झारखंड की आवाज

- Page 36 of 101 -

सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला: बीजेपी का सभी प्रखंडों में धरना जेएमएम ने बताया अपराधी

दुमका// झारखंड में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ बीजेपी इसे हत्या करार देते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रही है, वहीं झामुमो सूर्या को अपराधी बता रही है। दोनों दल अब आमने-सामने आ गए हैं। दुमका में सूर्या हांसदा एनकाउंटर को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेता रविंद्र राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि 11 सितंबर को सभी प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ता धरना देंगे। इस दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन बीडीओ को सौंपा जाएगा। उन्होंने सूर्या हांसदा की मौत को हत्या बताते हुए कहा कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

सूर्या हत्याकांड की सीबीआई जांच हमारी प्राथमिकता है

साथ ही कहा की भाजपा इस मामले को कभी शांत नहीं होने देगी। जिसका कोई नहीं होता, उसका भाजपा होता है। सूर्या हत्याकांड की सीबीआई जांच हमारी प्राथमिकता है। वहीं दूसरी ओर झामुमो ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। विधायक सह मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए बेबुनियाद बातों को हवा दी जा रही है।

अपराधी का कोई परिचय नहीं होता। बीजेपी उसकी शख्सियत गढ़कर राजनीति कर रही है

बसंत सोरेन तंज कसते हुए कहा की कौन है सूर्या हांसदा? मैंने उसका नाम तक नहीं सुना। अपराधी का कोई परिचय नहीं होता। बीजेपी उसकी शख्सियत गढ़कर राजनीति कर रही है।बसंत सोरेन ने यहां तक कहा कि सूर्या हांसदा यदि नेता था तो वह बीजेपी का नेता होगा, क्योंकि झामुमो के लिए वह कोई जननेता नहीं था।सूर्या एनकाउंटर मामले ने झारखंड की राजनीति को गर्मा दिया है। 11 सितंबर को बीजेपी के धरना-प्रदर्शन के बाद यह टकराव और तेज होने के आसार हैं।

शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, सीएम और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

राँची // लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन से माटी के लाल, देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी शहीद हो गए थे। आज रांची एयरपोर्ट पर वीर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

साथ ही उन्होंने लिखा कि मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

पेट्रोल पम्प कर्मी की मिली भगत से हुआ था लुटकांड 3 गिरफ्तार ,नगदी एवं हथियार बरामद

हजारीबाग// पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बुधवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि खिरगांव पेट्रोल पम्प लुट कांड के बाद गठीत छपेमारी टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए मिशन रोड के आगे मजार के पास वाहन चेंकिग के दौरान एक एक्टिवा स्कूटी विना नंबर प्लेट का आते हुए दिखाई दिया। चैकिंग पार्टी को देख स्कूटी चालक स्कूटी को घुमाकर भागने का प्रयास किया तत्पश्चात छापमारी दल द्वारा स्कूटी सवार रितेश कुमार यादव उम्र करीब 20 वर्ष पे०-केशो यादव सा० देवरिया खुर्द थाना कैरेडारी जिला-हजारीबाग एवं पंकज कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता बिरजू महतो सा०-बांका थाना-कटकमदाग जिला-हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया।

01 देशी पिस्टल, गोली, मोबाईल एवं स्कूटी बरामद

गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों के पास से 01 देशी पिस्टल, गोली, मोबाईल एवं स्कूटी को बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज कुमार ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में दिनांक 15.08.2025 को खिरगांव में हुए पेट्रोल पम्प मेनेजर के साथ लूट मामले में अपने अन्य सहयोगी के साथ हथियार के बल पर लूटपाट करने की बात स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज के निशानदेही पर काण्ड में संलिप्त खिरगांव पेट्रोल पम्प कर्मी राहुल कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पे०-मेघन साव सा०-कटकमदाग जिला-हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर लूट का हिस्सा 50,000 रूपया को बरामद किया गया। इस संदर्भ में सदर (बड़ाबाजार) ओ०पी० थाना काण्ड सं0-280/25, विभिन्न धाराओं में दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौ”त।Bkd News Jharkhand

