंत्रित होकर खुद-ब-खुद लुढ़क गए और पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रेलवे को भारी नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रैक में पत्थर लोड था और वह खड़ी अवस्था में थी। तभी वह अचानक आगे की ओर लुढ़क गई और कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ते चले गए। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। वही रेलवे के अधिकारियों ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू करवाया।
देवघर बुधवार देर रात लगभग नौ बजे के आसपास देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग मोहल्ले में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक का नाम दिनेश कुमार सिंह बताया जा रहा है है। दिनेश सिंह कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग मोहल्ले के महालक्ष्मी नगर का रहने वाला है। बताया जाता है की गोली लगने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। सादर अस्पताल में डीएस डॉ प्रभात रंजन, डॉ चितरंजन कुमार पंकज, प्रशासनिक अधिकारी डॉ शरद कुमार ने घायल युवक को बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही घटना के बाद सदर अस्पताल के साथ साथ महालक्ष्मी नगर मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
देवघर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति कि बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में आधार पंजीकरण व अद्यतन केंद्रो की आवश्यकता का आकलन करते हुए आधार पंजीकरण केंद्र की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सीएससी मैनेजर को निर्देशित किया कि वैसे लोग जिनका आधार कार्ड अभी तक नही बना है उनका सूचि तैयार करे, ताकि सभी का आधार कार्ड कैंप लगा कर बनाया जा सके। इसके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनो को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आधार से संबंधित कोई समस्या है तो जिला परियोजना पदाधिकारी, यु०आई०डी०, देवघर से संपर्क करते हुए समस्या का त्वरित निष्पादन कराये। साथ ही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्थ सभी बाल विकाश परियोजना कार्यालयों में आधार किट/बाल आधार किट को एक्टिव करते हुए सभी 0-5 वर्ष के बच्चो का आधार बनाना सुनिश्चित करे। आगे उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया कि कैंप का रोस्टर बना कर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मेनेजर को दे, ताकि वो अपने बाल आधार किट भेज कर सभी बच्चो का आधार बनवा सके। इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों का संकुल साधन केंद्र (बीआरसी) में शिविर लगाकर शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
राजकीय श्रावणी मेला-2025 के मद्देनजर श्रद्वालुओं की भीड को देखते हुए प्रत्येक रविवार समय प्रातः 11ः00 बजे से सोमवार रात्रि 12ः00 बजे तक सभी प्रकार की भारी वाहनों का पूर्णतः नो-इन्ट्री जोन:
दुमका की और से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाड़ी तीर नगर के पीछे या बायें सारवां होते हुये, गिरीडीह की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन , ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी, चौधरीडीह मोड, चकाई/जमुई की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी, मानिकपुर मोड से 100 मी0 पीछे
भागलपुर /गोड्डा की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी, भगवान मोड़ के पीछे, सारॅवा/सारठ की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी, कर्णकोल मोड से 100 मी0 पीछे
सुलतानगंज की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी, दर्दमारा बॉर्डर से 100 मी0 पीछे एवं मधुपुर की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी एयरपोर्ट मोड़ होते हुए अपने गन्वव्य की ओर जायेगी।
आवश्यक सेवा वाली वाहन/ट्रक (सब्जी गाड़ी) का यातायात प्लान
रविवार एंव सोमवार को छोड़कर सभी ट्रक अपने-अपने नो इण्ट्री प्वांइट से रात्री 11ः00 बजे के बाद शहर में प्रवेश करेगी एंव सामान उतार कर सुबह 06ः00 बजे तक शहर से बाहर चली जाएगी। ट्रेन रैक की वाहन/ट्रकें टाभाघाट मोड से बाँये देवपुरा, रिखिया मोड, मोहनपुर, चौपा मोड होते हुए रात्रि 11ः00 बजे से सुबह 06ः00 बजे तक चलेगी।
उक्त के अलावे बैठक में यातायात एवं विधि-व्यवस्था हेतु निम्न निर्णय भी लिया गया
1. स्थानीय वाहनों एवं देवघर क्लब ग्राउण्ड से बासुकीनाथधाम के लिए मेला विशेष व्यवसायिक बसों के लिए जिला परिवहन विभाग द्वारा सभी प्रकार के कागजात की जाँच कर परमिट निर्गत किया जायेगा।
2.सभी प्रकार के वाहनों के स्वामी अपने-अपने वाहनों का निबंधन, बीमा प्रमाण-पत्र, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, परमिट एवं अन्य संबंधित प्रमाण-पत्र अद्यतन रखेंगे।
3.सभी प्रकार के यात्री वाहन निर्धारित संख्या से अधिक यात्रियों का ओवरलोडिंग नहीं करेंगे।
4.कोई भी वाहन चालक निर्धारित गति-सीमा से अधिक गति (Over Speed) एवं (Rash Driving) से वाहन नहीं चलाएँगे।
5.सभी मैक्सी एवं ऑटो रिक्शा 16 कि0मी0 अपने निर्धारित रूट के दायरे में चलाएँगे।
6.सभी वाहन स्वामी एवं संबंधित मोटर वाहन अधिनियम के सभी नियमों का अक्षरशः पालन करना सुनिश्चित करेंगे।
निर्धारित किराया से अधिक की वसूली पर होगी कार्यवाही
7. देवघर आने वाले सभी यात्रियों/श्रद्धालुओं को किराये की जानकारी के लिए निर्धारित किराये की सूची सभी वाहनों में चिपकाया जायेगा। साथ ही निर्धारित किराये की सूची सभी सार्वजनिक स्थलों यथा-चकाई मोड़, नये निर्धारित स्थलों, आई0एस0बी0टी0 बस स्टैंड, बाधमारा, जसीडीह रेलवे स्टेशन, बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन, देवघर रेलवे स्टेशन, मीना बाजार बस स्टैंड, खिजुरिया बस स्टैंड, शिवराम झा चौक, लक्ष्मीपुर चौक, टावर चौक, भी.आई.पी. चौक, सत्संग चौक एवं अन्य चौराहों पर सूचना पट्ट लगाया जायेगा, जिसे जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, देवघर द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा।
8.विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2025 के अवसर पर देवघर क्लब ग्राउण्ड से बासुकीनाथ (भाया-शहीद आश्रम रोड़, चौपामोड़, मोहनपुर, सरैयाहाट, हँसडीहा, नोनीहाट) पथ पर व्यवसायिक बसों का परिचालन हेतु उपर नया रूट लाईन निर्धारित किया गया हैं, जिसकी कुल दूरी 75 कि0मी0 है।
देवघर-बासुकीनाथ मुख्य पथ पर प्रति यात्री 45 कि0मी0 की दूरी के लिए 70/- रूपये किराया निर्धारित है।
अतः उक्त के आलोक में देवघर क्लब ग्राउण्ड से बासुकीनाथ (भाया-शहीद आश्रम रोड़, चौपामोड़-मोहनपुर-सरैयाहाट, हँसडीहा, नोनीहाट) पथ पर दूरी 75 कि0मी0 के आधार पर श्रावणी मेला-2025 अवधि तक नया किराना प्रति यात्री 100/- (एक सौ) रूपये निर्धारित की जाती है।
साथ ही बासुकीनाथ से देवघर वापसी भाया धोरमारा, हिण्डोलावरण-तपोववन-कुण्डा मोड़ से क्लब ग्राउण्ड प्रति यात्री 70/-) रूपया पूर्व की तरह ही रहेगा।
पुलिस अधीक्षक, देवघर के द्वारा बैठक में सख्त निदेश दिया गया कि उपरोक्त निर्धारित रूट लाईन एवं निदेश का पालन नहीं करने वाले वाहन मालिकों एवं सभी संबंधितों पर मोटन वाहन अधिनियम एवं अन्य के सुसंगत धाराओं के तहत् विधि-सम्मत् सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के सौजन्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। नोट:
