लातेहार // पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गिरफ्तार अभियुक्तों मृत्युंजय भुईयां उर्फ फरेश भुईयां और बब्लू राम उर्फ रोहित चंद्रवंशी की निशानदेही पर गारु थाना क्षेत्र के मिरचईया जंगल में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की हैं। इस संबंध में एसपी कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि 14 मार्च को न्यायालय में पेशी के बाद दोनों अभियुक्तों को 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने अपराध स्वीकार करते हुए जंगल में छिपाए गए हथियारों की जानकारी दी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक इंसास राइफल, सेमी राइफल, 30 कारबाइन, कुल 170 से अधिक जिंदा गोलियां, मैगजीन और अन्य सामग्री बरामद की है। इस अभियान में छिपादोहर, गारू, बारेसाढ़ और महुआडांड़ थाना सहित कई पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
दो महीना पहले हुई नौकरी, 40 हजार घुस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार
साहेबगंज// सिर्फ दो महीने पहले नौकरी ज्वाइन करने वाले नंदन कुमार घूस लेते हुए धरा गये हैं। नंदन कुमार ने हाल ही में सीजीएल परीक्षा पास की है। साहब 40,000 रुपए घूस ले रहे थे तभी एसीबी की टीम ने पकड़ लिया। नंदन कुमार साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में एमओ के पद पर पदस्थापित हैं। राज्य सरकार द्वारा बरहरवा में अपनी पहली पोस्टिंग पर तैनात किए गए थे। वह मूल रूप से दुमका जिले के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार ने डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष से 40,000 रुपए रिश्वत लेने का प्रयास किया।
डीलर असोसिएशन के अध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई
प्रत्येक डीलर से 5,000 रुपए की राशि मांगने के बाद डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने एसीबी, दुमका में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही आज एसीबी की टीम बरहरवा पहुंची और नंदन कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पहली ही पोस्टिंग में इस तरह से घूस लेने की यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। वही बरहरवा प्रखंड में चर्चा से माहौल गर्म है।
Court News। 6 अप्रैल से प्रातःकालीन कोर्ट की व्यवस्था होगी बहाल
राँची // झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य के सभी जिला न्यायालयों में प्रातःकालीन (मॉर्निंग कोर्ट) अदालत की व्यवस्था फिर से लागू कर दी गई है। यह व्यवस्था 6 अप्रैल से प्रभावी होगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। मॉर्निंग कोर्ट का समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।
पिछले साल राज्य के जिला न्यायालयों (सिविल कोर्ट) में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने के साथ ही प्रातःकालीन अदालत की व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी। वकीलों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब ग्रीष्मकालीन अवकाश की व्यवस्था समाप्त करते हुए मॉर्निंग कोर्ट को पुनः लागू करने का निर्णय लिया गया है।
मार्निंग कोर्ट की व्यवस्था अप्रैल के पहले सोमवार से शुरू होकर जून की आखिरी शनिवार तक रहती है। इस संबंध में हाईकोर्ट की ओर से राज्य के सभी सिविल कोर्ट के न्यायायुक्त और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि सभी जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में मॉर्निंग कोर्ट की व्यवस्था लागू की जाए, ताकि न्यायिक कार्य नियमित रूप से संचालित हों। मॉर्निंग कोर्ट सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक होने से गर्मी के मौसम में न्यायिक कार्यों के संचालन में सुविधा होने के साथ-साथ वादकारियों और अधिवक्ताओं को भी राहत मिलेगी।
हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता 3 अभियुक्त गिरफ्तार
देवघर // जिला के रिखिया थाना क्षेत्र में सिर कटी शव बरामद मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। तीन आरोपी को किया गिरफ्तार धारदार हथियार बरामद।
दो महिला एवं एक पुरूष को किया गिरफ्तार