घटना स्थल पर परिजनों से बातचित करते समाजसेवी चिरंजीवी यादव

देवघर // जिला के सारवां प्रखंड क्षेत्र के जियाखड़ा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय दिनेश वर्मा की करंट की चपेट में आने से मौ*त हो गई ।ग्रामीणों के अनुसार दिनेश अपने खेत की ओर जा रहा था तभी वहां 11 हजार हाईटेंशन तार हवा चलने के कारण बांस में सट गया जिसकी चपेट में आने से दिनेश वर्मा की मौके पर ही मौ*त हो गई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सारवां थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह और युवा नेता चिरंजीव कुमार और ग्रामीण एवं मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा गया है। वहीं मृतक अपने पिछे एक लड़का एवं एक लड़की तथा पत्नी एवं माता पिता को छोड़ गया । घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । वहीं मौके पर उपस्थित युवा नेता चिरंजीव कुमार ने कहा की यह एक दुःख द घटना है। दिनेश वर्मा एक गरीब किसान था और घर में एक मात्र कमाने वाले सदस्य था और उनकी मृत्यु हो जाने से परिवार पुरी तरह से बिखर सा गया है। मृतक परिजनों को
सरकार के तरफ़ से मिलने वाला मुआवजा राशि को जल्द से जल्द दिलाने का प्रयास करेंगे।

JSLPS की बैठक में बैंक सखियों के योगदान पर हुई चर्चा

देवघर // JSLPS की बैठक में बैंक सखियों के योगदान पर हुई चर्चा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में देवघर जिले की 24 झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखाओं से जुड़ी बैंक सखियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन नंदन पहाड़ सेवाधाम सभागार में किया गया । बैठक में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रुपेश कुमार एवं डीपीएम सुशील दास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान बैंक सखियों के कार्यों की समीक्षा की गई और वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रथम तिमाही (अप्रैल–जून 2025) में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बैंक सखियों — सुमित्रा कुमारी (सरवां), हिना प्रवीण (धमनी), सोनी देवी (गोपीबाँध), रूपा रानी (पथरोल), अंजू मरांडी (खागा) और संगीता दास (कोयरिडीह) को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में क्षेत्रीय प्रबंधक रुपेश कुमार ने कहा कि “बैंक सखियां ग्रामीण स्तर पर वित्तीय सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके प्रयासों से ग्रामीण परिवार बैंकिंग सेवाओं से जुड़ रहे हैं और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।” कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के जिला एफआई परशुराम कुमार, बैंक के कृषि अधिकारी गौरीशंकर, वरीय प्रबंधक राहुल कुमार, बैंक सखी और सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

थाना प्रभारी और पीएलभी को मिला पॉक्सो और MACT Act की विस्तृत जानकारी

Deoghar Court News// प्रधान जिला एवं न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अशोक कुमार तथा तृतीय उपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष POCSO न्यायालय श्री राजेन्द्र कुमार सिन्हा एवं डॉक्टर उलासिता की उपस्थिति में MACT एवं पॉक्सो एक्ट (POCSO ACT) संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का शुभारंभ दिप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यशाला में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अशोक कुमार के द्वारा मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (MACT) एवं पॉक्सो एक्ट (POCSO) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बुधवार को आयोजित इस कार्यशाला में देवघर जिला के सभी थाना प्रभारी तथा थाना में नियोजित PLV को जानकारी प्रदान की गई ।

साथ ही विशेष न्यायालय POCSO कोर्ट श्री राजेन्द्र कुमार सिन्हा के द्वारा POCSO से संबंधित विस्तृत जानकारी दी तथा देपेन्थिनी के द्वारा मंच का संचालन किया गया तथा अंत में डालसा सचिव श्री संदीप निशित बारा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस मौके पर चीफ LADC सज्जन कुमार मिश्र MACT में संसाधन व्यक्ति और डॉक्टर उलासिता POCSO में संसाधन व्यक्ति के रूप में मौजूद थे । मौके पर LADC के विज्ञय अधिवक्ता गण और डालसा कर्मी आदि मौजूद थे।

कोलकाता और लखनऊ के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेनें ।Bkd News Jharkhand

Railway News // आगामी पूजा दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोलकाता और लखनऊ के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेंगी।

