झारखंड की आवाज

Deoghar Crime News। पुलिस ने लुटकांड का किया खुलासा 3 अपराधी गिरफ्तार 3 मोटरसाइकिल बरामद -

Deoghar Crime News। पुलिस ने लुटकांड का किया खुलासा 3 अपराधी गिरफ्तार 3 मोटरसाइकिल बरामद

1003548484

देवघर// जिला के सारवां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों पहले हुई मोटरसाइकिल छिनतई कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनमें घटना में प्रयुक्त वाहन और छीनी गई बाइक शामिल हैं। यह मामला 22 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे का है, जब डकाय जंगल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार से मोटरसाइकिल छीन ली थी। इस घटना के संबंध में 23 अक्टूबर को सारवां थाना कांड संख्या 130/25 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी द्वारा घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर सारवां थाना क्षेत्र के ग्राम ताराजोरा और आसपास के इलाकों में छापामारी अभियान चलाया। छापामारी के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध की बात कबूल की और उनके निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तथा छीनी गई मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बरामद मोटरसाइकिल

हीरो स्प्लेंडर प्लस (पंजीयन संख्या – JH 15AG / 3619) – अपराधियों द्वारा घटना में प्रयुक्त।

टीवीएस अपाची (पंजीयन संख्या – JH 15AK / 2575) – अपराधियों द्वारा प्रयुक्त दूसरा वाहन।

हीरो स्प्लेंडर प्लस (काला रंग, पंजीयन संख्या – JH 15AG / 7725) – छिनतई की गई मोटरसाइकिल, जिसे विधिवत जब्त किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

विक्रम दास उम्र 20 वर्ष, पिता – संजय दास, ग्राम – ताराजोरा, थाना – सारवां, जिला – देवघर।

चन्द्रशेखर यादव उम्र 20 वर्ष, पिता – कालेश्वर यादव, ग्राम – ताराजोरा, थाना – सारवां, जिला – देवघर।

विकास दास उम्र 20 वर्ष, पिता – धनंजय दास, ग्राम – ताराजोरा, थाना – सारवां, जिला – देवघर।

Leave a Reply