झारखंड की आवाज

झारखंड हाईकोर्ट ने 2008 में हुई व्याख्याता नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को किया खारिज -

झारखंड हाईकोर्ट ने 2008 में हुई व्याख्याता नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को किया खारिज

1002153792

रांची झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को वर्ष 2008 में हुई व्याख्याता नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. नियुक्ति को मीरा कुमारी समेत 19 अभ्यर्थियों ने याचिका दायर कर चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। पूर्व में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रार्थियों ने अपनी याचिका में कहा था कि वर्ष 2008 में जेपीएससी ने जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा की थी, उसमें गड़बड़ी हुई थी। इसलिए नियुक्ति को निरस्त किया जाना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Reply