1.नो इन्ट्री जोन में जिला प्रशासन द्वारा निर्गत पास वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। बिना पास वाले वाहनों (इमरजेंसी वाहन जैसे-अग्निशमन, तेल टैंकर, पानी टैंकर, एम्बुलेंस, पी.सी.आर. इत्यादि को छोड़कर) का प्रवेश वर्जित रहेगा।
2. किसी भी प्रकार के वाहनों का चिन्हित स्थलों के अलावे अन्यत्र पार्किंग करने पर मोटरयान अधिनियम की सुसंगत प्रावधानों के अनुसार कठोर दण्डात्मक कार्रवाई किया जायेगा।
जमशेदपुर एक बार फिर छात्र संगठन के बैनर तले, छात्राओं का डीएसी कार्यालय का घेराव साथ ही छात्राओं ने शिक्षा विभाग के कार्यालय मे ताला बंदी कर दी। छात्राओं ने इस दौरान शिक्षा मंत्री और राज्य सरकार के विरोध मे जमकर नारेबाजी की। जिसका नेतृत्व जदयू नेता हेमंत पाठक कर रहें थे। शिक्षा पदाधिकारी ने समझाने का प्रयास किया, मगर ना तो नेता और ना ही छात्राएं मानने को तैयार हुई, जदयू नेता ने कहा कि नई शिक्षा नीति के साथ राज्य सरकार का ढुलमूल रवाइये के कारण आज छात्राओं का भविष्य अधर मे लटक गया है, उनका साफ कहना है कि छात्राएं या फिर छात्र जिस कॉलेज से 11 वी की पढ़ाई कर रहें है। उनका कॉलेज बदला नहीं जाए, उन्होंने कहा कि जंहा छात्र छात्राएं जिस कॉलेज मे है उसी मे उन्हें 12 वी कि भी पढ़ाई करने दिया जाए। ताकि छात्राओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। वंही छात्रा का भी कहना है कि राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री उनका दर्द को नहीं समझ रहें है, जो छात्र छात्राएं जिस कॉलेज मे है उसी मे रहें ताकि उनके पढ़ाई पर कोई असर ना पड़े, कॉलेज बदलने से छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वंही जदयू नेता ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो कोल्हान के सभी कॉलेजो मे तालाबंदी करने का काम करेंगे।
जमशेदपुर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़गी ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाया है। कुणाल षाड़गी ने बिस्टुपुर स्थित सर्किट हॉउस मे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह आरोप लगाया है। कुणाल षाड़गी ने बीजेपी नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर भी कई गंभीर आरोप लगाया है । उन्होंने साफ कहा कि भोगनाडीह मे जंहा हुल दिवस के मौक़े पर सरकारी कार्यक्रम होना था। वंहा सरकार के सभा स्थल के समानानंतर बीजेपी का सभा का होना अपने आप मे साबित करता है कि यह कार्यक्रम को प्रभावित करना उनका लक्ष्य था, इतना ही नहीं गोड्डा पुलिस हुड़दंग के आरोपी को पकड़ा तो वह झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का खास व्यक्ति निकला, ज़ब चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री थे तब आरोपी उनका शोसल मीडिया देखता था। इतना ही नहीं पिछले 10 दिनों से से वह भोगनाडीह मे रह कर ग्रामीणों के बिच साड़ी और पैसे बांट रहा था। उन्होंने कहा कि ज़ब आरोपी भोगनाडीह मे रह रहा था। तब वह एक वाहन इस्तेमाल कर रहा था, जाँच होगी तो वह वाहन भी बीजेपी का ही निकलेगा। उन्होंने कहा कि आगे पुलिस जाँच कर रही है। आने वाले समय मे उस पवित्र जगह पर हमगामा करने वाले पर्दा के पीछे भी होंगे तो उन्हें भी पुलिस और राज्य सरकार सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने साफ कहा कि भोगनाडीह मे हुए हंगामा का कारण एक सोची समझी साजिस थी। जंहा राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिस थी। उन्होंने कहा कि इस हंगामा के पीछे जिनका भी हाथ होगा उसे जिला प्रशासन उजागर करने का काम करेगी।
देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गयी कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 11 जुलाई, 2025 से प्रारम्भ होने जा रहा है। ऐसे में श्रावणी मेला के अवसर पर देवघर शहरी क्षेत्र में विधि एवं यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने एवं अत्यधिक भीड़-भाड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के सरलीकरण तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था संबधी पदाधिकारियों, बस, ट्रक, ऑटो ऑनर्स एसोसिएशन के साथ विचार विमर्श कर देवघर शहरी क्षेत्र एवं आस-पास में प्रभावी यातायात व्यवस्थाओं, वाहनों के परिचालन, ठहराव स्थल के संबंध में निम्न निर्णय लिया गया है।
No Entry Point, One way एंव रुट डायवर्ड जोन
राजकीय श्रावणी मेला-2025 के अवसर पर भारी वाहनों तथा अन्य व्यवसायिक वाहनों (टोटो/टेम्पु एंव अन्य वाहनों) के No Entry Point, One way एंव रुट डायवर्ड जोन:
दुमका, बासुकीनाथ की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन, बस, ट्रक, टैक्टर एंव अन्य माल वाहक गाड़़ी को हिण्डोलावरण मोड़ से बाँयें मुड़कर तपोवन, चरकी पहाड़ी, उजाला चौक, पुराना कुण्डा मोड, हथगड़ मोड़ एंव कोरियासा मोड़ होते हुये गिरीडीह, चकाई, जमुई, बिहार की ओर जाएगी।
राँची, गिरीडीह, देवीपुर की और से आने वाली सभी भारी वाहन, बस, ट्रक, ट्रैक्टर एंव अन्य माल वाहक गाड़ी भारत पेट्रोल पम्प से सीधे परमेश्वर चौक (रोहिणी) से बाँयें रोहिणी शहीद द्वार से बाँयें होते हुए जसीडीह होते हुए टाभाघाट होते हुए मानिकपुर चौक से दाहिने दर्दमारा, दुम्मा के रास्ते रिखिया बाजार होते हुए मोहनपुर बाजार वहाँ से अपने गन्तव्य की ओर जायेगें।
चकाई, जमुई, बिहार की और से आने वाली सभी भारी वाहन बस, ट्रक, ट्रैक्टर एंव अन्य माल वाहक गाडी़ भागलपुर, गोडडा, हँसडीहा, दुमका, बासुकीनाथ की ओर जाने वाली वाहन मानिकपुर से बाएं दर्दमारा होते हुए दुम्मा के रास्ते रिखिया हाट होते हुए टी0ओ0पी0 से दाहिने मोहनपुर बाजार से अपने गन्तव्य की ओर जाएगी।
भागलपुर/गोडडा, हंसडीहा की और से आने वाली सभी भारी वाहन बस, ट्रक, ट्रैक्टर एंव अन्य माल वाहक गाड़ी मोहनपुर बाजार से सीधे देवघर के रास्ते चौपा मोड से बाँये दुमका रोड हिडोलावरण से दाहिने तपोवन होते हुए पुराना कुण्डा मोड़, हथगढ मोड़, कोरियासा मोड़ होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जाएगें।
सारवां/सारठ की और से आने वाली सभी भारी वाहन बस, ट्रक, ट्रैक्टर एंव अन्य मालवाहक गाड़ी सारवाँ/सारठ की और से आने वाली सभी भारी वाहन हथगढ मोड से बाँये देवसंघ के रास्ते कोरियासा होते हुए भारत पेट्रोल पम्प से दाँयें परमेश्वर चौक से बाँयें रोहिणी बाजार हेते हुए रोहिणी शहीद द्वार जसीडीह होते हुए ताभाघाट, मानिकपुर चौक से दाहिने दर्दमारा होते हुए दुम्मा के रास्ते रिखिया हाट होते हुए टी0ओ0पी0 से दाहिने मोहनपुर बाजार से अपने गन्तव्य की ओर जाएगी।
सुल्तानगंज की और से आने वाली सभी भारी वाहन बस, ट्रक, टैक्टर एंव अन्य मालवाहक गाड़ी दुमका, भागलपुर, गोडडा, हँसडीहा की ओर जाने वाली मालवाहक गाड़ी दर्दमारा बॉर्डर से बाँयें रिखिया हाट होते हुए टी0ओ0पी0 से दाहिने मोहनपुर बाजार से अपने गन्तव्य की ओर जाएगी।
चकाई, जमुई, गिरिडीह, राँची जाने वाली मालवाहक गाडी दर्दमारा बॉर्डर से दाँयें झिगांझाल होते हुए मानिकपुर से दाहिने जमुई के रास्ते अपने गन्तव्य की ओर जाएगें।
शहर के बाहरी क्षेत्र में कुल-07 पड़ाव/पार्किंग स्थल तथा 04 वैकल्पिक पार्किंग स्थल होगें
