जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से देवघर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहनपुर थाना क्षेत्र में अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से 4.04 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक देवघर को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामजोरिया के समीप यात्री शेड के पास दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया और छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनकी विधिवत तलाशी लेने पर 4.04 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी
सुरज चौधरी उर्फ सोनू (31 वर्ष), पिता– ओमप्रकाश जायसवाल, निवासी– बुधवाकुरा, थाना– मोहनपुर, जिला– देवघर।
मनीष कुमार उर्फ सन्नी (23 वर्ष), पिता– प्रवीण कुमार यादव, निवासी– सिंहरायडीह, थाना– मोहनपुर, जिला– देवघर।
मामला दर्ज
इस संबंध में मोहनपुर थाना कांड संख्या 115/2026 दिनांक 10 जुलाई 2026 के तहत NDPS Act की धारा 21(b) में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जनता दरबार में स्कूल की समस्या उठते ही डीएसई को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
देवघर // जिले के सोनारायठाड़ी प्रखंड के जरका चंदना गांव में जमीन विवाद के कारण बंद पड़े राजकीयकृत मध्य विद्यालय को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने गंभीर रुख अपनाया है। जनता दरबार में मामला सामने आने के बाद उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) को निर्देश दिया कि बच्चों की पढ़ाई किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने विद्यालय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा एक किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध किसी सरकारी भवन को चिन्हित कर वहां पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में सुनी गईं आम लोगों की समस्याएं
उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भू-अर्जन एवं मुआवजा, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेंशन, आवास, राशन कार्ड और राजस्व से जुड़े मामलों की शिकायतें रखीं। कई मामलों का मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों की जांच कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।
मिशन वात्सल्य योजना से जोड़ने का निर्देश
जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने एकल अभिभावक (Single Parent) के बच्चों को मिशन वात्सल्य योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। इस योजना के तहत 18 वर्ष से कम आयु के अनाथ, बेसहारा अथवा एकल अभिभावक वाले बच्चों को ₹4,000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि उनकी शिक्षा और पालन-पोषण सुचारु रूप से हो सके।
हर बुधवार प्रखंड और अंचल कार्यालयों में लगेगा जनता दरबार
उपायुक्त ने सभी बीडीओ एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक बुधवार आयोजित होने वाले जनता दरबार में अधिक से अधिक मामलों का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों की भौतिक जांच कर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।
गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
शादी के एक माह बाद हुई संदिग्ध मौत
जानकारी के अनुसार, मृतका राजिया खातून की शादी करीब एक माह पहले कुरूमडीहा निवासी अब्जल अंसारी से हुई थी। राजिया का मायका भूचारोबाद (आजाद नगर) में है। गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के परिजन और रिश्तेदार ससुराल पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष लगातार दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर राजिया को प्रताड़ित किया जाता था और इसी कारण उसकी हत्या की गई।
शव रखकर किया सड़क जाम
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव ले आए और जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम
सूचना मिलने पर हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बिंदु
हीरोडीह थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत।
झारखंड के सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता, शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों के आधार पर जारी जिला स्तरीय स्कूल रैंकिंग 2026 में देवघर जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पायदान की छलांग लगाकर राज्य में छठा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जिले में शिक्षा व्यवस्था में हुए सुधार और शिक्षा विभाग की सतत निगरानी का परिणाम मानी जा रही है।
19 प्रमुख संकेतकों के आधार पर तैयार हुई रैंकिंग
