झारखंड की आवाज

गुमला में रफ्तार का कहर पुल के नीचे गिरा बाइक दो युवको की मौत एक गंभीर -

गुमला में रफ्तार का कहर पुल के नीचे गिरा बाइक दो युवको की मौत एक गंभीर

गुमला // सदर प्रखंड क्षेत्र के घाघरा गुमला मुख्य रोड़ पर बांकी नदी पुल के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल के नीचे जा गिरा। जिसमें घटना में दो लोगों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आ रहे थे बाइक काफी तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल के नीचे जा गिरा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1005129156

आनन फानन में एंबुलेंस बुलाकर तीनों को सदर अस्पताल गुमला भेजा गया। जहां पर चिकित्सक ने दो को मृत घोषित का दिया जबकि एक का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते टोटो थाना के एसआई गफ्फार अंसारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जप्त कर लिया है।

मार्केट मछली लेने के लिए जा रहा था


मृतकों की पहचान मंगरा उरांव 25 वर्षीय,चरकु उरांव 30 वर्ष व घायल 25 वर्षीय सूरज उरांव के रूप में हुवी है। तीनों बड़काडीह निवासी। घायल सूरज ने बताया कि तीनों ने मिलकर शराब का सेवन किया और खरका डेली मार्केट मछली लेने के लिए जा रहे थे।

1005129157

तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गया व पिछला चक्का उठने से बाइक नदी में जा गिरा
पीछे बैठा सूरज उरांव कूद कर अपनी जान बचाया। मोटरसाइकिल पुल के नीचे जा गिर गया। चरकु ने घटनास्थल में ही दम तोड़ दिया।जबकि मंगरा सदर अस्पताल में मृत घोषित। सूरज का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply