झारखंड की आवाज

देवघर में कांग्रेस अध्यक्ष का भव्य स्वागत, हूल दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल -

देवघर में कांग्रेस अध्यक्ष का भव्य स्वागत, हूल दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

देवघर // भारतीय राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया मंगलवार को संथाल हूल दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से देवघर पहुंचे। उनके साथ झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राज उरांव एवं देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेंद्र दास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रो. उदय प्रकाश, पीसीसी कोऑर्डिनेटर मुकुन्द दास, कांग्रेस नेता फैयाज केशर, जिला बीस सूत्री सदस्य दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केशरी, प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव आर्कदित्य यादव, छोटू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।डॉ. विक्रांत भूरिया भोगनाडीह और गोड्डा के पोड़ैयाहाट में आयोजित हूल दिवस कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के बाद वे देवघर लौटकर परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार सुबह बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply