झारखंड की आवाज

कुण्डा में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10.8 ग्राम नशीला पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार -

कुण्डा में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10.8 ग्राम नशीला पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

चरकी पहाड़ी के अर्धनिर्मित मकान और खंडहर में चल रहा था कथित नशे का कारोबार, मोबाइल और ₹9,270 नकद भी बरामद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

देवघर // जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ देवघर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कुण्डा थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर (कागज सहित), तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹9,270 नकद बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 की शाम पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चरकी पहाड़ी स्थित एक अर्धनिर्मित मकान और खंडहर में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थों के सेवन एवं खरीद-बिक्री के लिए एकत्रित हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अंचल अधिकारी देवघर तथा कुण्डा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया।

दल ने बताए गए स्थान पर विधिवत छापेमारी की। इस दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और तलाशी के दौरान ब्राउन शुगर समेत अन्य सामान बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. अविनाश कुमार यादव उर्फ मधु (22 वर्ष), पिता परमेश्वर यादव, ग्राम भोड़ाजमुआ, थाना कुण्डा, देवघर।
  2. कन्हैया सिंह (50 वर्ष), पिता स्व. रामदेव सिंह, शहीद आश्रम रोड, करनीबाग, थाना कुण्डा, देवघर।
  3. महानंद यादव (28 वर्ष), पिता स्व. युगल किशोर यादव, नावाडीह बैजनाथपुर कुरैवा, थाना मोहनपुर, देवघर।

बरामदगी

  • ब्राउन शुगर — 10.8 ग्राम (कागज सहित)
  • एंड्रॉयड मोबाइल — 3
  • नकद राशि — ₹9,270

इस संबंध में कुण्डा थाना कांड संख्या 124/26, दिनांक 30 सितंबर 2026, धारा 21(b) NDPS Act, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

छापेमारी अभियान में अंचलाधिकारी अनिल कुमार, कुण्डा थाना प्रभारी पु०अ०नि० प्रशांत कुमार, पु०अ०नि० सामु बाण्डो, पु०अ०नि० रेन्सन बखला, स०अ०नि० शिवयतन मुर्मु, आरक्षी 296 चंदन कुमार साहा, आरक्षी 731 प्रवीण कुमार तथा चौकीदार 05/12 अनिल मंडल शामिल थे।

Leave a Reply