चतरा // विगत 28 दिसंबर की आधी रात चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में घटित चर्चित गेंदरा गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के बाद एसपी सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मामले का उदभेदन करते हुए गोलीकांड में शामिल लावालौंग थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव निवासी मोहन कुमार नामक अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसपी के अनुसार श्याम और देवेंद्र के बीच जमीन खरीद-बिक्री व पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहे पुरानी रंजिश में गिरफ्तार मोहन घटना के दिन देसी कट्टा लेकर गेंदरा गांव निवासी श्याम भोक्ता के घर उसकी हत्या करने अपने साथियों के साथ पहुंचा था। लेकिन हमले के बाद आत्मरक्षार्थ ग्रामीणों और परिजनों द्वारा किये गए हमले में मोहन को साथ लेकर गए देवेंद्र गंझु और चुरामन गंझु की ही मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। गिरफ्तार मोहन के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देसी कट्टा, 0.315 बोर का एक गोली, घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है।
गुमला // जिला के मुरकुंडा कोटेंगसेरा गांव निवासी बुधराम तिकीं (36) की प्रेम प्रसंग में हत्या की गयी है। मृतक की पत्नी रंथी देवी ने ही अपने प्रेमी सीताराम उरांव और उसके दो दोस्तों पुनीत उरांव व एक अन्य युवक के साथ मिल कर दो जनवरी को बुधराम की हत्या कर उसके शव को सोंगरा जंगल में छिपा दिया था। सिसई पुलिस ने शव बरामद होने के महज पांच घंटे के अंदर हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों रंथी देवी (34), मकुंदा गांव निवासी प्रेमी सीताराम उरांव (35) व पुनीत उरांव (26) को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने हत्यारों के पास से हत्या में में में प्रयुक्त चाकू बरामद की है।
अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफडीएमओ की बड़ी कार्रवाई
जामा थाना अंतर्गत लगला से 21 हजार सीएफटी भंडारित बालू जप्तबालू भंडारित भूमि मालिक, स्थानीय ग्रामीण, ट्रैक्टर मालिक एवं चालक समेत संलिप्त के खिलाफ जामा थाना में प्राथमिक की दर्ज
अवैध बालू का खनन, भंडारण एवं परिवहन कानूनन अपराध, नहीं बक्शे जायेंगे दोषी -आनंद कुमार, डीएमओ,
दुमका // अवैध बालू खनन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। डीएमओ के द्वारा जिले के जामा थाना अंतर्गत मौजा लगला में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित किए गए 21000 सीएफटी बालू को जप्त किया, इसके बाद ग्रामीणों के बयान के आधार पर भंडारित बालू भूमि के मालिक, ट्रैक्टर चालक एवं मालिक स्थानीय ग्रामीण समेत अज्ञात संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जामा थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाई वहीं संलिप्त व्यक्तियों को अविलंब चिन्हित करते हुए करवाई को लेकर निर्देशित किया
ऐसे हुई कार्रवाई……
जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को सूचना मिल रही थी कि अवैध बालू खनन भंडारण एवं परिवहन किया जा रहा है, इसके उपरांत डीएमओ के द्वारा खान निरीक्षक मंजीत दुबे, गौरव कुमार सिंह एवं पुलिस बल के साथ जामा थाना अंतर्गत मौज लगला में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नदी के समीप दो स्थलों पर भंडारित बालू रखा गया था जिसमें एक स्थल पर 6000 घन फुट बालू एवं दूसरे स्थल पर 15000 घन फुट बालू भंडारित किया गया था । इसके उपरांत डीएमओ के द्वारा अविलंब बालू को जप्त कर लिया गया वहीं नदी का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें स्पष्ट हो गया कि नदी से बालू का खनन किया गया है।
जिससे अनुमान लगाया गया कि बालू खनन कर ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएमओ के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ किया गया तो ग्रामीणों ने बताया कि रगनी टोला एवं पिपरा के ग्रामीणों के द्वारा बालू खनन कर भंडारित किया जा रहा है। इसके बाद डीएमओ के द्वारा कार्रवाई करते हुए भंडारित बालू को जप्त कर लिया गया एवं संबंधित भंडारित भूमि स्थल के मालिक, ट्रैक्टर मालिक, चालक, स्थानीय ग्रामीण एवं बालू खनन परिवहन एवं भंडारी करने वाले संगीत व्यक्तियों के खिलाफ जामा थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाई गई।
जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि अवैध बालू खनन भंडारण एवं परिवहन कानून अपराध है, ऐसे करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जामा थाना अंतर्गत मौजा लगला में जप्त किए गए भंडारित बालू संबंधित सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी एवं दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इस मामले में कोई भी संलिप्त व्यक्ति बचेगा नहीं।
रांची // कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 5 जनवरी को मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत बापू वाटिका से पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आदरणीय के. राजू , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता बापू वाटिका से मार्च करते हुए राज भवन/लोक भवन तक पहुँचे, जहाँ एक विशाल प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय अपने कई साथियों के साथ शामिल हुए और केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलावों का कड़ा विरोध किया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मुन्नम संजय ने कहा कि मोदी सरकार केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है। मनरेगा का नाम बदलने से महात्मा गांधी के विचार नहीं बदल सकते। गांधी एक विचार हैं, जो पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना चाहते थे।
उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री काल में मनरेगा कानून लाकर मजदूरों को यह अधिकार दिया गया कि उन्हें 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित रूप से मिलेगा, अन्यथा 100 दिन की मजदूरी सीधे उनके खाते में दी जाएगी। इस कानून से देश के लाखों गरीब परिवारों को जीवनयापन का सहारा मिला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इस कानून में बदलाव कर मजदूरों और गरीबों पर अत्याचार करना चाह रही है, जिसे देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
Deoghar// मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देवघर जिला मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध आध्यात्मिक व पर्यटन स्थल तपोवन का परिदर्शन किया। इस दौरान तपोवन पर्वत पर भगवान शिव और हनुमान जी से जुड़े मंदिरों के साथ रावण की तपस्थली का दर्शन किया।
पारंपरिक भोजन ढुसका एवं लिट्टी चोखा को बताया स्वाद से भरपूर और लजीज
इसके अलावा स्थानीय झारखंडी व्यंजन ढुसका एवं लिट्टी चोखा का आनंद लिया एवं इनके स्वाद को लज़ीज बताया। व्यंजन की तारीफ में उन्होंने कहा की स्थानीय व्यंजन स्वाद से भरपूर है एवं स्वादिष्ट और पारंपरिक भोजन करके मन आनंद और प्रसन्नता से भर गया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया
बीएलओ के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया। आगे मुख्य चुनाव आयुक्त बीएलओ के साथ संवाद कार्यक्रम में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के प्रति चुनाव आयोग के प्रहरी की समझ एवम स्पष्टता से काफ़ी प्रभावित हुए और कहा कि जल्द ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित IIIDEM में बीएलओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवघर के बीएलओ को आमंत्रित किया जाएगा। बीएलओ के साथ संवाद कार्यक्रम के उपरान्त आयोजित मीडिया इंट्रक्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता एवं इसके चरणों की जानकारी से सभी को अवगत कराया।
Deoghar // उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ द्वारा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना प्राइवेट बस स्टैंड के समीप टीओपी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कुल ऐसे 06 टीओपी का निर्माण कराया गया है। इसी कड़ी में आज पुराना प्राइवेट बस स्टैंड समीप टीओपी का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा तो मिलेगी ही साथ ही अन्य के महिनों में भी इन टीओपी के माध्यम से आमजनमानस की सुरक्षा होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों के साथ-साथ मंदिर क्षेत्रों का मैपिंग कर लिया गया है, इन क्षेत्रों में सुरक्षाबलों व टीओपी को तकनीकी रूप से और भी मजबूत किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में सीसीटीवी के साथ-साथ एएनपीआर कैमरे का अधिष्ठापन जल्द ही कराया जायेगा, जिससे क्राईम कन्ट्रोल में मदद तो मिलेगी ही साथ ही असमाजिक तत्वों को सीसीटीवी के फुटेज के माध्यम से चिन्हित कर उनपर कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।
छिनतई व आपराधिक घटनाएं को कम करने में मिलेगी मदद