No.01 ISBT Bagmara Bus Stand पार्किंग स्थल (मोटरसाईकिल एवं छोटी वाहनों के लिए): सुल्तानगंज, चकाई, जमुई, बाँका, गिरिडीह, राँची की ओर से आने वाली श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए।
No. 02 कोठिया मैदान पार्किंग स्थल (बड़ी एवं छोटी वाहनों के लिए):- सुल्तानगंज, चकाई, जमुई, बाँका, गिरिडीह, राँची की ओर से आने वाली श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए।
No.03 परितत्रंाण मेडिकल कॉलेज मैदान पार्किंग स्थल (बड़ी एवं छोटी वाहनों के लिए):- सुल्तानगंज, चकाई, जमुई, बाँका, गिरिडीह, राँची की ओर से आने वाली श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए। No.04 सरसा/कुशमाहा मैदान पार्किंग स्थल (बड़ी एवं छोटी वाहनों के लिए):-सुल्तानगंज, चकाई, जमुई की ओर से आने श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए।
No.05 भालुआ मैदान (नियर दुम्मा वार्डर) पार्किंग स्थल (बड़ी एवं छोटी वाहनों के लिए):- सुल्तानगंज, चकाई, जमुई की ओर से आने वाली श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए।
No.06 रिखिया बंजरगबली मंदिर के पास पार्किंग स्थल (बड़ी एवं छोटी वाहनों के लिए):- सुल्तानगंज, चकाई एवं जमुई की ओर से आने वाली वाहनों के लिए।
No.07 हथगड़ मैदान पार्किंग स्थल (बड़ी एवं छोटी वाहनों के लिए):- दुमका, बासुकीनाथ, गोडडा, भागलपुर की ओर से आने वाली श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए।
देवघर केन्द्रीय कारा, देवघर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवघर अशोक कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उच्च कक्षपाल एवं कक्षपालों द्वारा माननीय को सलामी दी गई। निरीक्षण के क्रम में पाकशाला, पुरूष वार्ड, महिला खण्ड, कारा अस्पताल एवं पुस्तकालय इत्यादि का निरीक्षण किया गया। पाकशाला में बंदियों को दी जाने वाले भोजन का निरीक्षण किया गया, भोजन एवं कारा के पाकशाला तथा कारा के भीतर साफ-सफाई देख कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवघर द्वारा कारा प्रशासन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान कारा में संसीमित पुरूष बंदी एवं महिला बंदी को अपराध एवं गलत रास्ते को छोड़कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ने का मार्गदर्शन दिया गया एवं केश तथा वकील से संबंधित जानकारी दिया गया। निरीक्षण के क्रम में संजीव कुमार बारा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, देवघर, संजय कुमार कार्यालय अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, देवघर उपस्थित थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवघर द्वारा कारापाल प्रमोद कुमार को संसीमित बंदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया। मौके पर कारापाल प्रमोद कुमार, कारा लिपिक पवन रूण्डा, कम्प्यूटर ऑपरेटर उपेन्द्र सिंह, मिथलेश कुमार, उच्च कक्षपाल रौशन कुमार, कक्षपाल अरूण कुमार सहित अन्य काराकर्मी उपस्थित थे।
देवघर तिलक सेवा समिति देवघर झारखंड के तत्वावधान में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर शहर के लोकप्रिय जाने माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश प्रसाद को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय वरिष्ठ संरक्षक समाज सेवी सूरज झा संरक्षक प्रो राम नंदन सिंह महासचिव डॉक्टर विक्रम कुमार बिपुल मिश्रा राजेश कुमार शाही जलेश्वर ठाकुर बशिष्ठ राणा प्रमोद यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए ।
