झारखंड की आवाज

खूंटी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार

खूंटी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार

केस मैनेज करने के नाम पर लाखों की रिश्वत मांगने का आरोप

Bkd News Jharkhand।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

झारखंड के खूंटी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को कथित रूप से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी महिला थाना परिसर में की गई। एसीबी ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी से शिकायत की थी कि एक मामले को मैनेज करने और राहत दिलाने के नाम पर महिला थाना प्रभारी ने 4 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देने पर सहमति बनी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

1005140138

इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की।

रिश्वत की रकम लेते ही दबोचा गया आरोपी अधिकारी

पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने महिला थाना प्रभारी को 50 हजार रुपये की राशि सौंपी, पहले से निगरानी कर रही एसीबी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय ले जाया गया।

अन्य लोगों की भूमिका की भी होगी जांच

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है या नहीं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर रिश्वत लेने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विशेष अदालत में होगी पेशी

एसीबी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी महिला थाना प्रभारी को विशेष अदालत में पेश करेगी। जांच पूरी होने के बाद मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक किए जाने की बात भी अधिकारियों ने कही है।


2 thoughts on “खूंटी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार”

  1. I started testing different casinos last month and this one instantly stood out. The game providers are legitimate and the fairness indicators give me total confidence. Bonuses come with fair requirements and I never had to jump through hoops to cash out. A trustworthy spot for both beginners and seasoned players. awinturacasino

    Reply

Leave a Reply