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए देवघर पुलिस द्वारा पुराने प्राइवेट बस स्टैंड समीप टीओपी का निर्माण कराया गया है। कई बार हमलोगों को शिकायत मिल रही थी कि यहां छिनतई व आपराधिक घटनाएं यहां घटित हो रही थी, जिसे रोकने के उदेश्य से यहां टीओपी की शुरूआत की गयी है। इसके अलावे बेलाबगान, पुनसिया, बिलासी टाउन व सदर अस्पताल में टीओपी शुरू की गयी है। साथ ही देवघर पुलिस का प्रयास है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध को नियंत्रित किया जा सके, इसी उदेश्य से टीओपी का निर्माण कराया गया है।इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
चतरा // नशे के सौदागरों के खिलाफ चत्तरा पुलिस को एक बार फिर कामयाबी मिली है। चत्तरा एस पी सुमित कुमार अग्रवाल को लगातार नशे के खिलाफ अभियान में सफलता मिल रही है। इसी सफलता में सोमवार को एक और कामयाबी हाथ लगी दरअसल में चतरा व हजारीबाग समेत अन्य जिलों में सक्रिय ड्रग पैडलरों के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम माफियाओं के एक गिरोह ब्राउन सुगर लेकर बाहर दुसरे राज्य जाने वाला है इसी के आधार पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिये गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों के खिलाफ सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के अवैध खेप के साथ पांच शातिर सौदागरों को धर दबोचा है।साथ ही गिरफ्तार तस्करों के पास से करीब छह लाख रूपये का 31.19 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, तस्करी में प्रयुक्त एक हुंडई i20 कार और विभिन्न कंपनियों का पांच मोबाइल फोन भी जप्त किया है। तस्करों की गिरफ्तारी चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग पर स्थित सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग जंगल ईलाके से हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया है।
देवघर // जिले में बढ़ते नशा कारोबार और नशा सेवन से समाज पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हजारीबाग (डालसा) के सौजन्य से 5 जनवरी से 12 जनवरी तक व्यापक नशा उन्मूलन जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, सेमिनार सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा और स्वास्थ व साकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सोमवार को सुबह देवघर व्यवहार न्यायालय परिसर प्रभात फेरी निकाली गई। DAWN-ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेविगेशन For A Drug Free India-2025 पे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा के द्वारा प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया, इस प्रभात फेरी में सभी न्यायायिक पदाधिकारी गन मौजूद डालसा के कर्मचारी गन, LADC के मेंबर,PLA के मेंबर, अधिवक्ता, PLV आदि मौजूद थे।
देवघर// उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिले में शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 06.01.2026 से दिनांक 08.01.2026 तक के लिए वर्ग-प्री नर्सरी/ नर्सरी से वर्ग-12वीं तक की कक्षायें बन्द रहेंगी। साथ ही सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपरोक्त अवधि में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावे यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित है तो सक्षम प्राधिकार अपने विवेकानुसार परीक्षा संचालन हेतु निर्णय लेगे।
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देवघर के तपोवन में बीएलओ से संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया
कोई भी पात्र भारतीय, मतदाता सूची से न छुटे
जैसे लोकतंत्र का आधार शुद्ध मतदाता सूची है, वैसे ही शुद्ध मतदाता सूची का आधार इसे तैयार करने वाली बीएलओ हैं–मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार।
देवघर। // मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि जैसे लोकतंत्र का आधार शुद्ध मतदाता सूची है, वैसे ही शुद्ध मतदाता सूची का आधार इसे तैयार करने वाले बीएलओ हैं। उन्होंने कहा कि देश में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य विभिन्न चरणों में चल रहा है। झारखंड में अभी इसकी घोषणा भी नहीं हुई फिर भी यहां के बीएलओ को इसकी पूरी प्रक्रिया का ज्ञान एवं गहन पुनरीक्षण के पहले की तैयारियां यह बता रही है कि राज्य में गहन पुनरीक्षण के दौरान कोई भी पात्र भारतीय, ‘मतदाता सूची से छुटे न’ इस लक्ष्य को प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार सोमवार को देवघर के तपोवन स्थित श्री श्री मोहनानंद +2 विद्यालय में बीएलओ से संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
भारत निर्वाचन आयोग ने बीएलओ को दिया पहचान पत्र डरने की जरूरत नहीं
