झारखंड की आवाज

विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ -

विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

1004248159 2

देवघर // विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर लाखों लाख श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती मंदिर का पट खुलने के बाद से श्रद्धालु लगातार बाबा पर जलाभिषेक कर रहे हैं। कतारबद्ध होकर श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं और बाबा पर जलाभिषेक कर रहे हैं। देवघर जिला प्रशासन और मंदिर प्रशाशन की और से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मंदिर परिसर से लेकर पूरे रूट लाइन में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। महाशिवरात्रि को लेकर तीर्थ पुरोहित ने बताया कि आज के दिन बाबा की चारपहर की विशेष पूजा होती है और रात्रि में बाबा की शादी होती है। आज के दिन जो भी भक्त बाबा से जो मनोकामना करते हैं वह पूरी होती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Reply