झारखंड की आवाज

Blog -

देवघर में संथाल परगना का पहला ओपोलो क्लीनक का हुआ उद्धघाटन

श्रम उद्योग और स्वस्थ्य मंत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

अपोलो देवघर के लिए मिल का पत्थर साबित होगा-डॉ इरफ़ान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री

देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बाजला चौक पर आधुनिक मशीनों और व्यवस्था से सुसज्जित अपोलो क्लिनिक का उद्धघाटन के अवसर पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी,श्रम मंत्री संजय यादव, विधायक सुरेश पासवान, सीएस डॉ युगल चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ उदय प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित थे।

1002429075

उपस्थित सभी अतिथियों ने ओपोलो के स्थानीय प्रतिनिधियों सहित प्रबन्धक को शुभकामनाएं दिया। मौके पर मंत्री संजय यादव ने कहा कि आज ओपोलो के इस क्लिनिक का उद्धघाटन हुआ है में सभी को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। अब इस क्लिनिक के माध्यम से बड़े से बड़े बीमारी का ईलाज सुगमता पूर्वक हो पाएगा।वहीं मंत्री श्री यादव ने कहा कि गरीबों का ईलाज रियात दर पर हो यही प्रबन्धक से आग्रह होगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि देवघर मेडीकल का हब बने। इसकी ओर एक कदम आज ओपोलो ने बढ़ाया है में इसके लिए प्रबन्धक को शुभकामनाएं देता हूँ ओपोलो यहां की जनता के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। वहीं अपोलो क्लिनिक के एम डी श्रेयांश अग्रवाल ने कहा कि हम लोग अपोलो क्लिनिक में एक साथ बकेट ऑफ सर्विसेज प्रदान करेंगे।जिससे कंसल्टेंशन,डायग्नोस्टिक, हेल्थ चेक टू डायबिटीज केयर,डेंटिस्ट्री माइनर प्रोसिड्यूर एंड वैक्सीनेशन शामिल है।मौके पर कार्यक्रम व्यवस्थापक बिनायक सिन्हा ने बताया कि अपोलो क्लिनिक झारखंड के तीसरा व संथाल का पहला क्लिनिक होगा जहां विश्वस्तरीय मेडिकल सुविधा उपलब्ध रहेगा। इस दौरान मौके पर डॉ तुसार प्रसार,डॉ श्रेयांश अग्रवाल,ओपोलो के मेम्बर्स के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

देवघर के बाघमारा ISBT से बस का परिचालन शुरू जिला प्रशासन ने तय किया भाड़ा

देवघर में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से बस का परिचालन शुरू हो गया है। देवघर जिला प्रशासन ने 10 अप्रैल से बाघमारा से बसों का परिचालन शुरू किया और पहली बस बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से बिहार के सुल्तानगंज के लिए कैलाशपति बस कंपनी की बस चली ।

1002422719

जिला प्रशासन ने बताया कि यह बस स्टैंड देवघर शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इंटर स्टेट बस स्टैंड को यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है और यात्रियों को एक सुखद अनुभव भी प्रदान करेगा। देवघर के बाघमारा स्थित आईएसबीटी से झारखंड के अलावा अन्य प्रदेशों के कई शहरों के लिए सीधी बसें चलेंगी जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

जिला प्रशासन ने भाड़ा किया तय

देवघर शहर से बस स्टैंड को हटाए जाने के बाद मनमाने ढंग से भाड़ा वसूलने की बात सामने आ रही थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने भाड़ा को तय कर दिया है और अत्यधिक किराया लिए जाने पर सख्त कार्यवाही का भी आदेश दिया है।