ज्ञानेश कुमार ने बीएलओ के साथ संवाद कार्यक्रम में उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि कई बार बीएलओ को घर घर जा कर मतदाता सूची के कार्य करने में उनके पहचान बताने के लिए कोई आईडी कार्ड नहीं होते थे जिससे लोग उन्हें संशय की दृष्टि से देखते थे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ का पहचान पत्र बनाया गया है जिससे आज हर बीएलओ की अपनी आईडी कार्ड है और उन्हें डोर टू डोर वेरिफिकेशन में किसी प्रकार का संकोच नहीं होता।
मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण क्यों आवश्यक है बीएलओ प्रमिला यादव ने बताया
बीएलओ के साथ संवाद कार्यक्रम में देवघर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों के बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के विषय में जानकारी दी गई इस क्रम में बीएलओ प्रमिला यादव ने मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण क्यों आवश्यक है इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी, गुलशन परवीन ने वर्तमान मतदाता सूची को A,B,C,D कैटेगरी में उम्र के आधार पर बांटकर कैसे विगत मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से मैपिंग करना है, इस विषय पर जानकारी दी। बीएलओ गीता कुमारी द्वारा मतदाता सूची के मैपिंग, दीपम कुमारी द्वारा मैपिंग के 8 चेकपॉइंट के बारे में बताया गया। बीएलओ राखी देवी एवं संगीता देवी द्वारा घरों को नोशनल नंबर देने की प्रक्रिया तथा कुमारी प्रिया द्वारा फॉर्म 6,7 एवं 8 भरने के बारे में बताया गया। बीएलओ रजिया खातून ने गहन पुनरीक्षण के लिए मैपिंग के दौरान महिला मतदाताओं को उनके माता पिता के साथ मैप करना है, उनके पति के साथ नहीं, इन सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
नई दिल्ली स्थित IIIDEM में जाएंगे बीएलओ मिलेगा प्रशिक्षण
मुख्य चुनाव आयुक्त बीएलओ के साथ संवाद कार्यक्रम में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के प्रति चुनाव आयोग के प्रहारी की स्पष्टता से काफ़ी प्रभावित हुए और कहा कि जल्द ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित IIIDEM में बीएलओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवघर के बीएलओ को भी आमंत्रित किया जाएगा।
बीएलओ के साथ संवाद कार्यक्रम के उपरान्त आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देवघर एवं दुमका जिले के दो दिनों के प्रवास के दौरान बाबा बैद्यनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ का दर्शन प्राप्त हुआ साथ ही चुनाव आयोग के प्रहरी और आधार स्तंभ यहां के बीएलओ के साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। यहां के बीएलओ से संवाद के क्रम में उनकी तैयारियों को देखकर यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा जब भी झारखंड में होगी उसे सुगम एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जा सकेगा।
इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता एवं इसके चरणों के बारे में बताया । जिसके अंतर्गत उन्होंने मतदाता सूची के इन्यूम्यूरेशन फॉर्म, प्रारूप प्रकाशन, क्लेम–ऑब्जेक्शन, नोटिस पीरियड, एईआरओ, ईआरओ स्तर पर सुनवाई , जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर पर अपील के प्रावधानों के बारे में बताया।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के. रवि कुमार, उपायुक्त देवघर नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी देवघर शैलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती सहित देवघर जिले के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
देवघर // जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के तपोवन में स्थित श्री श्री मोहना नन्द +2 उच्च विद्यालय तपोवन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंच रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही बी एल ओ को भी देशभर में चल रहे एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण अभियान पर भी बात करेंगे ।
मुख्य चुनाव आयुक्त का दो दिवसीय संथाल परगना दौरा
4 जनवरी को देवघर एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना किया । साथ ही भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने AIIMS देवघर का भ्रमण किया एवं यहां के डॉक्टरों से बात की। उन्होंने डॉक्टरों से मतदान एवं देश में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारियां साझा की। इस अवसर पर AIIMS देवघर के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम. गंगाने द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त का स्वागत किया गया एवं AIIMS देवघर का भ्रमण एवं यहां के उन्नत चिकित्सा व्यवस्था के बारे में बताया गया।
वही सोमवार के दिन 5 जनवरी को दुमका जिला के बासुकीनाथ धाम मंदिर पहुंचे जहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद अधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात सड़क मार्ग से देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के तपोवन पहुंचेंगे। और बी एल ओ के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद 12 बजे मीडिया प्रतिनिधि से भी बात करेंगे। सीईसी के आगमन को लेकर पूरे रूट लाइन में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। हिंडोलावरन चौक से तपोवन और कुंडा मोड तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सभी चौक चौराहे पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
देश के विभिन्न 09 उच्च न्यायालयों के 31 माननीय न्यायाधीशों ने प्रतियोगिता में लिया भाग
उच्च न्यायालय, झारखण्ड के तत्वावधान में आयोजित 2nd All India Judges Badminton Championship 2026 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया
रांची के खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई।
देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से आए 31 माननीय न्यायाधीशों ने भाग लिया
राँची // माननीय उच्च न्यायालय, झारखण्ड के तत्वावधान में आयोजित 2nd All India Judges Badminton Championship 2026 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दिनांक 03 से 04 जनवरी 2026 तक रांची के खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई।प्रतियोगिता में देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से आए 31 माननीय न्यायाधीशों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान मेन सिंगल्स, वूमेन सिंगल्स, मेन डबल्स एवं मिक्स्ड डबल्स कुल चार वर्गों में मुकाबले खेले गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उच्च स्तरीय खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।
माननीय मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान द्वारा विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को न्यायपालिका के सदस्यों के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, आपसी सौहार्द एवं खेल भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया।
देवघर// रविवार को घोरमारा स्थित मिनिया डंगाल पर घोरमारा प्रीमियर लीग सीजन-10 का फाइनल मुकाबला का आयोजन धूमधाम के साथ हुआ। इस दौरान टाइटन 11 में 46 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। मां इलेक्ट्रॉनिक मोटर्स ने 7 विकेट से जीत हासिल किया। इस मौके पर समाजसेवी रोहित मंडल ने विजेता टीम को 21 हजार रुपए का इनाम के साथ सम्मानित किया गया। साथ ही मैन ऑफ द मैच को इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर सम्मानित किया। इस संदर्भ में समाजसेवी रोहित मंडल ने कहा कि युवाओं को शारीरिक विकास के लिए खेलकूद बहुत महत्वपूर्ण है । हम सभी एकजुट रहकर क्षेत्र में खेल कूद को बढ़ावा देने का कार्य लगातार करते आ रहे हैं । वहीं विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि इस आयोजन ने खेल भावना, एकता और युवाओं के उत्साह को नई ऊर्जा दी। सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
घोरमारा में बनायेंगे बिन्दु मंडल मेमोरियल स्टेडियम : मुखिया
वही बांक पंचायत के मुखिया बिंदु मंडल ने कहा कि मां इको मोटर्स की टीम की जीत हुई में विजेता और उप विजेता दोनों टीमों को बधाई देती हूं और में बता दूँ कि आपकी महिला मुखिया बिन्दु मंडल एक स्पोर्टस का और स्काउट गाईड की विद्यार्थी रह चुकी हैं इसलिए खेल के प्रति बहुत स्नेह रखती है जिससे मैं प्रभावित होकर विजेता टीम को अपने निजी रकम एक लाख रूपया खेल को बढ़ावा देने के लिये पुरूस्कार में दिये और मैं वादा करती हूँ कि आदित्य विकास संस्थान को यदि फंड मिलता है तो बांक पंचायत के अंतर्गत एक बिन्दु मंडल मेमोरियल स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए बनाऊंगी।
जीत के बाद पूरा घोरमारा बाजार में जश्न मनाया गया। विजेता ट्रॉफी के साथ बाइक जुलूस निकाला गया। मौके पर जिप अध्यक्ष किरण कुमारी, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधांशु मंडल , समाजसेवी प्रमोद यादव, अध्यक्ष विक्की आनंद , समाजसेवी योगेश मंडल, अश्विनी मंडल , मुखिया पांडव कापरी, मुखिया जयप्रकाश यादव व अन्य मौजूद थे।
2 दिवसीय प्रवास के दौरान करेंगें, बाबा बैद्यनाथ का दर्शन एवं मिलेंगे बीएलओ से।
देवघर// मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस दौरान मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा पुलिस अधीक्षक सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।
इसके अलावा एयरपोर्ट के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
देवघर// जिला मोहनपुर अंचल क्षेत्र अंतर्गत बाघाकुरा मौजा में द गोखला फ्रांसीसियन सोसाइटी द्वारा संचालित माउंट असीसी स्कूल के द्वारा तालाब के जमीन पर हो रहे भवन निर्माण पर बीते वर्ष 20 जनवरी को रोक लगा दिया गया था । जिसके पश्चात कुछ दिनों तक निर्माण कार्य बंद रहा। वहीं विगत महीनों से मोदी बांध के जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है । मामला प्रकाश में तब आया जब समाजसेवी सूरज झा ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और हाई कोर्ट ने सरकार को कार्यवाही करने का निर्देश दिया। एक तरफ जहां प्रशासन ने हाई कोर्ट में दावा किया था कि निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है और स्थानीय रिखिया थाना के निगरानी में उक्त जमीन को यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन के सारे दावों को ठेंगा दिखाते हुए तालाब की जमीन पर बेखौफ निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य इस कदर तेजी से कराया जा रहा है जिसमें महज 1-2 माह के अंतराल में ऊंची ऊंची इमारतों को तैयार कर दिया जा रहा है।
प्रशासन ने हाई कोर्ट को गुमराह कर दी गलत रिपोर्ट, कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट का लेंगे सहारा : सूरज झा
समाजसेवी सूरज झा ने मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए कहा कि खतियान में बांध किस्म का जमीन दर्ज है और उसके नेचर को बदलते हुए ऊंची ऊंची इमारतें बनाया जा रहा है । मैंने हाई कोर्ट में पीआईएल दायर किया था जिसके काउंटर एफिडेविट में अंचल अधिकारी ने कोर्ट को गुमराह करने का काम किया है। एक तरफ जहां प्रशासन ने मिलजुल कर तालाब के नेचर को बदलते हुए ऊंची ऊंची इमारतें बनवा रहा है और इसके विपरीत प्रशासन दावा कर रही है कि निर्माण कार्य पर रोक लगा हुआ है। यदि निर्माण कार्य पर रोक लगा हुआ है तो ऊंची इमारतें का निर्माण कैसे हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट गाइडलाइन है कि जल स्रोत को रोका नहीं जा सकता है और बांध के नेचर को नहीं बदला जा सकता है। सभी बिंदुओं पर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराते हुए कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट का सहारा लेंगे और यदि जरूरत पड़े तो सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटायेंगे।
सीओ ने अपर उपायुक्त को सौंपा जांच रिपोर्ट , धूल फांक रही है फाइलें
विभागीय सूत्रों की माने तो अंचलाधिकारी ने सीआई, कर्मचारी और अंचल अमीन के संयुक्त रिपोर्ट अपर उपायुक्त को सौंप दिया है। सूत्रों की माने तो दिए गए रिपोर्ट में स्पष्ट जिक्र है कि तालाब के जमीन पर भवन निर्माण कराया जा रहा है। उक्त प्लॉट पंजी टू में भी बांध के रूप में दर्ज है। वहीं जांच रिपोर्ट में एसपीटी एक्ट के धाराओं को हवाला देते हुए अवैध निर्माण बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दिया गया है। ज्ञात होग कि डीसी के निर्देश पर काम रोकने के बाद अपर उपयुक्त हीरा कुमार ने अंचलाधिकारी से संबंधित मामले में जांच रिपोर्ट का मांग किया है। जिसके बाद अंचलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारी और आमीन को संयुक्त रूप से रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया था। अंचल अधिकारी द्वारा रिपोर्ट जमा करने के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी एसी के कार्यालय में फाईलें धूल फांक रही है।
क्या है मामला मोहनपुर अंचल क्षेत्र अंतर्गत बाघाकुरा मौजा में द गोखला फ्रांसीसियन सोसाइटी द्वारा संचालित माउंट असीसी स्कूल के द्वारा 10.92 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी । जिसमें प्लॉट संख्या 30 के 5.57 एकड़ की जमीन पंजी टू में बांध के रूप में दर्ज है । उक्त जमीन पर कथित मोदी बांध को समतल करते हुए ऊंचे ऊंचे भवन की नींव रखी जा रही थी । तत्कालीन उपायुक्त विशाल सागर के निर्देश पर निर्माण कार्य पर रोक लगाया गया था । इसके पश्चात देवघर के जाने-माने समाजसेवी सूरज झा ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए पीआईएल दायर किया था। जिस पर हाईकोर्ट ने सरकार को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।