झारखंड की आवाज

- Page 28 of 101 -

Deoghar HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा 11 अपराधी को किया गिरफ्तार हथियार और नगद बरामद

देवघर पुलिस अधीक्षक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए

देवघर// पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देवघर जिला के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के मधुपुर में स्थित एचडीएफसी बैंक में दिनदहाड़े हुए डकैती कांड का देवघर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डकैती की घटना को अंजाम देने वाला को धर दबोचा है। और भारी मात्रा में हथियार भी बरामद की है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 👇👇

ज्ञात हो कि दिनांक 22.09.2025 को समय करीब 12.45 बजे मधुपुर थानान्तर्गत राजबाड़ी रोड स्थित एच०डी०एफ०सी० बैंक में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार के बल पर डकैती की घटना कारित की गई। काण्ड के उद्भेदन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर / सारठ / मधुपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), देवघर के नेतृत्व में अलग-अलग चार छापामारी दलों का गठन किया गया।

बरामद सामग्री : नकाब, नगद, पिस्टल, और मोबाइल फोन

उपरोक्त छापामारी दलों में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों ने लगातार छापामारी करते हुए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर झारखण्ड एवं अन्य राज्यों में छापामारी की। छापामारी के क्रम में अब तक निम्नलिखित सामानों की बरामदगी की गई है तथा काण्ड में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त ग्यारह अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता

  • 1. विकास कुमार, उम्र करीब 26 वर्ष, पे0 – अमरेन्द्र राय, साo – भैरोपुर, थाना-बिदुपुरजिला – वैशाली (बिहार)
  • 2. सन्नी सिंह उर्फ सुरज कु० सिंह, पे० – सुशील सिंह, सा० – अदलपुर, थाना सदर,जिला – वैशाली (बिहार)
  • 3. गौतम कुमार, उम्र करीब 27 वर्ष, पे० – संजय राय, सा०—भैरोपुर, थाना-बिदुपुरजिला – वैशाली (बिहार)
  • 4. अन्नू सिंह उर्फ राहुल सिंह, पे० – प्रमोद सिंह, सा० – एस०डी०ओ० रोड, थाना-नगर हाजीपुर,जिला – वैशाली (बिहार)
  • 5. आकाश कुमार, उम्र करीब 30 वर्ष, पे० – रमेश चन्द्र प्रसाद, सा०- गुदरीबाजार पोखरामोहल्ला, थाना-नगर जिला – वैशाली (बिहार)
  • 6. सोनु कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पे० – कृष्णा सिंह, सा० – अदलपुर, पो० – हाजीपुर,थाना – सदर, जिला – वैशाली (बिहार)
  • 7. इन्द्रजीत उर्फ कुन्दन सिंह, उम्र करीब 29 वर्ष, पे0 – तालेश्वर सिंह, सा०-देसरी,थाना-देसरी, जिला – वैशाली (बिहार)
  • 8. रोहित कुमार उम्र करीब 25 वर्ष, पे० – संजय राय, सा०- भैरोपुर, थाना-बिदुपुरजिला – वैशाली (बिहार)
  • 9. आनन्द राज उर्फ टुकटुक उम्र करीब 19 वर्ष पे0 – शिवदत्त कौटिल्य, सा०–अदलपुर,थाना सदर हाजीपुर, जिला – वैशाली (बिहार)
  • 10. रितेश कुमार उर्फ छोटु उम्र करीब 19 वर्ष पे० – प्रेम कु० सिंह, सा० – अदलपुर, थाना- सदरहाजीपुर, जिला – वैशाली ( बिहार)
  • 11. विशाल कु० सिंह उम्र करीब 29 वर्ष पे० – रामनरेश सिंह, सा० – बलवा कुवारी थाना सदरहाजीपुर, जिला – वैशाली ( बिहार)

बरामद सामान

1.नकाब – 01 2 .देशी पिस्टल – 01 3. जिन्दा गोली ( 7.65 ) – 02 अदद 4.ए0टी0एम0 – 02 पीस 5.नगद पाँच लाख पचास हजार रूपये । 6. एक चार पहिया वाहन (स्कोडा ) और 7 .10 मोबाईल फोन को बरामद किया गया।

संथाल लिबरेशन आर्मी के सरगना रोहित मुर्मू असम पुलिस एनकाउंटर में ढेर

साहिबगंज // संथाल लिबरेशन आर्मी (SLA) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए असम पुलिस ने संगठन के सरगना रोहित मुर्मू उर्फ अपिल मुर्मू को कोकराझार जिले में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुर्मू हाल ही में असम के कोकराझार रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके का मुख्य आरोपी था। झारखंड के बरहेट क्षेत्र में सक्रिय यह उग्रवादी संगठन लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था।

झारखंड के साहिबगंज में दर्जनों केस दर्ज है रोहित मुर्मू पर..

बताया जा रहा है कि SLA ने हाल ही में एनटीपीसी फरक्का–ललमटिया एमजीआर रेल पथ पर बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा गांव के पास हुए बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से विस्फोटक सामग्री और फिंगरप्रिंट बरामद किए थे। डीजीएम पीके रॉय की शिकायत पर बरहेट थाना में मामला दर्ज किया गया था।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, SLA के सदस्य कई गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। वर्ष 2020 में एसआई चंद्राय सोरेन की हत्या, 2022 में दंपति की हत्या और 2023 में जिंदा बम बरामदगी जैसी वारदातों में भी इस संगठन का नाम सामने आया था। बरहेट-गोड्डा क्षेत्र SLA का प्रमुख ठिकाना माना जाता था, जहां से संगठन अपनी गतिविधियां संचालित करता था।

रोहित मुर्मू पूर्व में नॉर्थ असम लिबरेशन आर्मी (NASLA) का कमांडेंट भी रह चुका था और वह झारखंड एवं असम दोनों राज्यों में सक्रिय था। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल, दो ग्रेनेड, वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए हैं।

असम के कोकराझार पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मुठभेड़ में SLA को बड़ा झटका लगा है। रोहित मुर्मू के मारे जाने से सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि संगठन का नेटवर्क अब कमजोर पड़ जाएगा।

Deoghar डकैती मामले का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नगद बरामद

देवघर // पुलिस ने मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में पिछले दिनों 16 अक्टूबर 2025 की रात हुई सनसनीखेज डकैती की घटना का खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पाँच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। जिसके परिणामस्वरूप इन अपराधियों की गिरफ्तारी हुई।

बरामद सामानों का विवरण

गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से डकैती में लूटे गए सामानों के अलावा भारी मात्रा में अवैध हथियार और नगद राशि बरामद हुई है। जिसमें दो देशी पिस्तौल 08 जिंदा कारतूस ,एक लोडेड देसी कट्टा,डकैती में प्रयुक्त एक एसयूवी गाड़ी भी जब्त किया है।साथ ही डकैती में लूटे गए नगद रुपये : ₹1,50,000/ भी बरामद किया है।

गिरफ्तार अपराधियों का विवरण

विक्रम कुमार ठाकुर (उम्र 25 वर्ष), पिता- राजेश ठाकुर, सा०- बेंगबाद, थाना- गाण्डेय, जिला- गिरिडीह।

सुल्तान अंसारी (उम्र 29 वर्ष), पिता- साबिर अंसारी, सा०- बीरसिंगडीहा, थाना- मारगोमुण्डा, जिला- देवघर

रहमत अंसारी (उम्र 40 वर्ष), पिता- रिजुल अंसारी, सा०- गांगोलिया, थाना- मधुपुर, जिला- देवघर।रिजवान अंसारी (उम्र 35 वर्ष), पिता- समदुवर अंसारी, सा०- टटकरजोरी, थाना- मारगोमुण्डा, जिला- देवघर

मो० सुल्तान उर्फ रॉकी (उम्र 30 वर्ष), पिता- मो० साबिर अंसारी, सा०- चपुआडीह, थाना- जमुआ, जिला- गिरिडीह

16 अक्टूबर 2025 की देर रात लगभग 8:30 बजे मधुपुर थाना अंतर्गत मिसरना गांव में 10 से 12 की संख्या में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।पुलिस का कहना है कि यह गिरोह अंतर-जिला स्तर पर सक्रिय था और अब इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस बाकी लूटे गए सामानों की बरामदगी और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Deoghar Crime News। पुलिस ने लुटकांड का किया खुलासा 3 अपराधी गिरफ्तार 3 मोटरसाइकिल बरामद

देवघर// जिला के सारवां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों पहले हुई मोटरसाइकिल छिनतई कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनमें घटना में प्रयुक्त वाहन और छीनी गई बाइक शामिल हैं। यह मामला 22 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे का है, जब डकाय जंगल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार से मोटरसाइकिल छीन ली थी। इस घटना के संबंध में 23 अक्टूबर को सारवां थाना कांड संख्या 130/25 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी द्वारा घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर सारवां थाना क्षेत्र के ग्राम ताराजोरा और आसपास के इलाकों में छापामारी अभियान चलाया। छापामारी के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध की बात कबूल की और उनके निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तथा छीनी गई मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

बरामद मोटरसाइकिल

हीरो स्प्लेंडर प्लस (पंजीयन संख्या – JH 15AG / 3619) – अपराधियों द्वारा घटना में प्रयुक्त।

टीवीएस अपाची (पंजीयन संख्या – JH 15AK / 2575) – अपराधियों द्वारा प्रयुक्त दूसरा वाहन।

हीरो स्प्लेंडर प्लस (काला रंग, पंजीयन संख्या – JH 15AG / 7725) – छिनतई की गई मोटरसाइकिल, जिसे विधिवत जब्त किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

विक्रम दास उम्र 20 वर्ष, पिता – संजय दास, ग्राम – ताराजोरा, थाना – सारवां, जिला – देवघर।

चन्द्रशेखर यादव उम्र 20 वर्ष, पिता – कालेश्वर यादव, ग्राम – ताराजोरा, थाना – सारवां, जिला – देवघर।

विकास दास उम्र 20 वर्ष, पिता – धनंजय दास, ग्राम – ताराजोरा, थाना – सारवां, जिला – देवघर।

Dumka Crime News। सीरियल किलर राखीशल बेसरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुमका// जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव के एक सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। पूर्व में दो ह*त्या करने के बाद सजा काट कर आये ह*त्यारोपी ने बुधवार रात को अपनी दूसरी पत्नी की बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर ह*त्या कर दिया।

2011 में गांव की वृद्ध महिला और 2018 में पत्नी की ह*त्या करने के बाद….

मसलिया थाना कांड के अनुसार सन 2011 में राखीशल बेसरा ने गांव के एक बुढ़िया को डायन बिसाही कहकर पीटपीट कर ह*त्या कर दिया थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। सजा काट कर लौटा ह*त्यारोपी राखीशल बेसरा ने फिर 2018 को 20 वर्षीय अपनी पत्नी को ह*त्या कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

सजा काटकर वापस आया और फिर …..

इसी माह 4 अक्टूबर को राखीशाल बेसरा पहली पत्नी की हत्या में सजा काटकर लौटा था। बुधवार को दूसरी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर ह*त्या कर दिया। लगातार तीन हत्याएं करने वाले सीरियल किलर राखीशाल बेसरा(47)को मसलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। इस घटना में मृतका बिटिनी हांसदा की मां रासमुनी मरांडी ने मसलिया थाना में शिकायत की। थाना पुलिस रासमुनी मराण्डी, गांव सिन्दुरडीह,थाना-मसलिया, के फर्दबयान के आधार पर आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त राखीशाल बेसरा गांव बसमत्ता, थाना मसलिया के विरुद्ध कांड 70/25 अंकित किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर …..

साथ ही वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना देते हुए एक छापामारी टीम का गठन किया गया.कांड के प्राथमिकी अभियुक्त राखीशल बेसरा, पिता राम बेसरा ,गांव बसमत्ता को विधिवत छापामारी कर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व एक गमछी को जब्त किया गया है। गिरफ्तार प्राथमिकी आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किये है एवं पूछताछ करने पर बताये कि पूर्व में दो हत्या के मामले में 2011 एवं 2018 में जेल जा चुका है। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त खू*न लगी कुल्हाड़ी, खू*न लगा हुआ गमछा एवं अन्य सामग्री को पुलिस ने बरामद किया है।

Bihar Vidhansabha Election। नामांकन की समय सीमा हुई समाप्त महागठबंधन 13 सीटों पर आमने सामने

पटना// बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। महागठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना एक भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया और जेएमएम की और से बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। साथ ही महागठबंधन में शामिल राजद कांग्रेस, भीआईपी, सीपीआई कौन सी पार्टी कहां पर आमने सामने है। देखिए बिहार की वो 13 सीटें जहां महागठबंधन के दल आपस में ही आमने सामने हैं।

  • करगहर – महेंद्र गुप्ता CPI VS संतोष मिश्रा Inc
  • बिहारशरीफ – शिव प्रकाश यादव CPI VS ओमैर खान Inc
  • राजापाकर – मोहित पासवान CPI VS प्रतिमा दास Inc
  • बछवाड़ा – अवधेश राय CPI VS गरीब दास Inc
  • लालगंज – शिवानी शुक्ला RJD VS आदित्य राजा Inc
  • वारिसलीगंज – अनिता देवी RJD VS मंटन सिंह Inc
  • कहलगांव – रजनीश यादव RJD VS प्रवीण कुशवाहा Inc
  • सिकंदरा – उदय नारायण चौधरी RJD VS विनोद चौधरी Inc
  • वैशाली – अजय कुशवाहा RJD VS संजीव कुमार Inc
  • सुगौली – शशिभूषण सिंह RJD VS मनोज सहनी VIP
  • गौरा बौराम – अफजल अली RJD VS संतोष सहनी VIP
  • चैनपुर – RJD से बृज किशोर बिंदु Vs बालगोविंद बिंद VIP के प्रदेश अध्यक्ष
  • झंझारपुर – CPI से राम नारायण यादव Vs VIP उम्मीदवार

Bihar Vidhansabha Election। राजद ने प्रत्याशियों की सूची की जारी

पटना// बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है और राष्ट्रीय जनता दल ने कुल 243 विधानसभा क्षेत्रों में से 143 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पहले और दूसरे चरण के नामांकन की तारीख समाप्त हो चुकी है और पहले चरण के लिए नाम वापसी का आज आखिरी दिन है।

पहले फेज में 121 सीटों पर और दूसरे फेज में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले फेज के लिए नाम वापसी की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर । दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर तय की गई है।

देखिए राजद की 143 उम्मीदवारों की सूची

हजारीबाग पुलिस ने हथियारों के साथ 5 कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार

हजारीबाग // जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों के पास से हथियार, सोना-चांदी के गहने, मोबाइल फोन, वाहन सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इनमें से अधिकांश अपराधी पूर्व में कई संगीन मामलों में शामिल रहे हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमीत आनंद ने रविवार को दोपहर दो बजे प्रेसवार्ता कर बताया कि, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को 18 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी कनहरी हिल, फॉरेस्ट एरिया के पास डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। कोर्रा थाना पुलिस और तकनीकी शाखा की मदद से छापेमारी की गई, जिसमें पांच अपराधियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से हथियार बरामद

गिरफ्तार अपराधियों में धनीराम सोरेन उर्फ नेपाली , बलराम मुंडा किशोर कुमार उर्फ बिहारी ,तैयब अंसारी विकास कुमार सामिल हैं इनके पास से पिस्टल – 01, देशी कट्टा – 01, जिंदा कारतूस – 06, सोना – 48 ग्राम, चांदी – 98 ग्राम, मोबाइल फोन – 08, बोलेरो वाहन (JH-04D-9605) – 01 तथा मोटरसाइकिल – 02 बरामद किया गया तथा इस संबंध में कोर्रा थाना कांड संख्या 185/2025, दिनांक 18.10.2025 के तहत धारा 310(4) BNS, 25(1-B)a/26/35 Arms Act के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।गिरफ्तार अपराधियों में से धनीराम सोरेन और बलराम मुंडा पर दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, डकैती, धमकी, और CLA/UAPA जैसे कानून शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान, अमित आनंद (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर), अजीत कुमार (थाना प्रभारी, कोर्रा), रोशन कुमार, पुन्नु कुमार यादव, पिंटू कुमार सिंह (कोर्रा थाना), जितेन्द्र कुमार राणा (आरक्षी) साथ ही तकनीकी शाखा व रिजर्व बल के जवान शामिल थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इस सफलता को जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है और भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाए जाने की बात कही है।

जेएमएम नेता पर गंभीर आरोप, युवक को साइबर आरोप में फंसाता है फिर मोटी रकम में छुड़वाता है ।

देवघर साइबर क्राइम न्यूज

देवघर// जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के देवीपुर के रहने वाले सचिन दास नामक युवक ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के देवघर जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता सचिन दास का कहना है कि राहुल चंद्रवंशी की साईबर अपराधियों से मिलीभगत है। आरोप है कि वह निर्दोष युवकों को झूठे साइबर अपराध के मामलों में फंसाता है, और उन्हें पुलिस के चंगुल से छुड़वाने का काम करता है। इसके बदले उसे काफी मोटी रकम वसूलता है।

सचिन दास ने दावा किया कि साईबर अपराध से साठ गांठ के जरिए राहुल चंद्रवंशी ने अब तक करीब 50 लाख रुपये तक की अवैध कमाई की है।
उन्होंने यह भी कबूल किया है कि वे पहले राहुल चंद्रवंशी के लिए “दलाली” का काम करते थे, इसलिए उनके पास राहुल की करतूतों के कई सबूत, कॉल रिकॉर्डिंग और दस्तावेज मौजूद हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर पुलिस को सौंपा जाएगा।

शिकायत नहीं करने की दी धमकी

साथ ही उसने बताया कि पिछले दिनों राहुल चंद्रवंशी ने उसके साथ मारपीट की ,साथ ही मुंह में पिस्टल डाल कर धमकी भी दी कि अगर वो किसी को इसकी शिकायत करते हो तो भारी कीमत चुकानी होगी।

वहीं, इस पूरे मामले की पुष्टि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता गोपाल दास ने भी की है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत वो झारखंड मुक्ति मोर्चा के आलाकमान से करेंगे।

युवक सचिन दास ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत देवघर एसपी सौरभ कुमार से की है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए देवघर एसपी सौरभ कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन पहले दो अभियुक्त को कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा उसी मामले में तीसरे दिन मिला बेल

देवघर// एडीजे 3 सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने देवघर जिला के करों थाना कांड संख्या 11/2023 आईपीसी की धारा 376 (D)(A), 506 और Pocso Act की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में कुल 4 व्यक्ति को आरोपी बनाया गया था । जिसमें से दो आरोपी ने सरेंडर किया वही एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था । साथ ही 80 वर्ष के एक बुजुर्ग जो इस मामले में आरोपी है वो अभी भी फरार है। इस मामले में बजरंगी दास और श्यामसुंदर दास के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया वही इसी बीच तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो आरोपी के खिलाफ सुनवाई शुरू हुई और 14 अक्टूबर को कोर्ट ने दोषी पाया और बजरंगी दास जो बेल पर बाहर था उसे उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। और 16 अक्टूबर को कोर्ट ने बजरंगी दास और श्यामसुंदर दास को 25 साल की सजा सुनाई। वही छोटू दास उर्फ जितेंद्र दास जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर जेल भेजा था उसके खिलाफ कोई चार्जशीट दाखिल नहीं किया गया है।

पुलिस की गलती आरोपी को मिला लाभ

छोटू दास उर्फ जितेंद्र दास की और से अधिवक्ता बी एन चौधरी ने दलील दी कि याचिकाकर्ता निर्दोष है और उसने कोई अपराध नहीं किया है। इससे पहले याचिकाकर्ता ने इस अदालत में ए.बी.पी. दायर की थी जिसे 22.08.2024 को खारिज कर दिया गया था। याचिकाकर्ता ने माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड के समक्ष डब्ल्यू.पी. (सीआरपीसी) भी दायर की थी। याचिकाकर्ता द्वारा इस अदालत सहित किसी भी अदालत द्वारा पहले कोई नियमित जमानत याचिका दायर या खारिज नहीं की गई थी। याचिकाकर्ता अपने खिलाफ एफआईआर में लगाए गए सभी आरोपों से इनकार करता है।याचिकाकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसे 25.06.2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और तब से याचिकाकर्ता न्यायिक हिरासत में है और समय-समय पर जेल हिरासत में भेजा जा रहा है। जांच जारी है और पुलिस द्वारा अब तक इस याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई आरोप पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसलिए याचिकाकर्ता सीआरपीसी की धारा 167(2) के तहत अनिवार्य डिफ़ॉल्ट जमानत का हकदार है। धारा 187 बी.एन.एस.एस. के अनुसार, क्योंकि 90 दिनों से अधिक का समय पहले ही समाप्त हो चुका है, इसलिए यहयाचिकाकर्ता जमानत का हकदार है। आरोपी याचिकाकर्ता स्थानीय जमानतदार प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। इसलिए याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा किया जा सकता है। एल.डी. विशेष पी.पी. ने जमानत की प्रार्थना का विरोध किया और कहा कि इस मामले के जांच कार्यालय ने आज तक इस आरोपी याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र प्रस्तुत नहीं किया है।दोनों पक्षों को सुनने के बाद, मामले के रिकॉर्ड का अवलोकन करने पर, ऐसा प्रतीत होता है कि यह मामला आईपीसी की धारा 376(डी) (ए)/506 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत दर्ज किया गया है। धारा 376(डी)(ए) के तहत अपराध के लिए निर्धारित अधिकतम सजा शेष जीवन है और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत निर्धारित अधिकतम सजा शेष जीवन या मृत्यु है, जो सीआरपीसी की धारा 167 (2)(ए)(आई) के तहत आती है, जिसमें जांच पूरी करने के लिए नब्बे (90) दिनों की अवधि निर्धारित की गई है।

90 दिन के अंदर नहीं दाखिल किया आरोप पत्र

आरोपी याचिकाकर्ता को रिमांड पर लिया गया है। शेष जीवन या मृत्यु जो Cr.P.C. की धारा 167 (2)(a)(i) के अंतर्गत आती है, जिसमें जाँच पूरी करने के लिए नब्बे (90) दिनों की अवधि निर्धारित की गई है। इस मामले में आरोपी याचिकाकर्ता को 25.06.2025 को रिमांड पर लिया गया है। इस न्यायालय के कार्यालय ने प्रतिवेदन दिया है कि इस मामले के जाँच अधिकारी ने आज तक आरोप पत्र प्रस्तुत नहीं किया है। आज 114वाँ दिन है, इसलिए आरोपी याचिकाकर्ता ने अपना अप्रतिदेय अधिकार प्राप्त कर लिया है। तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर कोर्ट ने कहा कि मैं आरोपी याचिकाकर्ता को Cr.P.C. की धारा 167(2)(a)(i) के अंतर्गत जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया जाता है साथ ही इस आदेश की एक प्रति पुलिस अधीक्षक, देवघर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी जाए।

फिरौती के लिए अपहरण करने के मामले में पुलिस को मिली सफलता दो को किया गिरफ्तार

देवघर// अपृहत मुन्ना कुमार मंडल उम्र करीब 26 वर्ष पिता जोगेन्द्र मंडल ग्राम जोगिया थाना मोहनपुर जिला देवघर की पत्नी मधु कुमारी के द्वारा मोबाईल से थाना प्रभारी पु०अ०नि० प्रियरंजन कुमार मोहनपुर थाना को अपने पति मुन्ना कुमार मंडल को फिरौती के लिए अपहरण करने की सूचना दिया गया था। सूचना पाते ही पु०अ०नि० प्रियरंजन कुमार थाना प्रभारी मोहनपुर थाना अपने पुलिस पदाधिकारी एवं दल बल के साथ मधु कुमारी के द्वारा दिये गये सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई त्वरित गति से किया गया। जिसके फलस्वरुप मधु कुमारी के पति मुन्ना कुमार मंडल को भौरा जमुआ जंगल से अपराधकर्मियों को पिछा करते हुए स-कुशल बरामद किया गया। तदोपरांत पुलिस की संघनता से मुन्ना मंडल के द्वारा बताये गये अपराधकर्मियों के नाम एवं हुलिया के आधार पर संघन छापामारी किया गया साथ ही मुन्ना कुमार मंडल के लिखित आवेदन के आधार पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 257/2025 दिनांक- 15/10/25, धारा 140(2) / 3 (5) भा० न्या0 सं0 2023 के फिरौती के लिए अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कांड दर्ज किया गया है।

दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अनुसंधान के क्रम में एवं तकनिकी सहायता का उपयोग करते हुए इस कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त

1) जामुन यादव उर्फ यमुना यादवह उम्र करीब 28 वर्ष पे0- मुटर यादव ग्राम अर्जुना थाना मोहनपुर जिला देवघर एवं

2) प्रदीप खिरहर उर्फ प्रदीप यादव उम्र करीब 25 वर्ष पिता महादेव खिरहर ग्राम-पिपराङगाल थाना तालझारी जिला दुमका वर्तमान पता बंधा थाना रिखिया जिला देवघर को मोहनपुर थाना स्थित घोरमारा से गिरफ्तार किया गया तथा कांड के प्राथमिकी अभियक्त अरुण कुमार यादव उर्फ ब्लास्टर पे0-परमेश्वर राउत ग्राम धावाटांड़ थाना मोहनपुर जिला देवघर को कुण्डा थाना से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार प्रदीप खिरहर उर्फ प्रदीप यादव के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अपृहत मुन्ना कुमार मंडल का लूट का अपाची मोटरसाईकिल को घावटांड़ जंगल से निशानदेही पर बरामद किया गया है। गिरफ्तार उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। शेष प्राथमिकी के विरुद्ध संघन छापामारी गिरफ्तारी हेतु किया जा रहा है।