कहां से कितना भाड़ा का है प्रस्ताव

प्राइवेट बस स्टैंड से जसीडीह बस स्टैंड 20 रुपया रिजर्व करने पर 150 रुपया

जसीडीह बस स्टैंड से आइएसबीटी बाघमारा 25 रुपये रिजर्व करने पर 200 रुपया

प्राइवेट बस स्टैंड से आइएसबीटी बाघमारा 15 रुपये रिजर्व करने पर 100

प्राइवेट बस स्टैंड से बैद्यनाथपुर 10 रुपये रिजर्व करने पर 50 रुपये

प्राइवेट बस स्टैंड से कुंडा मोड़ 10 रुपये रिजर्व करने पर 50 रुपये

प्राइवेट बस स्टैंड से देवसंघ 10 रुपये रिजर्व करने पर 50 रुपये

प्राइवेट बस स्टैंड से सत्संग चौक 10 रुपये रिजर्व करने पर 50 रुपये

प्राइवेट बस स्टैंड से भुरभुरा 10 रुपये रिजर्व करने पर 50 रुपये

जिला प्रशासन के तय प्रस्ताव के अनुसार अधिकतम भाड़ा 25 रुपये प्रति व्यक्ति तथा रिजर्व के लिए 200 रुपया तय किया गया है। इसमें टोटो, ऑटो और मैजिक तीनों को शामिल किया गया है। यह किराया आने और जाने के लिए एक समान तय किया गया है।

डेम में डूबने से दो युवक की हुई मौत, वही दो युवकों को स्थानीय लोगों ने बचाया

सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली टीओपी के डोभो डेम में जमशेदपुर के नहाने आए चार युवक, नहाने के क्रम में दो युवकों के डूबने से मौत हो गई

1002425127

वही दो युवकों को स्थानीय लोगों ने बचाया, इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों डूबे हुए युवकों को बाहर निकलकर आनन फानन में टीएमएच हॉस्पिटल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया, मृतक युवकों के नाम आशीष कुमार सिंह और दूसरा युवक अमरजीत सिंह है, मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग टीएमएच अस्पताल पहुंचे, परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल देखने को मिला, वही चारों युवक प्राइवेट जॉब किया करते थे, कल चारों दिल्ली वैष्णो देवी जाने की तैयारी कर रहे थे जहां आज शाम सभी लोग एक कार में बैठकर डोभो डेम पहुंचे, जहां नहाने के दौरान दो दोस्तों की मौत हो गई वहीं दो युवक बाल बाल बच गए, फिलहाल परिवार के लोगों का कहना है कि हादसा या हत्या, क्योंकि घटना के दौरान जो दो दोस्त मौजूद थे वह दोनों दोस्त टीएमएच अस्पताल से फरार हो गए हैं, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है l

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेएमएम में हुए शामिल, सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

साहिबगंज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट के भोगनाडीह में अमर शहीद सिदो-कान्हू के जयंती समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अमर शहीद सिधो-कान्हू, चांद भैरव,फूलों झानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

1002424984

इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भोगनाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित जयंती समारोह कार्यक्रम के मंच से साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा के जिले वासियों को कई बड़ी योजनाओं का सौगात दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंच से रिमोट का बटन दबाकर तीनों जिलों के विभिन्न योजनाओं शिलान्यास व उद्घाटन किया। जिसमें शिलान्यास 146 योजना 223.86 करोड़ का । उद्घाटन 361 योजना 213.99 करोड़ का । तीनों जिलों को कुल 437. 85 करोड़ की योजनाओं का सौगात दिया।

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

वहीं तीन जिलों के 191315 महिलाओं को एक साथ मईया सम्मान योजना लाभ देने का काम किया। साथी कई लोगों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र भी दिया। वही मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर लाभुक काफी खुश नजर आए और उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा।

1002425025

वहीं मौके पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद झामुमो का दामन थामने वाले पूर्व विधायक ताला मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

नगर आयुक्त ने पुराना बस स्टैंड और बाघमारा के नए बस स्टैंड का किया निरीक्षण

देवघर, आयुक्त महोदय ने आज फवारा चौक स्थित पुराने बस स्टैंड का निरीक्षण किया, जिसे हाल ही में बंद किया गया है। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कहीं कोई गैर-कानूनी ढंग से वहाँ पर बसों (अवैध वाहनों) का पड़ाव तो नहीं कर रहा है।

1002424908

साथ ही उन्होंने बसों के प्रवेश को रोकने के लिए लगाए गए सभी गेटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके बाद नगर आयुक्त महोदय बाघमारा स्थित नए बस स्टैंड पहुँचे, जहाँ उन्होंने वहाँ से चल रहे कुछ बसों के संचालकों एवं यात्रियों से बातचीत की और वहां उपलब्ध सुविधाओं से उन्हें अवगत कराया साथ ही साथ उनकी समस्याओं को जाना। सभी लोग बस स्टैंड में उपलब्ध सारी सुविधाओं को देखकर काफी प्रसन्न थे। साथ ही, उन्होंने नए बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

1002424900

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यत्र तत्र बसों के पार्किंग पर निगरानी रखी जाएगी एवं सख्त विधि सम्मत करवाई की जाएगी। नए बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह, सहायक अभियंता पारस कुमार एवं सूरज उरांव, कनीय अभियंता सुमन वर्मा एवं अन्य भी मौजूद रहे।

महिलाओं के नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

देवघर महिलाओं के नेतृत्व को सशक्त बनाने और जमीनी स्तर पर सामाजिक बदलाव की प्रक्रिया को तेज़ करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए नीड्स संस्था द्वारा रतन टाटा रूलर टेक्नोलॉजी पार्क, मधुवाडीह, सारवां में दिनांक 9 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक तीन दिवसीय नेतृत्व कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

1002424827

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनरेगा की 24 मेट दीदियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम की अगुवाई नीड्स संस्था के कार्यकारी निदेशक मुरारी मोहन चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर नेतृत्व की भूमिका निभाने हेतु सशक्त बनाना था, जिससे वे न केवल अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकें, बल्कि अपने समुदायों में भी सकारात्मक परिवर्तन की वाहक बन सकें। कार्यक्रम के दौरान जीविदा हसदा के प्रोग्राम मैनेजर देवनाथ घोष द्वारा प्रतिभागियों को मनरेगा योजना का उद्देश्य, स्वयं सहायता समूह (SHG) की भूमिका, और मेट दीदियों की ज़िम्मेदारियाँ जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, उन्होंने नेतृत्व कौशल के मूल सिद्धांतों को साझा करते हुए यह बताया कि एक प्रभावशाली नेता किन गुणों से युक्त होता है और इन गुणों का विकास कैसे किया जा सकता है। कार्यशाला के दूसरे चरण में ‘जेंडर’ विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसका संचालन नीड्स की प्रोग्राम मैनेजर मधु कुमारी ने किया। इस सत्र में प्रतिभागियों को लिंग आधारित भेदभाव, जेंडर आधारित हिंसा, और कार्यस्थल व समुदाय में महिलाओं के साथ होने वाली असमानताओं, हिंसा पर विस्तार से समझाया गया। इस विषय को जीवंत और प्रभावशाली बनाने के लिए समूह गतिविधियों, साक्षात्कार आधारित चर्चाओं और विषय आधारित वीडियो प्रस्तुति का सहारा लिया गया, जिससे मेट दीदियों ने गहरी समझ विकसित की और अपने अनुभव साझा किए।कार्यशाला के एक प्रेरक सत्र में मुरारी मोहन चौधरी ने प्रतिभागियों को आत्मचिंतन और आत्मविकास की ओर प्रेरित किया।

1002424828

उन्होंने सभी मेट दीदियों से आग्रह किया कि वे एक नोटपैड में यह लिखें कि वे स्वयं को पाँच वर्षों के बाद कहां देखती हैं। इस अभ्यास ने न केवल प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया बल्कि उन्हें अपने भविष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण देने में मदद की।कार्यशाला के समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने समुदायों में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, समानता की स्थापना और सामाजिक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। मेट दीदियों ने यह भी साझा किया कि इस कार्यशाला ने उन्हें नई ऊर्जा, दिशा और दृष्टिकोण प्रदान किया है। इस सफल आयोजन के लिए नीड्स संस्था ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में इस प्रकार की और भी प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री के दिवंगत पिता स्व० हरिशंकर पत्रलेख को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देवघर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के देवघर जिला, कुशमाहा स्थित पैतृक आवास पहुंचे।