03107 कोलकाता-लखनऊ पूजा स्पेशल 02.10.2025 और 06.11.2025 के बीच (06 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से 23:55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी ।

03108 लखनऊ-कोलकाता पूजा स्पेशल 04.10.2025 और 08.11.2025 के बीच (06 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को लखनऊ से 01:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00:40 बजे कोलकाता पहुँचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के अंतर्गत आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे।

चिरकुंडा के युवक ने CBI अधिकारी बनकर महिला को ठगा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dhanbad चिरकुंडा थाना क्षेत्र के एक युवक सर्वर हुसैन को पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक महिला को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने और उसके साथियों ने खुद को CBI(केंद्रीय जांच ब्यूरो) अधिकारी बताकर 24 परगना जिले के बारह सात थाना क्षेत्र के एक महिला के घर में प्रवेश किया।पुलिस के अनुसार जब महिला घर में अकेली थी, तब उन्होंने तलाशी लेने का नाटक किया और उसके कीमती आभूषण लेकर भाग गए। महिला की शिकायत के बाद, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया। उस युवक से पूछताछ के बाद, पुलिस को सर्वर हुसैन का पता चला।पश्चिम बंगाल पुलिस चिरकुंडा थाना पहुंची और सर्वर हुसैन को उसके साथी की पहचान पर कुमारधुबी स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद, पुलिस उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई है।यह घटना दिखाती है कि ठग लोगों को धोखा देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं, जैसे कि नकली अधिकारी बनकर। ऐसे मामलों से बचने के लिए लोगों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए।

करोड़ों की ठगी करने वाले कुख्यात नटवरलाल पति- पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jamshedpur News // जमशेदपुर शहर सहित पूरे देश में करोड़ों की ठगी करने वाले कुख्यात नटवरलाल दंपति चंद्रभूषण सिंह एवं प्रियंका सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने दोनों को धनबाद के गोमो रेलवे स्टेशन से उस वक्त गिरफ्तार किया है, जब वह दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही तेजस राजधानी ट्रेन से सफर कर रहे थे। आरोप है कि दंपति ने पिछले कुछ सालों में देश भर के 100 से ज्यादा लोगों को रुपए दोगुना करने का लालच देकर लगभग 100 करोड रुपए की ठगी की है। मंगलवार को सिटी 3 कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वर्ष 2022 में टेल्को निवासी महेश्वर बेसरा ने साकची थाना में मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह पर मामला दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया कि दोनों ने रुपए दोगुना करने का झांसा देकर उनसे ठगी की। मामला दर्ज होने के बाद से यह दंपति फरार था। हाल ही में एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि यह दंपति राजधानी ट्रेन से यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम ट्रेन में सवार हुई और गोमो स्टेशन पर रुकते ही दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में दंपति ने स्वीकार किया है कि उन्होंने घूम-घूम कर भारत के कई शहरों में ठगी की और कुछ मामलों में पीड़ितों को आंशिक पैसे भी लौटाए। पुलिस उनके अन्य सहयोगियों और नेटवर्क की जांच कर रही है। सिटी एसपी ने बताया कि अब तक 28 मामले की जानकारी मिली है। जिसमें उन्होंने इस तरह का ठगी की है।

Big Breaking News। रांची से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Big Breaking News Ranchi प्राप्त जानकारी के अनुसार,  झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने संदिग्ध आतंकी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। शख़्स का नाम असहर दानिश बताया जा रहा है। वह रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तब्रक लॉज में रहता था।

बोकारो का रहने वाला है असहर

आतंकी अशहर दानिश लॉज में काफी दिनों से अपना ठिकाना बनाए हुए था.असहर झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार का ही रहने वाला है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आतंकी को गिरफ्तार कर अपने साथ रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी.