आपको बता दे कि रिखिया थानान्तर्गत ग्राम-ठाढ़ी स्थित देवान बाबा मैदान में एक सर कटा शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इस संदर्भ में रिखिया थाना काण्ड सं0-38/26. दिनांक-16.03.2026, धारा-103 (1)/238/3(5) बी०एन०एस० दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवघर के द्वारा इस काण्ड के तत्क्षण अनुसंधान हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, देवघर के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० टीम द्वारा घटना स्थल एवं क्राईम सीन पर तकनीकी / फॉरेंसिक तरीके से किये गए अनुसंधानोंपरांत उक्त सर कटे शव की पहचान की गई। तत्पश्चात् उक्त टीम के द्वारा घटना को अंजाम देने वाली दो महिला एवं एक पुरूष को गिरफ्तार किया गया एवं इनकी निशान देही पर काण्ड में प्रयुक्त दो स्कूटी, एक कार तथा घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त धारदार हथियार, मृतक का आई० फोन मोबाईल एवं मृतक का टोपी को बरामद किया गया। घटना में शामिल सभी अपराधकर्मियों को गिरफ्तारी पश्चात् न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता
- 1. बबीता देवी उर्फ पायल सिंह, पति-जितेन्द्र सिंह, सा०-बैजनाथपुर थाना-रिखियाजिला-देवघर।
- 2. पायल राउत, पिता-मनोज राउत, सा०-करनीबाग, थाना-कुण्डा, जिला-देवघर।
- 3. संजीव कुमार उर्फ झगरू, पिता-नारायण मंडल, सा०-करनीबाग, थाना-कुण्डा,जिला-देवघर
बरामद सामान
- काण्ड में प्रयुक्त-02 स्कूटी
- अपराध कर्मी बबीता देवी उर्फ पायल का मारूती फॉक्स कार
- मृत का काले रंग का खून लगा टोपी एवं खून लगा मोबाईल
- हत्या को कारित करने में प्रयुक्त धारदार हथियार।
- सभी तीन अभियुक्तों का मोबाईल
एप्प के माध्यम से घर बैठे बुक करें अपना गैस सिलिंडर, जमाखोरी पर होगी कार्यवाही
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पेट्रोल पंप मालिकों और एलपीजी वितरकों के साथ की बैठक
जिले में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
देवघर // उपायुक्त ने जिले में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंप मालिकों और एलपीजी वितरकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जमाखोरी रोकने, स्टॉक की नियमित जांच करने और उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक के उपस्थित इंडियन ऑयल और एलपीजी आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए घबराहट में खरीदारी न करें।
निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आवक और वितरण की प्रतिदिन निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही सभी वितरकों को सख्त हिदायत दी गई है कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस केवल शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं। आगे उपायुक्त ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि पेट्रोल और डीजल की वजह से आपातकालीन (स्वास्थ्य, पुलिस व अन्य आवश्यक सेवा) सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े। आगे बैठक में उपस्थित इंडियन ऑयल और एलपीजी आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिले में ईंधन का पर्याप्त बफर स्टॉक उपलब्ध है।
21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।
एलपीजी (LPG) सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति और जमाखोरी रोकने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। साथ ही वाणिज्यिक (कमर्शियल) सिलेंडर की आपूर्ति में कटौती की गई है ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता मिल सके।शहरी उपभोक्ताओं के लिए भी एलपीजी बुकिंग साइकिल में बदलाव किया गया है। पहले जहां दो सिलेंडरों के बुकिंग के बीच की अवधि 21 दिन थी। अब उसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।
जमाखोरी रोकने के लिए लिया निर्णय
बुकिंग साइकिल बढ़ाने का सरकार का उद्देश्य गैस की बिना वजह की जमाखोरी रोकना है। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए पहले जहां हर 25 दिन में सिलेंडर बुक कराने की सुविधा थी, उसे अब बढ़ाकर सीधा 45 दिन कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अब गांव में रहने वाले लोग पहला सिलेंडर बुक कराने के 45 दिनों बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक करा पाएंगे।
आधिकारिक ऐप डाउनलोड करके बुकिंग करें
इसके अलावा आधिकारिक ऐप डाउनलोड करके, मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना है और ‘Book Cylinder’ विकल्प चुनना है। यह प्रक्रिया सुरक्षित है और आप घर बैठे ही पेमेंट भी कर सकते हैं।
- मुख्य ऑनलाइन बुकिंग विकल्प
इंडेन (Indane): IndianOil ONE ऐप
HP गैस: HP Pay ऐप, myhpgas.in वेबसाइट
भारत गैस (Bharat Gas): Hello BPCL ऐपबुकिंग करने की प्रक्रियाऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें।अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG ID का उपयोग करके लॉगिन करें।
‘Book Cylinder’ या ‘Refill’ विकल्प चुनें।
यूपीआई (UPI), डेबिट/क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग से भुगतान करें।बुकिंग कन्फर्म होने के बाद, आपको SMS के जरिए बुकिंग नंबर मिल जाएगा।
साथ ही ई-केवाईसी जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनकी बुकिंग और सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।
मानगो नगर निगम को मिला पहला मेयर, सुधा गुप्ता ने ली शपथ
जमशेदपुर // मानगो नगर निगम के इतिहास में आज एक अहम अध्याय जुड़ गया, जब सुधा गुप्ता ने प्रथम मेयर के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। स्थानीय जिला उपायुक्त कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कोल्हान के उपायुक्त रवि रंजन विक्रम ने उन्हें शपथ दिलाई।
36 पार्षदों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई
गौरतलब है कि मानगो नगर निगम में यह पहला निगम चुनाव था, जिसमें जनता ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। इस ऐतिहासिक चुनाव के बाद सुधा गुप्ता को नगर निगम की पहली महिला मेयर बनने का गौरव प्राप्त हुआ। समारोह के दौरान नगर निगम के सभी 36 वार्डों के पार्षदों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता के नेतृत्व में अब मानगो नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Deoghar Crime News। युवक की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे हजारों लोग
देवघर // जिला के रिखिया थाना क्षेत्र के सिरकटी में सिर कटा लाश मिलने पर जमकर बवाल हुआ बवाल वैद्यनाथपुर चौक को जाम कर टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन किया । रिखिया थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात युवक की लाश मिली जिसकी पहचान दिलीप तुरी के रूप में हुई। युवक की पहचान के बाद मृतक के परिवार वालों ने मंगलवार को देवघर के बैद्यनाथ चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया और रोड पर टायर जला कर उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कारण लगभग 2 घंटे तक बैद्यनाथ चौक पूरी तरह से जाम रहा।
युवक पिछले तीन दिन से गायब था
बताया जाता है कि जिस युवक की हत्या हुई वह पिछले तीन दिन से गायब था। सोमवार देर शाम को पुलिस को एक लाश मिली। जिसकी मंगलवार को शिनाख्त की गई तो उसकी पहचान दिलीप तूरी के रूप में हुई। प्रदर्शनकारी ने पुलिस प्रशाशन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन इस तरह की घटना होती है। दिलीप तूरी की जिस तरह से निर्मम हत्या की गई है, वह कहीं से भी क्षमा योग्य नहीं है। सिर को पूरी तरह से कुचल दिया गया है और सिर का आधा हिस्सा गायब है। शव की खराब हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला और लोगों ने शव को लेकर करीब दो घंटे तक बैद्यनाथपुर चौक को जाम कर दिया।
घंटों तक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया
आक्रोशित परिजन और मोहल्ले वालों ने बताया कि जब तक हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तरफ से आश्वासन नहीं मिलेगी तब तक सड़क पर से शव को नहीं उठाया जाएगा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर देवघर के एसडीपीओ अशोक सिंह पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटाया और एंबुलेंस बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे देवघर के एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस तरह के कृत्य करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर सलाखों के पीछे भेजना पुलिस का काम है और पुलिस अपने काम को बखूबी निभाएगी।
अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
चतरा // उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग और वशिष्ठ नगर जोरी थाना की संयुक्त टीम ने पोस्तिया गांव में संचालित अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया।
