झारखंड की आवाज

Crime News। देवघर पुलिस ने दो साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार -

Crime News। देवघर पुलिस ने दो साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

Deoghar// पुलिस अधीक्षक देवघर, प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साईबर अपराधियों के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देश में दिनांक 20.05.2026 को 02 (दो) साईबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध कारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला अन्तर्गत कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart / Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी, एवं Google पर PhonePe कस्टमर केयर के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

इसके अतिरिक्त, अभियुक्त द्वारा PM किसान योजना एवं लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी।उक्त सूचना के आलोक में की गई छापामारी के दौरान 02 (दो) साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः 1. मोहन दास, उम्र 32 वर्ष, पिता-बिशन दास, सा०-बरगुनिया, थाना-देवीपुर, जिला-देवघर

2. सूरज कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष, पिता-दनरबाद, थाना-चितरा, जिला-देवघर

गिरफ्तार अभियुक्त की अपराध शैली

फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care/IRCTC पदाधिकारी बनकर उपभोक्तोओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।

फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्तओं को झासा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी:-मोबाइल फोन – 03 सिम कार्ड – 04 कुल जप्त प्रतिबिंब सिम – 01

Leave a Reply