देवघर // पुलिस ने 5 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार , पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के द्वारा Flipkart / Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी, एवं Google पर PhonePe कस्टमर केयर के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।
इसके अतिरिक्त, अभियुक्त द्वारा PM किसान योजना एवं लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। उक्त सूचना के आलोक में की गई छापामारी के दौरान 05 (पांच) साइबर अपराधकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
अपराधिक इतिहास- 1. बिशु दास देवघर, साइबर थाना काण्ड सख्या 21/21, 2. मिथुन कुमार दास देवघर साईबर थाना काण्ड संख्या 34/25 तथा 3. चंदन दास देवघर साईबर थाना काण्ड संख्या 20/24 मे अरोपित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- 1. बिशु दास उम्र करीब 33 वर्ष पिता गांधारी दास सा० झुनाकी थाना पथरड्डा ओ०पी० (सारठ)
- 2. मिथुन दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता सीतू दास सा० ढकढका थाना देवीपुर
- 3. चंदन दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता झगरू महरा सा० झुनाकी थाना पथरड्डा ओ०पी० (सारठ)
- 4. कैलाश दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता जयराम दास सा० झुनाकी थाना पथरड्डा ओ०पी० (सारठ)
- 5. कुन्दन कुमार दास उम्र करीब 22 वर्ष पिता डागरू महरा सा० झुनाकी थाना पथरड्डा ओ०पी०(सारठ) एवं
- 6. अजीत कुमार दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता बिनोद दास सा० दुलीडीह थाना मधुपुर सभी जिला देवघर
गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली –
- फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्तोओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
- फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्तओं को झासा देकर तथा आमसहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणीः-
मोबाइल फोन – 11, सिम कार्ड – 12, कुल जप्त प्रतिबिंब सिम – 01