छापेमारी के दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। छापेमारी में 1318 बोतल (करीब 577.875 लीटर) बोतलबंद विदेशी शराब, रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज व्हिस्की के ढक्कन, 35 लीटर स्पिरिट, 20 लीटर रंगीन शराब के साथ एक मारुति स्विफ्ट कार जब्त की गई है। अधीक्षक उत्पाद प्रेम प्रकाश उरांव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
एटीम कार्ड फंसा कर अवैध निकासी मामले में 4 गिरफ्तार स्कॉर्पियो बरामद
देवघर// विगत कुछ महीने से देवघर जिले के नगर एवं जसीडीह थाना क्षेत्र से यह शिकायत आ रही थी कि विभिन्न ए०टी०एम० में आमलोगों का कार्ड फंसाकर, फंसे हुए कार्ड को पुनः निकालकर उक्त ए०टी०एम० से ही अवैध रूप से पैसों की निकासी की जा रही है। लगातार ऐसे बढ़ते घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए विशेष छापामारी दल का गठन कर तकनीकी विश्लेषण एवं गुप्त सूचना के आधार पर 04 (चार) साईबर अपराधी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों बरामद मोबाईल/सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी ए०टी०एम० मशीन के कार्ड फंसाकर अवैध रूप से निकासी करते है।
गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की अपराध शैली निम्न प्रकार है:-
- ATM मशीन का फर्जी Technician/बैंक तकनीकी पदाधिकारी बनकर आम लोगों का ATM मशीन में कार्ड फंसाकर तथा झांसे में लेकर फंसे हुए कार्ड का पिन प्राप्त कर उसी कार्ड से अवैध तरीके से पैसे की निकासी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- 1. दिलखुश कुमार उम्र करीब 33 वर्ष पिता बिंदेश्वरी सिंह सा० अंजुनार थाना धमौल जिला नवादा।
- 2. रजनीकांत कुमार उर्फ टिंकु उम्र करीब 31 वर्ष पिता संजय सिंह
- 3. मोहन कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता मंटु सिंह
- 4. मनीष कुमार सिंह उम्र करीब 36 वर्ष पिता नवीन सिंह तीनो सा० गोखुला थाना सिकंदरा जिला जमुई ।
गिरफ्तार व्यक्तिके पास से बरामद सामानों की विवरणी
- मोबाईल 8
- सिम 6
- ए०टी०एम० कार्ड 10
- Scorpio वाहन 1
- डिस्पोभेन का निडिल 8
- 30070रू (तीस हजार सत्तर) नगद
- डिस्पोभेन का निडिल में फेविक्विक (गोंद) लगा हुआ (निडिल एवं डिस्पोनेन) 1
कैदी वार्ड में इलाज के दौरान, बंदी कि मौत आरोप लापरवाही के कारण गई जान
Sahibganj // झारखण्ड के साहिबगंज जिले के मंडल कारा जेल में चोरी के पुराने मामले में बंद बरहेट थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी निवासी बंदी नईम अंसारी की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बंदी नईम अंसारी को मिर्गी की शिकायत थी जहां जेल में बंद रहने के दौरान रविवार की सुबह करीब 9 बजे उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई ।
जिसके बाद जेल प्रबंधन ने उसे फौरन बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रशांत कुमार ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। मगर जेल प्रबंधन ने इस ओर समुचित ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद सोमवार की सुबह बंदी नईम अंसारी की सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में मौत हो गई है। वही मृतक की पत्नी ने पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन के ऊपर आरोप लगाया की लापरवाही के कारण उसकी पति की मौत हुई है।
राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 का हुआ भव्य उद्घाटन
सांस्कृतिक कला व संगीत प्रथा हमारी विरासत इन्हें अक्षुण्ण बनाये रखेंः- उपायुक्त
तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के आयोजन में स्थानीय, राज्यस्तरीय व बॉलीवुड के कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति
देवघर और झारखंड की धरती विविध संस्कृतियों और लोकपरंपराओं से समृद्ध रही है।
देवघर// जिले में तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 (16, 17 एवं 18 मार्च) का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ, देवघर नगर निगम महापौर रवि राउत, मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन, देवघर नगर निगम उपमहापौर टीप चटर्जी व जनप्रतिनिधियों ने सयुंक्त रूप से किया।
देवघर एक शहर नहीं, बल्कि आस्था, अध्यात्म और संस्कृति का संगम है।
इसके अलावे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा देवघर की यह पुण्यभूमि केवल एक शहर नहीं, बल्कि आस्था, अध्यात्म और संस्कृति का संगम है। यहाँ स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, जो भारत के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, सदियों से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। हर वर्ष महाशिवरात्रि और श्रावणी मेला के दौरान देश-विदेश से लाखों भक्त यहाँ आकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। ऐसे में राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देवघर और झारखंड की समृद्ध परंपरा, कला, संगीत, लोकसंस्कृति और अध्यात्म को एक मंच पर प्रस्तुत करने का सुंदर प्रयास है।
महोत्सव पर्यटन, स्थानीय कला, हस्तशिल्प और स्व-रोजगार को भी प्रोत्साहित करता है।
इस महोत्सव के माध्यम से हम अपनी लोककलाओं, परंपराओं, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। देवघर और झारखंड की धरती विविध संस्कृतियों और लोकपरंपराओं से समृद्ध रही है। यहाँ की लोककलाएँ, लोकगीत, आदिवासी नृत्य, शिल्पकला और पारंपरिक उत्सव हमारी पहचान हैं। इस महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह महोत्सव पर्यटन, स्थानीय कला, हस्तशिल्प और स्व-रोजगार को भी प्रोत्साहित करता है।
स्थानीय कला के साथ लोक कलाओं को मिलेगा बढ़ावाः-उपायुक्त….
.इसके अलावे महोत्सव के दौरान उपायुक्त ने कहा कि भारत में लोक कला और संस्कृति की एक समृद्ध परंपरा रही है, और राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के माध्यम से उन पारंपरिक लोक नृत्य विधाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों के अलावा लोक कलाओं को बढ़ावा देना और लोक कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी कला को और अधिक लोगों तक पहुंचा सकें और लोगों को अपने संस्कृति से रूबरू कराया जा सके। आगे उन्होंने कहा देवघर में पर्यटन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है, ताकि देवघर को मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। साथ ही उपायुक्त ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से आयोजित राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव एक नई ऊंचाईयों को छुएगा।
पहले दिन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनमोहा…
राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के दौरान सभी विशिष्ट अतिथि को शॉल व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे महोत्सव की शुरूआत गणेश वंदना के साथ की गयी, जिसके पश्चात सबसे पहले झारखंड की वीरता, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का सशक्त प्रतीक पाइका नृत्य से जुड़ी प्रस्तुति से लोगों का मनमोहा। ज्ञात हो कि यह एक ‘मार्शल’ लोक नृत्य है, जिसमें नर्तक एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में ढाल लेकर युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते हैं। साथ ही कलाकार रंग-बिरंगे झिलमिलाते वस्त्र पहनते हैं। उनके सिर पर मोर पंख लगी पगड़ी और पैरों में घुंघरू इस नृत्य की शोभा बढ़ाते हैं और ढोल, नगाड़ा, शहनाई और नरसिंह जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूँज नृत्य में एक अद्भुत ऊर्जा भर देती है।

इसके बाद धनंजय नारायण खवाड़े ग्रुप, संजीव परिहस्त ग्रुप, हर्षप्रीत कौर एवं ग्रुप और अंत में अजित-मनोज के भक्तिपूर्ण भजनों ने सब का मन मोहा। साथ ही राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन 16 से 18 मार्च तक चलेगा, जिसमें स्थानीय, राज्यस्तरीय कलाकारों के साथ बॉलीवुड के कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।
Deoghar Cyber Crime। देवघर पुलिस ने 6 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार
देवघर पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ छापेमारी कर 6 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। 8 मोबाइल और 9 सिम कार्ड को किया बरामद।
गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की अपराध शैली निम्न प्रकार है:-
- 1. गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर साईबर ठगी करना।