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) द्वारा जारी इस रैंकिंग में सरकारी विद्यालयों का मूल्यांकन 19 प्रमुख संकेतकों के आधार पर किया गया। इनमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, नामांकन, शैक्षणिक गतिविधियां, आधार और अपार आईडी, पाठ्यपुस्तक वितरण, योजनाओं का क्रियान्वयन तथा अन्य प्रशासनिक मानकों को शामिल किया गया।देवघर ने किया उल्लेखनीय सुधाररिपोर्ट के अनुसार, देवघर जिले ने पिछले मूल्यांकन की तुलना में 13 स्थानों का सुधार करते हुए 71.12 अंक प्राप्त किए और राज्य में छठा स्थान हासिल किया। यह सुधार जिले में विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़ोतरी का परिणाम माना जा रहा है।
कोडरमा पहले, लोहरदगा दूसरे और सरायकेला-खरसावां तीसरे स्थान पर
नई रैंकिंग में कोडरमा 82.52 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। लोहरदगा 75.01 अंकों के साथ दूसरे तथा सरायकेला-खरसावां 68.34 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं देवघर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष छह जिलों में अपनी जगह बनाई।
पूर्वी सिंहभूम की रैंकिंग में बड़ी गिरावट
एक समय राज्य में पहले स्थान पर रहने वाला पूर्वी सिंहभूम इस बार 15वें स्थान पर पहुंच गया। रिपोर्ट में शिक्षकों की कम उपस्थिति, छात्रों के बैंक खाते नहीं खुलने तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में कमी को इसके प्रमुख कारणों में शामिल किया गया है।
शिक्षा विभाग के प्रयासों का मिला सकारात्मक परिणाम
देवघर में विद्यालयों की नियमित समीक्षा, शिक्षकों की उपस्थिति पर निगरानी, आधार एवं अपार आईडी निर्माण, समय पर पाठ्यपुस्तकों का वितरण और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर रैंकिंग में देखने को मिला है। इससे जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार का संकेत मिलता है।प्रमुख बातेंदेवघर ने 13 पायदान की छलांग लगाई।राज्य की स्कूल रैंकिंग में छठा स्थान हासिल किया।जिले को 71.12 अंक प्राप्त हुए।
शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सुधार का मिला लाभ।
पूर्वी सिंहभूम पहले से फिसलकर 15वें स्थान पर पहुंचा।
देवघर: आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर नगर निगम की ओर से कराए जा रहे जनसुविधा कार्यों का नगर आयुक्त ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस आवासन, रूट लाइन एवं मेला क्षेत्र में चल रहे सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, जल निकासी तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
20 जुलाई से पहले सभी कार्य पूरे करने का निर्देश
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य 20 जुलाई 2026 से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
रोजाना होगी कार्यों की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने विभिन्न स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर
नगर आयुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, सहायक अभियंता पारस कुमार, कनीय अभियंता वैदेही शरण सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
देवघर // जिले के मधुपुर स्थित आंची देवी गर्ल्स मिडिल स्कूल में गुरुवार को छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजूल हसन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 700 से अधिक छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया।
शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर सरकार का फोकस
छात्राओं को संबोधित करते हुए मंत्री हफीजूल हसन ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा और उनके आत्मनिर्भर भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से स्कूल आने-जाने में छात्राओं को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए साइकिल वितरण योजना चलाई जा रही है।
ड्रॉपआउट दर कम करने में मिलेगी मदद
मंत्री ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं का समय बचेगा, नियमित रूप से विद्यालय पहुंचना आसान होगा और पढ़ाई बीच में छोड़ने (ड्रॉपआउट) की समस्या में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां ही समाज और राज्य के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।
छात्राओं और अभिभावकों में खुशी
साइकिल मिलने के बाद छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने राज्य सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए मंत्री हफीजूल हसन का आभार व्यक्त किया।
ये अधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
देवघर // पुलिस अधीक्षक देवघर, प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार साईबर अपराधियों के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में देवघर पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया और 11 (ग्यारह) साइबर आरोपी एवं 01 (एक) किशोर को साइबर अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार / निरूद्ध किया गया है।
