झारखंड की आवाज

Cricket News। JMPL संस्करण -2 का भव्य उद्घाटन संपन्न -

Cricket News। JMPL संस्करण -2 का भव्य उद्घाटन संपन्न

देवघर // मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जमुनिया पंचायत के जमुनिया मोड़ क्रिकेट मैदान में JMPL संस्करण-2 (जंगल मोड़ प्रीमियर लीग) का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि देवघर के महापौर रवि कुमार राउत, उप महापौर टिप चटर्जी तथा विशिष्ट अतिथियों जेएमएम जिला उपाध्यक्ष नवलकिशोर हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, व्यवसायी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबलु दास, इंडियन बैंक की शाखा प्रबंधक श्वेता शुमन एवं वरीय शाखा प्रबंधक सुमन कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ब्लैक पैंथर एवं लविश रेंजर के बीच खेला गया

उद्घाटन मैच ब्लैक पैंथर एवं लविश रेंजर के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में ब्लैक पैंथर ने लविश रेंजर को मात्र 1 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक पैंथर की टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में लविश रेंजर की टीम 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई।मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीताराम किशकू ने मात्र 21 गेंदों पर 60 रन की विस्फोटक पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया।

1004880027

JMPL संस्करण-2 के अध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी डॉ. विनोद मंडल, समाजसेवी भोला सिंह, लक्खीराम सोरेन, दीपक यादव, प्रकाश यादव, हरीश बास्की, अनस खान, सिकंदर राउत, कामदेव यादव, गणेश यादव तथा आयोजन समिति के सदस्य चंदन यादव, निर्मल राय, जयराम कुमार, कालीचरण ठाकुर, रमेश यादव, शिवम कुमार, कुंदन कुमार एवं उज्ज्वल कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply