झारखंड की आवाज

पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूली करने वाला अपराधी गिरफ्तार -

पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूली करने वाला अपराधी गिरफ्तार

1004274365

खूंटी // प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के नाम पर लेवी वसूली, अवैध हथियार रखने और चोरी की मोटरसाइकिल के उपयोग आपराधिक घटनाओं में करने सहित कई मामलों का वांछित कुख्यात अपराधी अजीम हव्वारी उर्फ हिमांशु(36 ) को पुलिस ने खूंटी से गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वह लियाकत अली लेन खूंटी का रहनेवाला है। इस संबंध में खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में इस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में नक्सली संगठन से जुड़ा रहा है और वर्तमान में अलग गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के नाम पर क्षेत्र में लेवी वसूली की जा रही है तथा अवैध हथियारों की खरीद–बिक्री का नेटवर्क संचालित हो रहा है। सूचना की सत्यता की जांच करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और छापेमारी कर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया है कि वह पीएलएफआई संगठन से जुड़े हथियार और गोली को कपड़ों में छिपाकर बेचता था। साथ ही संगठन के नाम पर व्यवसायियों और आम लोगों से लेवी की मांग करता था। आरोपित का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में दहशत फैलाकर अवैध वसूली करना था।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पूर्व में पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य रहा है। वर्तमान में उसने अपना अलग गिरोह बना लिया था और हथियार के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में लूटपाट एवं रंगदारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, हथियार कहां से लाए जाते थे तथा अब तक कितने लोगों को हथियार सप्लाई किए गए हैं। आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। अजीम हव्वारी के खिलाफ खूंटी थाना में छह मामले दर्ज है।

Leave a Reply