झारखंड की आवाज

झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैजनाथ राम और निर्दलीय परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा पराजित -

झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैजनाथ राम और निर्दलीय परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा पराजित

रांची // झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा, 81 विधायकों ने किया मतदान, तीन मत हुए अमान्य राज्यसभा चुनाव में विधानसभा के सभी 81 विधायकों ने मतदान किया।

बेधनाथ राम को 31 वोट प्रणव झा को 20 वोट

मतगणना के दौरान तीन मत अमान्य घोषित किए गए परिमल नाथवानी को कुल 30 मत प्राप्त हुए थे, जिनमें से दो वोट रद्द हो गए, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 20 मत मिले, जिनमें एक वोट अमान्य हो गया, वहीं बैजनाथ राम को 31 वैध मत प्राप्त हुए

2014 में वे निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

परिमल नाथवानी इससे पहले वर्ष 2008 और 2014 में भी झारखंड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा पहुंच चुके हैं। वर्तमान में वे आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। 2008 के चुनाव में उन्होंने दूसरी वरीयता के मतों के आधार पर कांग्रेस के आर.के. आनंद को हराया था, जबकि 2014 में वे निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

भाजपा विधायक ने डाला पहला वोट झामुमो विधायक ने अंतिम

विधानसभा में हुई मतदान प्रक्रियामतदान विधानसभा के कमरा संख्या-42 में सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने पहला वोट डाला, जबकि झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने अंतिम मतदान किया। मतदान के बाद शाम को मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया गया।

मतदान के बाद दिखी राजनीतिक सौहार्द की झलक

मतदान के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ विधानसभा पहुंचे। मतदान के बाद मुख्यमंत्री चाय काउंटर पर भाजपा विधायकों नवीन जायसवाल और राज सिन्हा से मिले, जहां नेताओं के बीच कुछ देर तक सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।

जीत पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर परिमल नाथवानी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें 28 वैध मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 20 मत प्राप्त हुए। उन्होंने इसे महागठबंधन की राजनीतिक पराजय बताया, चुनाव से पहले दोनों पक्षों ने किया था जीत का दावामतदान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने परिमल नाथवानी की जीत का दावा करते हुए कहा था कि भाजपा राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है और अन्य दलों के विधायक भी उन्हें समर्थन देंगे।

1004924962

राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने झारखंड की राजनीतिक तस्वीर में नई चर्चा छेड़ दी है, खासकर तब जब एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित कर एक बार फिर राज्यसभा का टिकट हासिल किया

Leave a Reply