देवघर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में की छापेमारी
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला के मोहनपुर, बुढ़ई , देवीपुर करों, मार्गोमुंडा , पथरोल एवं पथरड्डा ओ०पी० क्षेत्र से संदिग्ध साईबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से FLIPKART/Amazon pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Credit Card का अधिकारी, Airtel payment Bank पदाधिकारी एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
उक्त सूचना के आलोक में टीम गठन कर की गई छापामारी के दौरान 01 (एक) निरूद्ध किशोर सहित कुल 12 (बारह) साइबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाईल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साईबर ठगी में संलिप्तता पाई गयी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
अजीत दास उम्र करीब 31 वर्ष पिता प्रदीप दास सा० पुनसिया थाना बुढ़ई
सिकंदर दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता कार्तिक दास सा० पुनसिया थाना बुढ़ई
बुलू दास उम्र करीब 30 वर्ष पिता अर्जुन दास सा० तिलौना थाना देवीपुर
शिवम कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता संतलाल मंडल सा० असाना थाना मोहनपुर
गोखुल मंडल उम्र करीब 25 वर्ष पिता स्व०. राजकुमार मंडल सा० नागादरी थाना करौं
चन्द्र कुमार मंडल उम्र करीब 24 वर्ष पिता स्व० पुलिस मंडल सा० नागादरी थाना करौं
ईसाक अंसारी उम्र करीब 37 वर्ष पिता रसीद मियां सा० नागादरी थाना करौं
नवाज अंसारी उम्र करीब 21 वर्ष पिता महमुद अंसारी सा० टटकजोरी थाना मारगोमुण्डा
मांगन महरा उम्र करीब 27 वर्ष पिता स्व० वकील महरा सा० सिरसा थाना पाथरौल
संदीप महरा उम्र करीब 22 वर्ष पिता दिनेश महरा सा० सिरसा थाना पाथरौल एवं
पंकज महरा उम्र करीब 27 वर्ष पिता सुभाष महरा सा० रंगा सिरसा थाना पाथरौल सभी जिला देवघर।
गिरफ्तार अभिक्तों की अपराध शैलीः-
फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना।
Apk File (PM Kishan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan) भेजकर मोबाईल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks app के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
फर्जी क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणीः-
नोटः- तकनीकी जांच के उपरांत पकड़ाए अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईल नम्बर एवं IMEI नम्बरों के विरूद्ध देश के विभिन्न राज्यों में साईबर ठगी के शिकायत दर्ज पाये गये हैं।
वारदात के 7 घंटे के अंदर मामले का उद्वेदन, दो गिरफ्तार
लोहरदगा // सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी स्थित बंद पड़े पत्थर खदान से मंगलवार को बरामद क्षत-विक्षत शव हत्याकांड की गुत्थी सुलझा लिया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने वारदात के महज 7 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर कांड में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहरी क्षेत्र के नूर नगर निवासी गुलजार खान का 22 वर्षीय पुत्र अरमान खान व आजाद बस्ती निवासी स्व तसौव्वर अहमद का पुत्र मो सहवाज अहमद उर्फ राज के रूप में कई गयी है। इस संदर्भ में बुधवार को पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी।
सिर्फ नक्सली की पत्नी होना दोष सिद्ध करने का आधार नहीं : झारखंड हाईकोर्ट
रांची | BKD News Jharkhand
झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि सिर्फ किसी नक्सली की पत्नी होना किसी व्यक्ति को अपराधी ठहराने के लिए पर्याप्त आधार नहीं हो सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोषसिद्धि के लिए ठोस, विश्वसनीय और कानूनी रूप से स्वीकार्य साक्ष्य आवश्यक हैं।
2004 के गुमला मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला
यह मामला वर्ष 2004 में गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के निनगर गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ से जुड़ा है। पुलिस ने दावा किया था कि मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए थे। इस मामले में प्रमिला देवी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा चलाया गया था।
हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला किया रद्द
झारखंड हाईकोर्ट ने पाया कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि प्रमिला देवी प्रतिबंधित नक्सली संगठन की सक्रिय सदस्य थीं। अदालत ने कहा कि उनके पास से कोई हथियार, विस्फोटक या अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद नहीं हुई थी। केवल घटनास्थल पर मौजूद होना या किसी नक्सली की पत्नी होना अपराध सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं माना जा सकता।