बाबूलाल सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया

जमशेदपुर// घटशीला उपचुनाव में भाजपा नें पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। घाटशीला उपचुनाव में बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाते ही भाजपा नेता कार्यकर्ताओं नें उनका स्वागत किया, कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नोएडा और बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा परिवार का आभार करता हूं । एक बार फिर बड़ी जिम्मेवारी मिली है, आने वाला रिजल्ट चौकानें वाला होगा, घाटशिला विधानसभा विकास से कोशो दूर है, राज्य सरकार सिर्फ लूटने का काम कर रही है, घाटशिला की जनता त्राहिमाम कर रही है, घटशीला में ना सड़क ना पानी ना एजुकेशन और ना ही रोजगार यहां के लोग दूसरी जगह जाकर रोजगार कर रहे हैं बच्चे दूसरे राज्य में पढ़ाई करते हैं, राज्य सरकार सिर्फ यहां के जनता को धोखा दे रही है। घाटशिला के उपचुनाव में जनता वोट कर राज्य सरकार को अपना जवाब देगी, भाजपा कि बड़ी जीत होने जा रही है l

17 अक्टूबर को 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव में बाबूलाल सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

सोमेश सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया

जमशेदपुर // झारखंड मुक्ति मोर्चा नें घाटशिला उप चुनाव में स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को प्रत्याशी बनाया, प्रत्याशी बनने के बाद सोमेश सोरेन जमशेदपुर पहुंचे, जहां पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने जोडदार स्वागत किया, इस दौरान घाटशीला उपचुनाव के प्रत्याशी सोमेश सोरेन जमशेदपुर के कदम स्थित स्वर्गीय सुधीर महतो समाधि स्थल पहुंचे, इस दौरान सोमेश सोरेन के साथ उनकी मां भी मौजूद रही, स्वर्गीय सुधीर महतो के समाधि में माथा टेक कहा अपने बाबा का अधूरा काम पूरा करूंगा।

17 अक्टूबर को 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमेश सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी के रूप में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, घाटशिला की जनता आशीर्वाद और प्यार देकर इस चुनाव को जीतेगी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार को और मजबूत करेगी l

हाईवा के चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौ*त , विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

साहेबगंज// अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने सड़क पर चल रहे साइकिल सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया जिससे साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई।घटना के सूचना मिलते हैं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और विरोध में ग्रामीणों ने मिर्जाचौकी – मंडरो मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। घटना मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोड की बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर मिर्जाचौकी थाना पुलिस के अलावा मंडरो सीओ घटना स्थल पर पहुंचकर जाम छुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं ।

सड़क जाम होने की वजह से मिर्जाचौकी – मंडरो सड़क पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई वहीं स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैमृतक के परिजनों ने बताया कि अजीज अंसारी ग्रीसिंग का काम करता था और वह काम के लिए घर से निकला था की गांधीनगर सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही हाईवे ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

वेतन भुगतान की मांग को लेकर मजदूरों ने प्रबंधन के विरुद्ध किया विरोध प्रदर्शन

धनबाद // निरसा स्थित इसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत चापापुऱ टू में कार्यरत मजदूरों ने हाई पॉवर कमिटी द्वारा मनोनीत वेतन भुगतान की मांग को लेकर प्रबंधन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए कामकाज ठप कर दिया और साथ ही प्रबंधन विरोधी नारे भी लगाए जानकारी देते हुए बताया गया कि इसीएल प्रबंधन एवं चापापुऱ टू में कार्यरत कंपनी मजदूरों के प्रति हिटलरशाही रवैया अपनाते है कभी भी मजदूर हित में नहीं सोचते है अंग्रेजी हुकूमत जैसा रवैया और वर्ताव मजदूरों के साथ करते है जो कि सरासर गलत है इसका हम विरोध करते है जबतक हमलोगों को हाई पॉवर कमिटी द्वारा मनोनीत वेतन भुगतान नहीं किया जाता है तबतक कंपनी एवं इसीएल प्रबंधन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और काम काज ठप रहेगा ।