1002422563

मुख्यमंत्री ने वहां पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता स्व० हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्व० हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल आएंगे देवघर, पूर्व मंत्री के घर जाएंगे सीएम

देवघर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल रांची से देवघर आएंगे ।

1002418779

देवघर एयरपोर्ट से साहेबगंज जाएंगे वहां से वापस 3 बजे देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और फिर हेलिकॉप्टर के सारवां जाएंगे और सारवां से सड़क से कुशमाहा झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के घर जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बीआर गवई ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

देवघर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ, जिसके पश्चात झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण मिश्र, जस्टिस आनंद सेन एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

1002418722

इसके पाश्चत सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बीआर गवई ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी। इसके अलावा पूजा अर्चना पश्चात मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बीआर गवई को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर महिला की हुई दर्दनाक मौत

लातेहार बुधवार की शाम लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हि नाला के समीप मोटरसाइकिल सवार दम्पति क़ो बोलेरो नें जोरदार टककर मार दी।

1002415067

जिसमें मोटरसाइकिल सवार महिला लालती देवी ( 55 वर्ष ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल चला रहें मृतक के पति निरंजन सिंह क़ो हल्की चोट आई। घटना क़ो लेकर मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दम्पति सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल के सालोघोरही गांव से बरवाडीह के खुरा गांव निवासी अपने भाई यदु राम घर जा रहें थे। तभी कुटमू की ओर से आ रही बोलेरो नें जोरदार टककर मार फरार हो गया। वही स्थानीय लोगों की मदद से टेम्पू के माध्यम से अस्पताल लाया गया। जहाँ अस्पताल में चिकित्सा कर्मी सीएचओ संदीप ड्रेसर दानिश अंसारी,राजेश चन्द्र उर्फ बबलू,एएनएम भांवना कुमारी ,अनूपा नगेसिया के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार के मौजूदगी मे पुलिस एसआई अनवर,उपेन्द्र सिंह व अन्य टीम नें मौके पर पहुँच क़र शव क़ो कब्जे में लिया और घटना की पड़ताल शुरू क़र दी।उधर पोस्टमार्टम हेतु शव को कल सदर अस्पताल लातेहार भेजा जाएगा।वही घटना के सम्बंध में मृतिका के भाई यदु राम ने बताया कि मेरी बहन हमारे घर आ रही थी।मेरी बेटी का शादी कुछ दिन पूर्व ही हुआ है।उसी से मुलाकात करने पहुँची थी।तभी रास्ते में ही घटना की शिकार हो गई।वही यदु राम ने बताया कि बोलोरो का नम्बर 7963 है। उधर पूरे मामले पर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

नए बस स्टैंड को लेकर प्रशासन तैयार , एसोसिएशन का हड़ताल जानिए क्या है मामला

देवघर पुराना मीना बाजार स्थित प्राइवेट बस स्टैंड को बाघमारा आईएसबीटी में शिफ्ट करने के निर्णय का देवघर जिला बस ऑनर एसोसिएशन ने विरोध किया है।

1002414908

10 अप्रैल से प्राइवेट बस स्टैंड को बाघमारा आईएसबीटी में शिफ्ट करना है और वहीं से सभी बसों का परिचालन होना है। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

बस ऑनर एसोसिएशन ने स्टैंड स्थानांतरण के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा

बस ऑनर एसोसिएशन ने स्टैंड स्थानांतरण के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। हड़ताल के कारण प्राइवेट बस स्टैंड से खुलने और पहुंचने वाली करीब 200 बसों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा और इससे करीब 20 हजार से अधिक यात्रियों के प्रभावित होने की संभावना है। बुधवार शाम को स्थानीय सुविधा होटल में जिला बस ऑनर एसोसिएशन की बैठक के बाद हड़ताल की घोषणा की गई।