सात वर्ष आठ माह जेल में रहने के बाद मिली राहत
निचली अदालत ने वर्ष 2007 में प्रमिला देवी को दोषी ठहराते हुए आठ वर्ष की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों का पुनर्मूल्यांकन करते हुए दोषसिद्धि और सजा दोनों को निरस्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि प्रमिला देवी इस मामले में लगभग 7 वर्ष 8 माह जेल में रह चुकी थीं।
BKD News Jharkhand विश्लेषण
यह फैसला आपराधिक न्याय प्रणाली में साक्ष्यों के महत्व को रेखांकित करता है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी व्यक्ति के पारिवारिक संबंध या सामाजिक पहचान के आधार पर उसे दोषी नहीं ठहराया जा सकता, जब तक उसके खिलाफ ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य उपलब्ध न हों।
देवघर // जिले के कुण्डा थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल, टोटो, चार बैटरियां और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है।बीते 29 जून 2026 को बालिया चौकी निवासी रामबालक राय ने कुण्डा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जून को ग्राम योगीडीह स्थित डीएवी स्कूल के पास डढ़वा नदी के समीप सुनसान स्थान पर बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और उनका टोटो, मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमीत कुमार मंडल, पिता केदार मंडल तथा लिलाम्बर मंडल, पिता अजय कुमार मंडल, दोनों निवासी गौरीपुर, थाना कुण्डा, जिला देवघर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं, दोनों की निशानदेही पर लूटा गया टोटो और उसकी चार ईस्टमेन बैटरियां भी बरामद कर ली गईं।
बरामद सामान
एक टोटो
चार ईस्टमेन बैटरियां
एक लूटा गया मोबाइल फोन
एक अपाचे मोटरसाइकिल
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शिवयतन मुर्मु, हवलदार रामबालक राय, आरक्षी राजेश कुमार यादव, तकनीकी शाखा के रियाजुल हक एवं कृष्णा पूर्ति सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
देवघर पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लखनऊ // के विभूतिखंड थाने में अधिवक्ता सिकंदर यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित किए जाने के आरोप में तहरीर दी है।
निशिकांत दुबे समेत कई लोगों के नाम का उल्लेख
तहरीर में सांसद निशिकांत दुबे के अलावा प्रियंका राय, अखिलेश सिंह, ग्लोबल भारत टीवी, अमित भारद्वाज तथा कुछ अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट्स का उल्लेख किया गया है। आरोप है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर कथित भ्रामक व मानहानिकारक सामग्री साझा की गई।
एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग
प्रार्थना पत्र में पुलिस से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच करने, सोशल मीडिया अकाउंट्स की वास्तविक पहचान उजागर करने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस की कार्रवाई का इंतजार
फिलहाल यह एक शिकायत (तहरीर) है। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने या पुलिस की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। मामले में संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया भी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।
हजारीबाग // पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांढ़ गांव से 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी अभियान अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की।
तीनों आरोपियों से 25 ग्राम ब्राउन शुगर और मोबाइल बरामद
कार्रवाई के दौरान मो. रिजवान और मो. रफीक के पास से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में दोनों की निशानदेही पर डांढ़ गांव निवासी छोटन साव को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने कुल 25 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, तीनों न्यायिक हिरासत में
तीनों आरोपियों के खिलाफ कटकमसांडी थाना कांड संख्या 109/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मो. रिजवान और छोटन साव के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
नशे के कारोबार पर जारी रहेगा पुलिस का अभियान
हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से भी नशे के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो से दबोचा
हजारीबाग // के गिद्दी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो, एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर कनकी मोड़ पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में कनकी मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें सवार अपराधी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में राहुल दुबे गिरोह से जुड़े होने की बात स्वीकार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित सिंह उर्फ कुणाल और भोला उर्फ ओम प्रकाश पाल के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने राहुल दुबे गिरोह से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लूट, रंगदारी, फिरौती वसूली और फायरिंग जैसी आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है।
बीएनएस और आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
गिद्दी थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आयुध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहित सिंह का नाम पहले से भी कई आपराधिक मामलों में दर्ज है।
देवघर // जिले में उत्पादित आम्रपाली आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बना चुका है। पहली बार जिले से 1 टन (1000 किलोग्राम) आम्रपाली आम की खेप दुबई भेजी गई है, जहां यह प्रसिद्ध लुलु रिटेल स्टोर के काउंटरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
महिला किसानों की मेहनत को मिली वैश्विक पहचान
महिला स्वयं सहायता समूहों की बड़ी उपलब्धियह ऐतिहासिक उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि निर्यात किए गए आम मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी (FPO) से जुड़ी महिला किसानों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित किए गए हैं।
आम भेजते हुए देवघर उपायुक्त , उप विकास आयुक्त एवं अन्य अधिकारी और किसानका फाइल फोटो
निर्यात की प्रक्रिया में APEDA का सहयोग भी मिला। अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखते हुए आमों की विशेष पैकेजिंग की गई, ताकि उनकी ताजगी और स्वाद सुरक्षित रहे।
देवघर के किसानों के लिए खुला वैश्विक बाजार
यह पहली बार है जब देवघर जिले के किसानों का कोई कृषि उत्पाद सीधे वैश्विक बाजार तक पहुंचा है। इससे स्थानीय किसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के साथ-साथ उनके लिए नए व्यापारिक अवसर भी खुलेंगे।उपायुक्त बोले— किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदमउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि यह उपलब्धि किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि इस सफलता के बाद जिले के अन्य कृषि उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
देवघर // भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रहे। सम्मेलन की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों पर बोले बाबूलाल मरांडी
अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्रवादी विचारों और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद परिवार से थे और कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने, लेकिन उन्होंने देश सेवा को सर्वोपरि मानते हुए सार्वजनिक जीवन का रास्ता चुना।
उद्योग नीति और जनसंघ की स्थापना का किया उल्लेख
मरांडी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में देश की पहली औद्योगिक नीति लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में चित्तरंजन रेल कारखाना और सिंदरी उर्वरक संयंत्र जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू हुईं। उन्होंने बताया कि 1950 में लियाकत समझौते के विरोध में डॉ. मुखर्जी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
कश्मीर मुद्दे और अनुच्छेद 370 का किया जिक्र
बाबूलाल मरांडी ने डॉ. मुखर्जी के प्रसिद्ध नारे “एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उल्लेख करते हुए कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर उनका बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके संकल्पों को पूरा करने का कार्य किया गया है।
SIR और राज्य सरकार पर भी साधा निशाना
सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) विषय पर भी विस्तार से अपनी बात रखी तथा झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों की आलोचना की।
रणधीर सिंह ने विकास कार्यों में अनियमितता का लगाया आरोप
पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल और कश्मीर के भारत का अभिन्न अंग बने रहने में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बड़ा योगदान है। उन्होंने देवघर में चल रहे विकास कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बालू और गिट्टी के अवैध दोहन का मुद्दा भी उठाया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह, सुनीता सिंह, अभयानंद झा, नवल राय, अधीर चंद्र भैया, पप्पू यादव, पंकज सिंह भदोरिया, विजया सिंह, मुकेश पाठक, संतोष मुर्मू, मनोज मिश्रा, जयकांत मंडल, अलका सोनी, सचिन सुल्तानिया, संतोष उपाध्याय, दिनेश सोनी, महेश राय, संजय यादव, विपिन देव, धनंजय तिवारी, अमनदीप गोलू सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।