झारखंड की आवाज

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर जेजेए का महाधरना, विधानसभा के समक्ष गूंज उठी आवाज -

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर जेजेए का महाधरना, विधानसभा के समक्ष गूंज उठी आवाज

रांची में पत्रकारों का महाधरना समाप्त!

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग तेज

विधानसभा तक पहुंची पत्रकारों की आवाज

31 मार्च तक मांगों को नहीं माने जाने पर न्यायालय की शरण में होंगे पत्रकार

रांची // झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों ने विधानसभा के समक्ष महाधरना दिया, जहां बड़ी संख्या में जुटे पत्रकारों ने सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई।हाथों में तख्तियां और नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों पर बढ़ते हमलों पर चिंता जताते हुए ठोस कानून बनाने की मांग की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और विधायक कल्पना सोरेन को ज्ञापन सौंपा।पत्रकारों ने स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, एक्रिडेशन और आवास सहित 12 सूत्री मांगों को जल्द लागू करने की मांग की। संगठन ने कहा कि पूर्व में भी कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वक्ताओं ने साफ कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, फिर भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगें 31 मार्च तक पूरी नहीं हुईं तो न्यायालय की सरण लेने को बाध्य होगा पत्रकार संघ ।

Leave a Reply