झारखंड की आवाज

Dhanbad News। मेयर और वार्ड पार्षद 18 को करेंगे शपथ ग्रहण -

Dhanbad News। मेयर और वार्ड पार्षद 18 को करेंगे शपथ ग्रहण

धनबाद // नगरपालिका चुनाव में धनबाद नगर निगम के मेयर और वार्ड पार्षद एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद 18 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे।इसकी जानकारी देते हुए मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों के साथ 18 मार्च को पूर्वाह्न में समाहरणालय के प्रथम तल पर स्थित सभाकक्ष एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद के लिए समाहरणालय के तृतीय तल पर स्थित कमरा नंबर 314 में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद उन्हें शपथ दिलाई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर और चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव

धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर और चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जाएगा। दोपहर 12.30 से 01 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। वहीं दोपहर 01 बजे से 1.30 बजे तक विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। दोपहर 1.30 बजे से 1.45 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित है। इसके बाद 1.45 बजे से 2.15 बजे तक मत पत्र की तैयारी की जाएगी।

नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए होगा मतदान

वहीं दोपहर 2.15 बजे से 03 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर और चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए मतदान किया जाएगा। दोपहर 03 बजे से 3.15 बजे तक मतगणना की जाएगी। वहीं 3.15 बजे से 3.30 बजे तक निर्वाचन परिणाम की घोषणा और निर्वाचन प्रमाण पत्र 42 में तामिला के लिए समय निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से शाम 04 बजे तक धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर और चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष शपथ लेंगे।

Leave a Reply