1002414885

पत्रकारों से बात करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा और महामंत्री विनोद झा ने संयुक्त रूप से बताया कि हड़ताल अवधि में बसों का परिचालन नहीं होगा। सारी बसों को हमलोग खड़ा रख कर प्रशासन के निर्णय का विरोध करेंगे।

पीआईएल दायर, प्रशासन को यथा स्थित बनाकर रखना चाहिए : दिनेशानंद

यात्रियों को होने वाली असुविधा और परेशानी के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। दिनेशानंद झा ने बताया कि बस स्टैंड के शिफ्टिंग के विरोध में हाईकोर्ट में एसोसिएशन की ओर से पीआईएल दायर किया गया है, जो एक्सेप्ट हो गया है। इसलिए जब तक हाईकोर्ट का कोई निर्णय नहीं आ जाता है, तब तक प्रशासन को यथा स्थिति बनाकर रखना चाहिए।

शहर से दूर है बाघमारा आईएसबीटी, यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा : विनोद

विनोद झा ने बताया कि बाघमारा आईएसबीटी से बसों के परिचालन से यात्रियों को परेशानी होगी और उनपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। साथ ही सुरक्षा का भी खतरा है। क्योंकि बाघमारा आईएसबीटी शहर से दूर है। प्रशासन तत्काल बस स्टैंड के स्थानांतरण के निर्णय को वापस ले। आईएसबीटी का उपयोग तीर्थयात्रियों की बसों के लिए हो।

1002414907

वहीं प्रशासन का कहना है कि बाघमारा आईएसबीटी से बसों के परिचालन से शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी।

विकास का दूसरा नाम शहर का विस्तारीकरण : आम आदमी

वही इस संबंध में आम पब्लिक से पूछा गया कि बस स्टैंड को शहर से हटाने का निर्णय को कैसे देखते हैं तो लोगों का कहना है कि विकास का ही दूसरा नाम शहर का विस्तारीकरण है। लोगों का मानना है कि शहर का विस्तारीकरण से लोगो को जाम से निजात तो मिलेगी ही साथ ही लोगों के रोजी रोजगार के भी अवसर में वृद्धि होगी ।

आईएसबीटी में स्थानीय रैयत को प्राथमिकता के आधार पर दुकान आवंटन करने का किया मांग

देवघर स्थानीय रैयतों के समूह ने नगर निगम परिसर स्थित कार्यालय में निगम आयुक्त से मुलाकात कर बाघमारा के ग्रामीण एवं सोलह आना रैयत ने ज्ञापन सौंपकर स्थानीय रैयत को प्राथमिकता के आधार पर दुकान आवंटन करने का मांग किया है ।

1002414884

साथ ही कहा कि इस ग्राम के गोचर जमीन एवं जमाबन्दी जमीन पर अंतर्राज्य बस स्टैण्ड का निर्माण कराया गया है। जिस कारण हम सभी का खेतीहर जमीन व गौचर जमीन अधिग्रहित हुआ है। साथ ही साथ बस स्टैण्ड परिसर में ही स्थायी दुकान व स्टॉल का निर्माण भी कराया गया है। जिसका आवंटन झारखण्ड सरकार द्वारा नियम एवं शर्तों के साथ किया जाना है। इस संदर्भ में हम सभी सोलह आना रैयत का कहना है कि उक्त दुकानों के आवंटन में हम सभी ग्रामिणों को प्राथमिकता के तौर पर स्थायी दुकान व स्टॉल का आवंटन किया जाए, ताकि उक्त जमीन पर बने दुकान व स्टॉल से हम सभी लाभान्वित होकर भरण-पोषण कर सके। साथ ही ग्रामीणों ने इसकी प्रतिलिपि झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, उपयुक्त और एसडीओ को दिया । मौके पर दिनेश महथा, विनय कुमार यादव, रामरेख यादव, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद यादव, सौरव कुमार, सागर कुमार, पिंटू यादव, सुमन यादव, आशुतोष यादव, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, रविंद्र यादव, डमरु यादव, मनोज कुमार, सुमित कुमार, महेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव, प्रकाश यादव, पंकज दास , उमेश यादव, लक्ष्मण राणा, मुकेश दास, मोनू पंडित, निर्मला देवी, श्याम राणा, नंदकिशोर दास, राजेश दास, चुनचुन यादव , राजा कुमार सहित 46 रैयत शामिल थे।