दिल्ली पुलिस को मिली थी जानकारी

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को उसके बारे में जानकारी मिली थी जिसके बाद ही झारखंड एटीएस से समन्वय में स्थापित कर लॉज पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। एटीएस और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लॉज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं।

एडीजे 2 की अदालत ने साइबर क्राइम के दो अलग मामले में 3 आरोपी को किया रिहा

देवघर// के एडीजे 2 की अदालत ने साइबर के दो अलग अलग मामले में सुनवाई करते हुए। 3 साइबर आरोपी को बरी कर दिया। चितरा थाना कांड संख्या 12/2017 में कुल 6 गवाहों का बयान दर्ज किया गया। अभियोजन और बचाव पक्ष की और से बहस हुई। अभियुक्त संजय दास और रंजीत दास दोनों की और से अधिवक्ता प्रमोद कुमार वर्मा और प्रीतम सिंह ने पक्ष रखा और वही और करो थाना कांड संख्या 61/2017 पिंकू मंडल और बी. कुमार मंडल , पिंकू कुमार मंडल की और से अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने अपना पक्ष रखा। अभियोजन की और से 5 गवाहों का बयान हुआ। दोनों पक्षों को सुना गया और अभियुक्त को कोर्ट ने बरी कर दिया।

अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोपों को साबित करने में विफल रहा

गवाह जो था वह छापेमारी दल का सदस्य है। वह ज़ब्ती का गवाह भी है। उसने अपने बयान में बताया कि 15.2.2017 को उन्होंने सोनातर गाँव में छापा मारा और रंजीत दास और संजय दास नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। रंजीत दास के पास से 50,000 रुपये नकद, तीन एटीएम कार्ड, 7-8 पासबुक, तीन मोबाइल फ़ोन, दो आधार कार्ड, एक मोटरसाइकिल आदि बरामद किए गए। कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्षों को सुना गया। केस रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। केस रिकॉर्ड के अवलोकन से पता चलता है कि अभियोजन पक्ष ने इस मामले में छह गवाहों से पूछताछ की है। भारतीय दंड संहिता की धारा 419/34, 420/34, 467/34, 468/34, 471/34 और आयकर अधिनियम की धारा 66बी, 66(सी) के तहत आरोप तय किए गए हैं। अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश करने में विफल रहा है। इसलिए यह सबूतों के अभाव का मामला है और यह कहा जा सकता है कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोपों को साबित करने में बुरी तरह विफल रहा है। साइबर अपराध मामला संख्या 23/2020आरोपी संजय दास को भारतीय दंड संहिता की धारा 419/34, 420/34, 467/34, 468/34, 471/34 और आयकर अधिनियम की धारा 66बी, 66(सी) के तहत आरोप में दोषी नहीं पाया गया। अतः, उन्हें इन आरोपों से बरी किया जाता है। उन्हें और उनके जमानतदारों को उनके संबंधित जमानत बांड की देनदारियों से भी मुक्त किया जाता है।

सीसीएल आगजनी कांड का खुलासा, सात अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

हजारीबाग// चरही थाना क्षेत्र के उत्तरी तानिप स्थित सीसीएल क्षेत्र के व्यू प्वाइंट पर 24 मई 2025 को हुई आगजनी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस घटना में 8 से 10 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने आउटसोर्सिंग कंपनी की तीन हाईवा और तीन पोकलेन मशीनों को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा प्रभारी की लिखित शिकायत पर चरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर सात कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों में इमरान राजा उर्फ राजा, उमर अंसारी समेत कई अन्य शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों से छह देसी कट्टा, तीन चाकू, सात नक्सली पर्चे, एक बोलेरो वाहन तथा छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जिले में किसी भी कीमत पर असामाजिक तत्वों को पनपने नहीं दिया जाएगा : एसपी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी से न केवल इस मामले का पटाक्षेप हुआ है बल्कि क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर भी लगाम लगेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर असामाजिक तत्वों को पनपने नहीं दिया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनता सुरक्षित वातावरण में रह सके। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे पुलिस को सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।गिरफ्तार सभी अपराधियों को विभिन्न धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में विश्वास बढ़ा है और सुरक्षा को लेकर राहत की भावना दिखाई दे रही है।

ग्राहक बनकर आया और महिला सीएसपी संचालक से लुटेरे ने लूट लिया ढाई लाख रुपए

पीड़ित महिला सीएसपी संचालिका और पुलिस जवान एवं अन्य लोग

हजारीबाग जिला के कटकमदाग थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 रेलवे स्टेशन रोड डामोडीह शिव मंदिर के नजदीक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपीसी की संचालिका खेलन्ति कुमारी से मंगलवार को दस बजे के करीब ग्राहक बन कर आये लुटेरों ने संचालिका से हथियार के बल पर उनके बैग को लुट कर फरार हो गए संचालिका ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह सीएसपी को खोलकर बैठी ही थी कि दो युवक वहां आ धमके तथा उन्होंने संचालिका से कहा कि रूपये निकालना है और वे अन्दर दाखिल हो गये तथा हथियार (रिवाल्वर) उनके कनपटी में सटा दिया तथा उनके बैग को छीन कर भाग खड़े हुए बैग में दो लाख बावन हजार रुपयों के अलावा चार एटीएम कार्ड तथा कुछ आवश्यक दस्तावेज रखें थे।

घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस सक्रिय हुई तथा घटना स्थल पर पहुंच कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच चल रही है अपराधियों को पकड़ने के लिए धर पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

देवघर का अग्निवीर सियाचिन में शहीद, आज गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

शहीद नीरज चौधरी का फाइल फ़ोटो

देवघर // जिला के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के कजरा पंचायत के टेंडरि गांव निवासी नीरज चौधरी लद्दाख में शहीद हो गए। नीरज दो साल पहले अग्नि वीर के रूप में चयनित हुए थे और देश सेवा में लद्दाख में अपनी सेवा दे रहे थे। सियाचिन की बर्फीली चोटियों पर ड्यूटी निभाते शहीद हो गए। तीन भाई बहन में नीरज सबसे बड़े थे पिता किसान हैं और मां गृहणी। नीरज अप्रैल माह में घर आए थे और दिसम्बर में आने की बात कह रहे थे लेकिन इस बीच यह दुखद संदेश मिला जिसके बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है। नीरज के अलावे यूपी व गुजरात का एक- एक जवान भी हिमस्खलन में सियाचिन में सोमवार को शहीद हुए हैं। उनका पार्थिव शरीर बुधवार शाम दिल्ली, रांची व रामगढ़ कैंप से होते हुए मधुपुर लाया जायेगा। गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।

छात्रों ने पुलिस पर लगाया बेरहमी से पीटने का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक

धनबाद// घटनास्थल पर लायन आर्डर संभालने के लिए अनेक थाने के प्रभारी रहे मौजूद। डीएसपी के आने के बाद मामला हुआ शांत। पुरस्कृत किए जाने वाले छात्र की हुई पिटाई। कुछ दिन पहले यह सभी छात्र मिलकर झट मार को पड़कर किया था पुलिस के हवाले। अवैध वसूली करने में पुलिस को हो रही थी परेशानी : पीड़ित लोहा चोरी, बालू चोरी, कोयला चोरी कराने का पुलिस पर लगाया आरोप सोशल मीडिया पर पुलिस को बंधक बनाए जाने का वीडियो किया गया वायरल ।

घटना 8 सितंबर 2025 दिन सोमवार की है। आरोप है कि, गोविंदपुर थाना अंतर्गत खड़काबाद जीटी रोड के किनारे अनेक छात्र बैठकर आपस में कुछ वार्तालाप कर रहा था। गोविंदपुर थाने की पेट्रोलिंग टीम ने वहां बैठे छात्रों पर बेवजह लाठी चार्ज कर दिया, बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी ।जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को चारों ओर से घेर लिया। स्थिति को भांपते हुए निरसा थाना, गोविंदपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी शंकर कामति स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे एवं मीडिया कर्मी से बचते हुए घायल छात्रों को लेकर इलाज करने के लिए निकल गए।

ग्रामीण मांग कर रहे थे कि दोषी पुलिस कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। पूर्व जिला परिषद सदस्य वर्तमान में जे एल के एम नेता अब्दुल मन्नान के घर में वार्ता हुई जिसमें दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने का मौखिक अस्वासन डी एस पी शंकर कांमति के द्वारा दिया गया। इसके पूर्व में भी गोविंदपुर थाना के पुलिस पर बेवजह पिटाई करने का आरोप ईस्ट इंडिया मोड़ के समीप लगा था जिसमें अनेक पुलिसकर्मीयो को लाइन हाजिर किया गया था। एक अन्य मामले में तीन पुलिसकर्मीयो को बेवजह रात्रि में तिलबानी गांव में घर घुसने के आरोप में बर्खास्त किया जा चुका है।