झारखंड की आवाज

मृतिका माला देवी की हत्या का खुलासा मृतिका का पति ही निकला कातिल -

मृतिका माला देवी की हत्या का खुलासा मृतिका का पति ही निकला कातिल

Deoghar // जिला के कुंडा थाना के समीप चाय दुकान में 19.05.2026 को समय 10:00 बजे पुलिस को देवघर नगर थाना अन्तर्गत ग्राम करनीबाग मुख्य सड़क के ​किनारे चाय दुकान में माला देवी की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी । सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक देवघर के आदेशानुसार पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची एवं शव को पोस्टमार्टम कराया गया एवं इस संबंध में नगर में कांड दर्ज कराया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

48 घंटे के अंदर कांड का हुआ उद्भेदन

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम द्वारा त्वरित अनुसंधान करते हुए महज 48 घंटो के अन्दर कांड का उद्भेदन किया गया। मृतिका के हत्यारे उसके पति शिबु यादव, उम्र करीब 60 वर्ष पिता चेतन यादव, सा0 भलवाही, थाना सारवा जिला देवघर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

अभियुक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया एवं उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार 1. खुन से लगा कुदाली को बरामद किया गया। घटनास्थल से कुदाल के आलावे 2. सिमेंटेड ईट जिसपर खुन का छिटा लगा हुआ, 3. खुन लगा चिमनी ईट, 4. मृतिका का oppo company का ब्लू रंग का android मोबाईल बरामद हुई है।

Leave a Reply