देवघर // राजकीय श्रावणी मेला 2026 की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रात्रि 1 बजे ही कांवरियों की कतार नंदन पहाड़ तक पहुंच गई थी।

पहली सोमवारी पर संभावित भीड़ को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने अहले सुबह मेला क्षेत्र, रूटलाइन और कांवरिया पथ का निरीक्षण कर सुरक्षा, कतार प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मेला ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिस बल को श्रद्धालुओं के प्रति ‘सेवा भाव’ और ‘धैर्य’ के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि बाबाधाम आने वाले कांवरियों की सेवा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
नंदन पहाड़ से बाबा मंदिर तक निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सूचना-सह-सहायता केंद्र, स्वास्थ्य शिविर, मातृत्व विश्राम गृह, पुलिस ओपी, ट्रैफिक ओपी, पर्यटन केंद्र तथा विद्युत केंद्र का भी निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य, यातायात और पार्किंग पर विशेष फोकसउपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य शिविरों में जीवनरक्षक दवाइयों और एम्बुलेंस की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित रहे। मातृत्व विश्राम गृह में महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा बिजली और सूचना केंद्र बिना किसी बाधा के संचालित हों।
यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों की पार्किंग कराई जाए और शहर में जाम की स्थिति नहीं बनने दी जाए। साथ ही, रूटलाइन के सभी होल्डिंग पॉइंट्स पर पानी, बिजली, मिस्ट कूलिंग और चिकित्सा सुविधाएं लगातार उपलब्ध रखने तथा क्यू कॉम्प्लेक्स को श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप पूरी तरह व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

If you are into slots then this is the spot. The graphics are crisp and the winning streaks have been pretty decent so far. Give idrakyatslot a try.