झारखंड की आवाज

बरहेट पहुंचे पूर्व सीएम Champai Soren, कार्यकर्ता सम्मेलन में सरकार पर साधा निशाना -

बरहेट पहुंचे पूर्व सीएम Champai Soren, कार्यकर्ता सम्मेलन में सरकार पर साधा निशाना

1003953395

साहिबगंज // झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एक दिवसीय दौरे पर साहिबगंज के बरहेट पहुंचे, जहां उन्होंने भोगनाडीह में भाजपा मंडल कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। बरहेट आगमन के दौरान सबसे पहले भोगनाडीह स्थित सिद्धों कान्हू शहीद स्थल व जन्मस्थली पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने 30 जून को भोगनाडीह में हुई घटना को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आज़ादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया, उनके वंशजों और क्षेत्र के आदिवासी समुदाय को कार्यक्रम करने से रोकना और आयोजन के लिए नियम-शर्तें लगाना गलत है। गठबंधन की सरकार भोगनाडीह के लोगों को स्वतंत्र रूप से रहने नहीं देना चाहती। साथ ही उन्होंने कहा कि भोगनाडीह हूल संघर्ष का ऐतिहासिक स्रोत है, जहां लोग आज भी प्रेरणा लेने आते हैं। चंपई सोरेन ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार को उनसे डर है तो यह अलग बात है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Reply