देवघर राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग की अध्यक्षता में बस, ट्रक, टोटो एवं टेंपू एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई, 2025 से प्रारम्भ होने जा रहा है। ऐसे में श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर देवघर शहरी क्षेत्र में विधि एवं यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने एवं अत्यधिक भीड़-भाड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के सरलीकरण तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था संबधी पदाधिकारियों, बस, ट्रक, ऑटो, टोटो ऑनर्स एसोसिएशन के साथ विचार विमर्श कर देवघर शहरी क्षेत्र एवं आस-पास में प्रभावी यातायात व्यवस्थाओं, वाहनों के परिचालन, ठहराव स्थल के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने यातायात व्यवस्था और वाहनों के आवागमन को लेकर विभिन्न एसोसिएशन के सुझावों से अवगत हुए और संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
साथ ही बैठक के दौरान मेला को लेकर देवघर शहरी क्षेत्र एवं आस-पास में प्रभावी यातायात व्यवस्थाओं, वाहनों के परिचालन, ठहराव स्थल के संबंध में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया, ताकि बाबा नगरी आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर बनाया गया है नो-इन्ट्री जोन
आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सावन के महीने में देवघर शहर में जाम की स्थिति ना बने। इसके लिए भारी वाहनों के आगमन को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने यातायात प्लान तैयार कर लिया है। भारी वाहनों का रूट निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही दूसरे जिले से आने वाले श्रद्धांलु की गाड़ियों के लिए तय रूट लाइन बनाये गए है, ताकि वाहनों के आवागमन में ट्रैफिक जाम की समस्या न हो।इस दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, सभी थानों के थाना प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, डिएमएफटी की टीम एवं संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व बस, ट्रक, ऑटो, टोटो एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला स्तरीय समिति के माध्यम से मुख्यमंत्री सुक्ष्म ऋण योजना के तहत अनुसूचित जनजाति से 02, पिछड़ा वर्ग जाति हेतु 42, अल्संख्यक 113 एवं अनुसूचित जाति हेतु 33 कुल 190 लाभुकों को योजना के लाभ से लाभान्वित किया गया। इसके अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई है ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में नौजवानों को रोजगार देने के लिए 25 लाख तक के लोन-ऋण का प्रावधान मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से किया गया है, जिसमे 40% तक अनुदान भी राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा हैं। साथ ही इस योजना के तहत 50 हजार रुपये तक के लोन पर किसी गारंटी की जरूरत नहीं है। इसके लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
बहरागोड़ा बारिपदा मुख्य मार्ग पर जामशोला के निकट स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप एक प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में गैस रिसाव की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है। घटनास्थल की घेराबंदी, यातायात पूर्ण रूप से बंद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर एहतियातन पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।विशेषज्ञों की निगरानी में नियंत्रण कार्य जारी घटनास्थल पर विशेषज्ञों की निगरानी में रिसाव को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। इस दौरान आस-पास के नागरिकों को सतर्क किया जा रहा है और सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी भी दी जा रही है।