गुमला // सदर प्रखंड क्षेत्र के घाघरा गुमला मुख्य रोड़ पर बांकी नदी पुल के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल के नीचे जा गिरा। जिसमें घटना में दो लोगों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आ रहे थे बाइक काफी तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल के नीचे जा गिरा।

आनन फानन में एंबुलेंस बुलाकर तीनों को सदर अस्पताल गुमला भेजा गया। जहां पर चिकित्सक ने दो को मृत घोषित का दिया जबकि एक का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते टोटो थाना के एसआई गफ्फार अंसारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जप्त कर लिया है।
मार्केट मछली लेने के लिए जा रहा था
मृतकों की पहचान मंगरा उरांव 25 वर्षीय,चरकु उरांव 30 वर्ष व घायल 25 वर्षीय सूरज उरांव के रूप में हुवी है। तीनों बड़काडीह निवासी। घायल सूरज ने बताया कि तीनों ने मिलकर शराब का सेवन किया और खरका डेली मार्केट मछली लेने के लिए जा रहे थे।

तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गया व पिछला चक्का उठने से बाइक नदी में जा गिरा
पीछे बैठा सूरज उरांव कूद कर अपनी जान बचाया। मोटरसाइकिल पुल के नीचे जा गिर गया। चरकु ने घटनास्थल में ही दम तोड़ दिया।जबकि मंगरा सदर अस्पताल में मृत घोषित। सूरज का इलाज चल रहा है।

Finally found a platform that does not lag during peak hours. The login process is seamless and I got my bonus right away. Great vibes all around at ck777betlogin