झारखंड की आवाज

Blog -

बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में 25 होमगार्ड के जवान प्रतिनियुक्त

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने बाबा मंदिर में भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए कहा कि वर्तमान में देवघर हवाई अड्डा के वजह से हवाई मार्ग और सुगम रोड कनेक्टिविटी की वजह रोजाना देश विदेश से श्रद्धालु बाबा का जलार्पण करने बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आ रहे है।

1002454052

ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त की ओर से 25 होमगार्ड के जवान बाबा मंदिर में प्रतिनियुक्त किए गए हैं, ताकि मंदिर प्रांगण में रोजाना होने वाली अप्रत्याशित श्रद्धालुओं की भीड़ को सुगम व सुरक्षित जलार्पण कराया जा सके। इसके अलावा उपायुक्त विशाल सागर ने शीघ्र दर्शनम व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में मंदिर प्रभारी, मंदिर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पंडा समाज के साथ इस संबंध में चर्चा कर इसे और बेहतर बनाने की दिशा में जल्द कार्य किया जाएगा।

टोटो और बाइक में टक्कर दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति, पुलिस की तत्परता से मामला हुआ शांत

साहिबगंज झारखण्ड के साहिबगंज व गोड्डा सीमावर्तीय क्षेत्र के मंडरो बाजार में टोटो और बाइक एक्सीडेंट में बाइक सवार मुस्लिम समुदाय एक व्यक्ति को हल्की चोट आई थी।

1002454189

जिसको लेकर दो पक्षों में विवाद हो होने लगा । वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाजार बंद कराते हुए मिर्जाचौकी-मंडरो मेन रोड को जाम कर दिया और टोटो चालक की पिटाई करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। विवाद ज्यादा होने की संभावना की सूचना प्रशासन को मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गोड्डा पुलिस प्रशासन व साहिबगंज पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर माहौल को शांत कराया गया और सड़क जाम को हटाया।

1002454188

साहिबगंज व गोड्डा जिला प्रशासन ने दोनों पक्ष के कुछ-कुछ मुख्य लोगों को बुलाकर मामले को पूरी तरह से समाधान करने वार्ता की जिसके बाद मामला शांत हो गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की की किसी तरह अफवाह पर ध्यान ना दें यहां पर माहौल अभी बिल्कुल शांत हो चुका है।

अर्धनग्न अवस्था में मिला एक किशोरी का शव, खोजी कुत्ते की ली जा रही है मदद

दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के गांव से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिक लडक़ी की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है।

1002454137

आसपास के लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के नियत से अर्धनग्न अवस्था में किशोरी के शव को खेत के गड्ढा के पानी मे डाल दिया । यह घटना बीती रात की बताई जा रही । नाबालिग लड़की शाम को घर से शौच के लिए बहियार खेत की तरफ जाने की बात कह कर निकली थी। देर शाम तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की रात भर वह घर नही पहुंची। सुबह नाबालिग लड़की की मां ने बहियार तरफ उनका चप्पल देखा। वहां पहुंची तो गड्ढा में पानी में उनका शव भी मिला शव अर्द्धनग्न अवस्था मे देखा गया । इसकी खबर चारो ओर तुरन्त फैल गयी। मसलिया थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी गई । घटना स्थल पर मसलिया थाना की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। पुलिस कॉल डंप के सहारे अपराधियों तक पहुंचने में जुटी है । बात दे कि नाबालिग आठवीं कक्षा की छात्रा थी ।मौके पर एसडीपीओ बिजय कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक शिवलाल टुडू,थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति पहुंचे थे साथ ही खोजिकुत्ता भी पहुंची। खोजिकुत्ता ने सुराग ढूंढने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।

मुर्शिदाबाद हिंसा, पश्चिम बंगाल से जान बचाकर पहुंचे साहिबगंज

साहिबगंज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में वक्फ संशोधन बिल संसद में पारित होने के बाद हुई हिंसा के बाद हिंदू परिवार के 13 सदस्य झारखंड के साहिबगंज में शरण लिए हुए हैं।

1002444754

हिंसा में गोविंद दास (72) और उनके बेटे चंदन दास (40) की हत्या कर दी गई थी। दोनों जफराबाद मार्केट में नाश्ते की दुकान चलाते थे।मृतक के भतीजे हृदय दास ने बताया, 12 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे जफराबाद में करीब 500 उपद्रवियों ने उनके चाचा और भाई को दुकान से खींचकर धारदार हथियार से बेरहमी से मार डाला। इसके बाद उपद्रवियों ने बाजार की सभी दुकानों और आसपास के मोहल्लों के 70 से 80 घरों में तोड़फोड़ की। महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हुए दुराचार की गई।

1002444755

घटना के बाद परिवार के 13 सदस्य जान बचाकर झारखंड के साहिबगंज पहुंचे। यहां वे अपने रिश्तेदारों के घर में छिपकर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि समसेरगंज थाना क्षेत्र के जफराबाद, धुलियान, रानीपुर, डिगरी, बेगबोना, पहाड़घाटी, प्रतापगढ़ सहित कई गांवों में हिंसा फैल चुकी है। लोग डरे हुए हैं। कई परिवार गांव छोड़कर जा चुके हैं। इधर इस मामले में हिंदू धर्म रक्षा मंच के संत कुमार घोष ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री सहित अन्य लोगों को ईमेल पत्र भेजकर पीड़ितों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे काली व अखिलेश, एसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

लातेहार राज्य सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा से प्रभावित होकर भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य अमरजीत उर्फ काली उर्फ सनि बिरजिया और मिथलेश उर्फ अखिलेश कोरवा ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

1002444744

लातेहार एसपी कार्यालय में आज पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडंट याद राम बुनकर के समक्ष पुंदाग का रहने वाला काली उर्फ सनि बिरजिया उर्फ अमरजी और छत्तीसगढ़ बलरामपुर रामानुजगंज का रहने वाला मिथलेश उर्फ अखिलेश कोरवा ने आत्मसमर्पण किया। भाकपा माओवादी के दोनो सक्रिय सदस्य के आत्मसमर्पण के बाद एसपी ने बुके व शॉल देकर स्वागत किया। इस अवसर पर एसपी कुमार गौरव ने कहा कि हिंसा के रास्ता छोड़कर अमरजीत उर्फ काली उर्फ सनि बिरजिया और मिथलेश उर्फ अखिलेश कोरवा ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि लगातार सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुवार व जिला पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाई जा रही है। जिसके चलते पुलिस को कई उपलब्धि मिली है। सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडंट याद राम बुनकर ने कहा कि इस वर्ष नक्सलियों के लिए अंतिम साल है, यदि वह मुख्य धारा में लौटना चाहे तो लौट सकते हैं, नहीं तो उनका खातमा तय है। उन्होंने कहा कि नक्सली संगठन के सदस्यों को भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली अमरजीत उर्फ काली उर्फ सनि बिरजिया और मिथलेश उर्फ अखिलेश कोरवा छिपादोहर, बारेसांढद्व महुआडांड, नेतरहाट, बुढ़ा पहाड़ एवं उनके आस पास काफी सक्रिय रहा है। वहां ऑक्टोपस अभियान चलाने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। श्री गौरव ने मौके पर कहा कि सरकार के आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। इस नीति में सरकार द्वारा जा सुविधा मिलने वाली है, उसे मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग जल्दी धन अर्जित करने की वजह से गलत रास्ते में चले जाते हैं। वह अपराध की दुनिया छोड़कर मुख्य धारा में लौट आएं।

अंबेडकर जयंती विशेष। ग्रामीणों ने निजी मद से बनाया पुस्तकालय , डीसी और विधायक ने किया उद्घाटन

देवघर देश और दुनिया में बाबा साहब के करोड़ों अनुयाई हैं। बाबा साहब के विचारों के मानने वाले लोग पहली प्राथमिकता शिक्षा को देते हैं और इसकी झलक अब गांवों में भी देखने को मिल रहा है।

1002439880

सुदूर ग्रामीण इलाकों में बाबा साहब की प्रतिमा देखने को मिल रहा है। साथ ही शोषित दलित पीड़ित बाबा साहब के संघर्षों और विचारों को पढ़ाना और सुनना शुरू कर दिया है इसी का नतीजा है कि आज बाबा साहब की प्रतिमा के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा साहब के नाम पर पुस्तकालय का भी निर्माण होने लगा है।

1002439868

आज देवघर में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा का हुआ अनावरण मोहनपुर प्रखंड के सुदूर बहुजन बाहुल तुम्बावेल गाँव में देवघर विधायक सुरेश पासवान एवं उपायुक्त विशाल सागर ने संयुक्त रूप से बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। बाबा साहब की जयंती के अवसर पर उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के प्रेरणा स्रोत बाबा साहब की आज जयंती हैं और उनके संघर्ष से हमें सीखने की आवश्यकता है। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है, जो शायद ही कहीं और देखने को मिले। बाबा साहेब के विचार हमेशा इंसान को समाज के प्रति प्रेरित करते हैं। हम सभी अपने समाज को जोड़ने का प्रयास अनवरत जारी रखे, ताकि सही मायने में बाबा साहेब के मार्गों का अनुसरण हम सभी के द्वारा होता रहें। आगे उपायुक्त ने बच्चों और युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी, ताकि अपने गाँव, राज्य और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सके।

ग्रामीणों ने निजी मद से बनाए पुस्तकालय डीसी ने किया शुभारंभ

बहुजन बहुल तुम्बावेल गाँव के ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही पेयजल समस्या के निदान हेतु पानी का सदुपयोग करते हुए जल संचय की बात कही। साथ ही गाँव के तालाब और नालों का जीर्णोद्धार के अलावा गाँव के पहुँच पथ के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया । कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा निजी मद से बनाए गए पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया है, जिसे और बेहतर बनाने की दिशा में सहयोग करने की बात उपायुक्त ने कही।

1002439862

इसके अलावा मौके पर विधायक सुरेश पासवान एवं समाजसेवी सह नेत्री निर्मला भारती ने संविधान निर्माता बाबा साहब को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की बात कही। इस अवसर उपरोक्त के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहनपुर संतोष कुमार चौधरी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

बंगाल से पंजाब तक चल रहा था नकली नोटों का कारोबार झारखंड में गिरफ्तार नकली नोट बरामद

साहेबगंज मालदा रेल खंड के साहिबगंज के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस द्वारा भारी मात्रा में जाली भारतीय करेंसी को पकड़ा के साथ दो लोगों को पकड़ा।

1002439660

पुलिस ने बताया कि रेलवे के पुलिस अधिकारी के दिशा निर्देश पर हमलोगों ने जांच अभियान चलाया और सभी संदिग्ध व्यक्ति की जांच किया इसी दौरान दो युवक से जांच पड़ताल किया तो नकली नोटों के कारोबार में संलिप्तता की बात सामने आई। पुलिस ने कहा कि पहले भी जाली नोटों का कारोबार इस रास्ते से किया जाता रहा है अभी भी जाली नोटों का व्यापार जारी हैं। साहिबगंज जिला का उधवा, राजमहल और बारहरवा हमेशा से जाली नोट के कारण चर्चा में रहा हैं।

1002439661

बरहरवा रेल पुलिस ने बीती रात जाली नोटों का बड़ा खेप पकड़ा हैं। जिसमे 4 लाख 12 हजार नोट हैं। सभी 500-500 के नोट हैं। इस मामले में पुलिस ने दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने कहा कि पश्चिम बंगाल के फरक्का से पंजाब तक इन तस्करों का सिंडिकेट बना है और नकली नोटों का काम कर रहा है । भूदेश्वर उराव बारहवां जी आर पी के अधिकारी ने कहा कि एक लाख रुपए में ये लोग दो लाख रुपए का नकली नोट देते हैं और इस तरह से जाली नोटो का काम करते हैं।

देवघर जिला के सारवां और खागा थाना प्रभारी को पद से हटाया गया

देवघर जिला के सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार भगत और खागा थाना प्रभारी धर्मवीर भगत को पद से हटाया गया । पद से हटाए जाने की पुष्टि पुलिस विभाग के अधिकारी ने की है वही नए थाना प्रभारी बनाए जाने को लेकर कहा कि अभी इसकी जानकारी मेरे पास नहीं है।

1002438053

दोनों थाना के थाना प्रभारी को हटाए जाने को लेकर कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई खागा थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के मृत्यु की खबर सामने आने के बाद विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े किए। और इसकी शिकायत ऊपर तक करने की बात कही। विधायक के इस बयान को Bkd News Jharkhand ने प्रमुखता से चलाया जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी और फेसबुक पेज पर करीब 1 लाख लोगों ने वीडियो को देखा वही हजारों लोगों ने झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और देवघर उपायुक्त को टैग कर शेयर करते हुए इस पर ध्यान देने की बात कही । वही सारवां थाना प्रभारी को हटाए जाने को लेकर कहा जा रहा है कि अवैध बालू परिवहन को रोकने में विफल रहने के कारण यह कार्यवाही की गई है। विशेषकर सारवां थाना क्षेत्र के मनीगढ़ी इलाके में हाल ही में एक घटना सामने आई थी, जिसमें पुलिस द्वारा पकड़े गए बालू लदे ट्रैक्टर को कुछ लोगों ने छुड़ा लिया था।

वीडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें 👇

https://www.facebook.com/share/v/1MyX8ubkDU

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, परंतु पुलिस न तो ट्रैक्टर को जब्त कर सकी और न ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई। माना जा रहा है कि इसी मामले को लेकर संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खागा के नए थाना प्रभारी पुलिस लाइन में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को बनाया गया है। साथ ही सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार भगत को हटाकर उनकी जगह उसी थाने में कार्यरत जेएसआई कौशल कुमार सिंह को पदभार सौंपा गया है ।

हजारीबाग में दो समुदायों के बिच हिंसक झड़प, पथराव एवं आगजनी, घटना स्थल पुलिस छावनी में तब्दील

हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है. जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

1002436387

साथ ही उपद्रवियों ने घर में रखे पुआल और अन्य सामान में आग लगा दी है। मिली जानकारी के अनुसार आधा दर्जन जगहों पर आगजनी हुई है। रविवार को समय करीब 8:00 बजे बरकट्ठा थाना अंतर्गत झुरझुरी गांव में यज्ञ में नगर भ्रमण के दौरान झुरझुरी मस्जिद के पास दो समुदाय के बीच हिंसक झड़़क के दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई है, जिसमें एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई है। इसके अतिरिक्त एक घर में रखा हुआ पुवाल में आग लगा दी गई जिसे फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि दो पक्षों के बीच पथराव और आगजनी हुई है. इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग के बरकट्ठा के झुरझुरी में यज्ञ का आयोजन किया गया था। रविवार को संध्या पांच बजे तय कार्यक्रम के अनुसार नगर भ्रमण का आयोजन किया गया था। नगर भ्रमण के दौरान लोगों पर पथराव की घटना हुई है. कुछ असामाजिक तत्वों ने लोगों पर पथराव किया है। घटना के बाद लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया है। घटना बरकट्ठा थाना क्षेत्र के जीटी रोड झुरझुरी गांव की है। इसमें कई महिलाओं के घायल होने की खबर है। घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा भी देखा जा रहा है। हालात को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

मोहनपुर के स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार : विधायक सुरेश पासवान

देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर स्टेडियम कमिटी के सौजन्य से महावीर एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मोहनपुर स्टेडियम में महावीर एकेडमी के सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया ।

1002433737

जिसमे देवघर जिला से जोगिया फुटबॉल क्लब, स्पार्टन फुटबॉल क्लब, बाबाधाम क्लब, भरद्वा कुरा, भगवान पुर, कासिटार, कदरा कुरो, जूनियर बॉयज, चाय चंपा, चांदनी चौक, धर्मपुर फुटबॉल क्लब और लक्ष्य फुटबॉल एकेडमी ने भाग लिया।

फाइनल मैच लक्ष्य फुटबॉल एकेडमी और जोगिया फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया

फाइनल में लक्ष्य फुटबॉल एकेडमी और जोगिया फुटबॉल क्लब के बीच खेला गए । निर्धारित समय तक दोनों टीम एक भी गोल नहीं कर पाए। टाई ब्रेकर में लक्ष्य एकेडमी मोहनपुर टीम ने 7/6 गोल से हराकर महावीर एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना जबकि जोगिया टीम उपविजेता बना। ट्रॉफी विजेता और उपविजेता दोनों का सौजन्य देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े का था। बतौर मुख्य अतिथि देवघर विधायक सुरेश पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद भूतनाथ यादव ने विधायक से स्टेडियम जीर्णोधार का मांग किया, खिलाड़ियों के लिए पानी की व्यवस्था हो, इसका मांग किया जिस पर विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि जल्द ही इस स्टेडियम का जीर्णोधार होगा और भविष्य में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता भी देखने को मिलेगा। रेफरी की भूमिका घनश्याम राणा, अजीत बेसरा ने निभाया। विशिष्ट अतिथियों में देवघर जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, देवघर जिला कुश्ती संघ के सचिव संजीव झा, कुंदन शर्मा, आलोक बोस ,पंकज यादव, नीलेश सिंह कुश्ती संघटन के सचिव, नेशनल कुश्ती खिलाड़ी माही देव, मौजूद थे। इस आयोजन को कराने में कमिटी के अध्यक्ष विकास कुमार यादव, सचिव कौशल कुमार सिंह, विक्की रमानी, विशाल सोरेन, शशि सिंह, अभिषेक झा, राज कुमार यादव, राज कुमार प्रिंस का मुख्य योगदान रहा।

