झारखंड की आवाज

आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम की शुरुआत -

आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

1003726389

देवघर// जिला अन्तर्गत आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के पहले दिन देवघर प्रखण्ड अन्तर्गत खोरीपानन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंका में, मोहनपुर प्रखण्ड के बारा पंचायत के पुराना चितकाठ विद्यालय के पास, सारवां प्रखण्ड के बैजुकुरा पंचायत के पंचायत भवन में, सोनारायठाढ़ी प्रखण्ड अन्तर्गत जरका 1 के उच्च विद्यालय तिलकपुर में, देवीपुर प्रखण्ड के धोबाना पंचायत के खमहारडीह स्कूल में, सारठ प्रखण्ड बाभनगामा पंचायत के बाभनगामा दूबे मंडा के पास, पालोजोरी प्रखण्ड अन्तर्गत जीवनाबांध के पंचायत भवन में, मधुपुर प्रखण्ड के बुढै़यी पंचायत भवन के पास, करौं प्रखण्ड के बारा पंचायत भवन में, मारगोमुण्डा प्रखण्ड के सुग्गापहाड़ी पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस दौरान वरीय अधिकारियों के साथ प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा से जुड़े हुए पेंशन, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, समाज कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस विभागों द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी व लाभ से लाभान्वित किया गया।

समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया

साथ ही आमजनों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। वही वैसे मामले जिनका निष्पादन ऑन द स्पॉट नहीं किया जा सकता उन मामलों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निराकरण करते हुए आवेदनकर्ता को सूचित किया जायेगा। टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए जिला स्तर से कार्यक्रम में मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस हेतु ऑनलाईन सिस्टम के माध्यम से कार्यक्रम के दौरान ही रोजाना मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों की इंट्री किया जायेगा और जिला स्तर की टीम द्वारा समस्याओं का समाधान व निष्पादन की गति की निगरानी करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराया जाएगा।

इसके अलावे आज के कार्यक्रम में वन अधिकार पटटा का वितरण, साईकिल वितरण, भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा, विभिन्न प्रमाण पत्र, अन्न प्रासन व गोद भराई, जन्म प्रमाण पत्र, होल्डिंग रिसिप्ट, ट्राई साईकिल, स्ट्रीट भेंडर के बीच ऋण वितरण, ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड का वितरण, जेएसएलपीएस की दीदियों को ऋण से लिंकेज, सर्वजन पेंशन योजना के अलावा विभिन्न परिसम्पतियों का वितरण सुयोग्य लाभुकों के बीच किया गया।

1003726390

जिला स्तर के अधिकारियों व विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

इसके अलावे आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार के अन्तर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा सरकार की चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से सभी को अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के योजनाओं को प्रदर्शन करते हुए स्टॉल लगाया गया था, जहां योजनाओं से जुड़ी जानकारी के प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेट का वितरण भी लोगों के बीच किया गया।

Leave a Reply