सीएससी से आत्मनिर्भर हो रही है महिलाएं , ग्रामीणों की मिल रही हैं सुगम सुविधाएं

देवघर जिले में पालोजोरी प्रखंड के बड़िया मोड़ गांव की रहने वाली हैं। वह सरस्वती सखी मंडल की सदस्य हैं। कभी सीमित अवसरों में रहने वाली मीना आज एक बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी (बीसी सखी) और कॉमन सर्विस सेंटर ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहीं हैं।

1002410119

2023 में बीसी सखी बनने के बाद, मीना ने ग्रामीणों को घर बैठे बैंकिंग सुविधा देना शुरू किया। वह नकद निकासी, जमा, बैलेंस चेक जैसी सेवाएं देती हैं और मंईयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना जैसे सरकारी योजनाओं के फॉर्म भी भरती हैं।मीना जरूरतमंदों को घर-घर जाकर सेवाएं भी देती हैं, जिससे बुजुर्ग और महिलाएं बिना बैंक जाए अपने काम करवा पाते हैं।

1002410115

हर महीने वह 600 से 1000 ट्रांजेक्शन करती हैं, जिनकी कुल राशि ₹10–12 लाख तक पहुंचती है। इस काम से वह ₹15,000 से ₹20,000 तक की मासिक आय अर्जित करती हैं, जिससे उनका परिवार आत्मनिर्भर बना है। मीना के पति कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर चलाते हैं। दोनों मिलकर गांव में डिजिटल जागरूकता फैला रहे हैं। मीना की कहानी इस बात का प्रमाण है कि अगर अवसर और जानकारी मिले तो ग्रामीण महिलाएं भी वित्तीय और डिजिटल क्षेत्र में नेतृत्व कर सकती हैं।

सीएम हेमंत सोरेन से प्रदीप यादव की मुलाकात, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

रांची रैयतों की भूख हड़ताल पर गंभीर चिंता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रदीप यादव की मुलाकात। मुख्यमंत्री ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन।

1002406241

झारखंड के गोड्डा क्षेत्र में अदानी पावर के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे रैयतों की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति और उनकी जायज मांगों को लेकर आज कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। श्री यादव ने मुख्यमंत्री को रैयतों की स्थिति, उनकी पीड़ा और आंदोलन के मूल कारणों से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस विषय पर त्वरित और ठोस कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैयतों के हक और सम्मान की रक्षा करना सरकार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में स्थानीय लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और प्रशासन को निर्देश दिया जाएगा कि वह जल्द से जल्द समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए। प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुलाकात रैयतों के संघर्ष को नई ताकत और दिशा देगी। उन्होंने आंदोलनरत रैयतों को भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है और उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।

रामनवमी के मौके पर एनएच जाम, पुलिस के समझाने पर हटाया जाम

जमशेदपुर जिले के धालभूमगढ़ में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गयी. यहां रामनवमी ध्वज के पास प्रतिबंधित मांस मिलने से लोग आक्रोशित हो गये हैं और एनएच को नेशनल हाइवे (एनएच) 18 को जाम कर दिया।

1002404679

गुस्साये लोगों ने धालभूमगढ़ और नरसिंहगढ़ हाट बाजार को भी बंद करा दिया है. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गयी है।

1002404673

बता दें कि धालभूम गढ़ में रामनवमी जुलूस पूरे हर्षौल्लास के साथ निकला था। इसके अगले दिन यानि आज धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर के पास लगाये गये झंडे को किसी ने उखाड़ दिया और प्रतिबंधित मांस भी फेंक दिया। इसके बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश बढ़ गया है।