पुलिस की बर्बरता से हुई वृद्ध की मौत ? परिजन के आरोप पर विधायक चुन्ना सिंह ने कहा अंधेर नगरी चौपट राजा

देवघर जिला के खागा थाना अंतर्गत बगदाहा पंचायत के बगदाहा राणा टोला निवासी महेश्वर राणा को शनिवार को सुबह करीब 9 बजे के आसपास खागा थाना के सहयोग से सारठ थाना पुलिस टीम द्वारा उनके घर में एकाएक आ धमके व छापामारी करते हुए उक्त वृद्ध बेगुनाह महेश्वर राणा को धरदबोचा ।

1002432775

और सारठ थाना की पुलिस उसे लेकर चलीं गई। जिसके बाद उक्त वृद्ध को पुलिस सदलबल द्वारा उनके घर दोपहर करीब 1 बजे के आसपास पहुंचाया गया।

जबकि वहीं परिजनों का कहना है कि उक्त वृद्ध की उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी । जिसको लेकर परिजनों ने आनन-फानन में जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां उनकी रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

1002432776

वहीं परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। जबकि परिजनों का आरोप है कि महेश्वर राणा शनिवार सुबह जब इनको खागा थाना और सारठ पुलिस लेकर गई तभी बिल्कुल तंदुरुस्त व स्वास्थ्य थे। उसके बाद से ही महेश्वर राणा की स्थिति काफी नाजुक देखने मिला। साथ ही परिजनों ने बताया कि पुलिस के ही द्वारा मारपीट कर उनकी मौत का घाट उतार दी गई ।

क्या है पूरा मामला क्यों पुलिस ने उठाया ?

सारठ थाना अन्तर्गत लोधरामोड़ का मामला बताया जा रहा है। यह घटना एक माह पूर्व की है, बताया जाता की मृतक महेश्वर राणा का नाती संतोष कुमार राणा विगत एक माह पूर्व अपने ही गांव के किसी पूनम कुमारी नाम की लड़की को लेकर फरार होने का मामला बताया जा रहा है। जिसके बाद लड़की पक्षों के दवाब में आकर सारठ एवं खागा पुलिस सदलबल ( मृतक) महेश्वर राणा के पहुंचे व उनको जबरन उठाकर ले गए। जिसके कुछ घंटे बाद ही उनकी मृत्यु हो जाती है।

बेगुनाह को पुलिस ने क्यों उठाकर ले गई इसकी सीआईडी जांच हो : विधायक

पूरे मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने पुलिस के इस कार्यवाही की निंदा की साथ ही कहा कि पुलिस बताए कि जिस वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई थी उसे पुलिस किस मामले में उठाकर ले गई थी उसकी क्या गलती थी। विधायक ने कहा लोग हाट बाजार जाना छोड़ दिए हैं। सारठ की स्थिति ऐसी बनी है कि कब किसको कहां से पुलिस उठा लेगी कोई पता नहीं पूरी तरह से अंधेर नगरी चौपट राजा वाली हाल बना दिया है। हमने कई बार जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी दी है। अब तक इस मामले की सी आई डी जांच की मांग करते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ नहीं होगा ।

कोबरा-203 बटालियन के घायल जवान विष्णु सैनी से सीएम और राज्यपाल ने की मुलाकात

रांची स्थित राज अस्पताल में इलाजरत कोबरा-203 बटालियन के घायल जवान विष्णु सैनी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुलाकात कर उनके इलाज से संबंधित जानकारी डॉक्टर्स से प्राप्त किया।

1002432477

तथा उन्हें उत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु निर्देश दिया। कल पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में जवान विष्णु सैनी घायल हो गए थे।

दुकानदार द्वारा 200 रूपये मांगने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

जमशेदपुर शहर में अपराधी हुए बेलगाम, दुकानदार द्वारा 200 रूपये मांगने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग।

1002432351

12 से 15 की संख्या में आए अपराधियों नें बीच सड़क पर 10 राउंड गोलियां चलाई, पूरे इलाके में डर का माहौल।

अपराधियों द्वारा लोगों के बीच वर्चस्व कायम रखने के लिए घटना को दिया गया अंजाम, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी, जुगसलाई थाना क्षेत्र की घटना l

देवघर को बहुत जल्द मिलेगा मेडिकल कॉलेज, ट्रामा सेंटर और 700 बेड वाला अस्पताल : स्वास्थ मंत्री

देवघर को बल्ड बैंक के रूप में मिल बड़ा उपहार : श्रम एवं उद्योग मंत्री

देवघर में शिवाय बल्ड सेंटर का हुआ शुभारंभ। उद्घाटन कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, श्रम रोजगार मंत्री संजय प्रसाद और विशिष्ट अतिथि देवघर विधायक सुरेश पासवान, सिविल सर्जन जुगल किशोर चौधरी ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया।

1002432315

देवघर बनेगा स्वास्थ सुविधाओं का हब कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि देवघर को बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर 700 बेड वाला अस्पताल देने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कि देवघर में ब्लड की कमी के कारण लोग धनबाद रांची बोकारो जा रहे है। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। अब इससे लोगों को राहत होगी और देवघर स्वास्थ्य सुविधा का हब बनेगा। यहां हर तरह की सुविधा लोगो को मिलेगी।

बल्ड बैंक के रूप में देवघर को मिला बड़ा उपहार : संजय प्रसाद यादव

झारखंड सरकार के श्रम रोजगार एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि देवघर एक धार्मिक नगरी है इसे संस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है जहां सालों भर देश के कोने- कोने एवं विदेशों से श्रद्धालु आते हैं।

1002432313

देव तुल्य श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधित सुविधा को ध्यान में भी रखकर ब्लड बैंक खुलना देवघर के लिए उपहार है। और उन्होंने इस कार्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल के संचालक डॉ संजय कुमार की भी जमकर तारीफ की मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश में विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

1002432314 1

मौके पर पूर्व मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान और जिप अध्यक्ष किरण कुमारी ने भी संबोधित किया और डॉक्टर संजय की जमकर तारीफ की । मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश, डॉ अनूप, डॉ जेसी राज, मुकेश यादव ,रामरेख यादव, अस्पताल के संचालक डॉ संजय कुमार व डॉ आशुतोष झा समेत अन्य उपस्थित थे।

नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से 475 शीशी विनसेरेक्स कफ सिरप और 90 नाइट्रोसन टैबलेट बरामद की गई हैं।

1002429871

इन दवाओं का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है, और खासकर आपराधिक प्रवृत्ति के युवक इसका उपयोग अपराध को अंजाम देने से पहले करते हैं।भोजपुर के रहने वाले हैं दोनों युवकएसएसपी किशोर कौशल को सूचना मिली थी कि कुछ युवक खरकाई रोड से बिष्टुपुर के रीगल चौक की ओर एक सुपर स्प्लेंडर बाइक से नशीली दवाएं लेकर जा रहे हैं। इसी आधार पर बिष्टुपुर थाना पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और दोनों युवकों को धर दबोचा। गिरफ्तार युवकों की पहचान बिहार के भोजपुर निवासी चंदन कुमार पांडे उर्फ अमित कुमार पांडे उर्फ नारायण और रवि रंजन चौधरी उर्फ विष्णु कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों सरायकेला आरआईटी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे।

1002429872

तलाशी के दौरान इनके पास से 115 शीशी सिरप और 90 टैबलेट बरामद हुए।शिव कोरियर सर्विस में भी हुई रेडपूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बिष्टुपुर के आर रोड पंच भवन स्थित शिव कोरियर सर्विस में यह माल सप्लाई करते थे। पुलिस ने जब वहां छापेमारी की तो और 360 बोतल विनसेरेक्स सिरप बरामद किया गया। बिष्टुपुर थाना प्रभारी के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।