- 2. फर्जी Phonpe/Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
- 3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardt बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- 1. सूरज कुमार दास उम्र करीब 21 वर्ष पिता मनोज दास सा० कुशाछा थाना पाथरौल
- 2. बिरेन्द्र कुमार दास उम्र करीब 22 वर्ष पिता आनंदी दास सा० लेड़वा नीचे टोला थाना पाथरौल
- 3. अरूण कुमार दास उम्र करीब 35 वर्ष पिता नरेश दास सा० गौनेया नीचे टोला थाना पाथरील
- 4. डब्लू दास उम्र करीब 20 वर्ष पिता कामदेव दास सा० गौनेया नीचे टोला थाना पाचरौल
- 5. संदीप कुमार दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता उमेश दास सा० गौनेया नीचे टोला थाना पाथरौल
- 6. अजय कुमार दास उम्र करीब 22 वर्ष पिता कार्तिक दास सा० गौनेया नीचे टोला थाना पाथरील सभी जिला देवघर।
गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बरामद सामानों की विवरणी।
8 मोबाइल और 9 सिम कार्ड को किया बरामद।
मान्यवर कांशीराम साहब का जीवन संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणादायक : जिला अध्यक्ष
Dumka // दुमका शहर के रेलवे स्टेशन के समीप भीम आर्मी सह आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) दुमका के जिला कार्यालय में रविवार को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की 92 वीं जयन्ती समारोह आयोजित किया गया साथ ही आज़ाद समाज पार्टी (कां.) के छठवें स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी भारत एकता मिशन दुमका के जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार दास एवम् आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम दुमका के जिलाध्यक्ष पवन कुमार रविदास के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन संघर्ष के बारे में बताया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम आर्मी भारत एकता मिशन दुमका जिलाध्यक्ष ने बहुजन नायक कांशीराम साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बहुजन समाज के लिए किए गए कार्यों की महानता को बताते हुए सम्बोधित किए।
वहीं भीम आर्मी वरीय महासचिव श्रवण कुमार दास ने कार्यक्रम के दौरान माल्यार्पण करते उनके जीवन संघर्ष के बारे में बताया मान्यवर कांशीराम साहब समाज के लिए प्रेरणादायक है, एवं दबे कुचले शोषित वंचित वर्गों को मान्यवर साहब के रास्ते में चलने का प्रेरित किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान आसपा के जिला प्रभारी मलिन हेंब्रम ने समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने को लेकर प्रेरित किया।
इस दौरान 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर समारोह मनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर कृष्ण दास कृष्णानंद प्रसाद खुदीराम बेदिया, बिंदयाल दास अनिल दास पवित्र कुमार मंडल सरिता कुमारी राजा मरांडी प्रदीप कुमार अजय कुमार किरानी दास प्रदीप कुमार मिर्धा सहित अन्य मौजूद थे।
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परीक्षा को लेकर छात्र/ छात्रों में उत्साह
देवघर // जिले के तीन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर देवघर के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस आर मित्रा में छात्र/ छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। यह परीक्षा जिलास्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों में आयोजित हो रही है ।
जिला के 985 अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन
जो शैक्षणिक सत्र 2023-24 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा केंद्र के रूप में आर मित्रा प्लस टू स्कूल व मातृ मंदिर स्कूल हैं। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी परीक्षा केंद्र आर मित्रा स्कूल को ही बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि चयन के लिए जिले भर के 985 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
कुल सीटें 655 देखिए कहां कितनी सीटें
- सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस आर मित्रा +2 स्कूल, देवघर कक्षा सिक्स में 120 , कक्षा 11 वीं के (तीनों संकाय के लिए बराबर बराबर सीटें) 180 टोटल 300 सीटें
- CM SoE बालिका उ०वि० मातृमंदिर, देवघर कक्षा छठी के लिए 80 कक्षा 11 के लिए 120 टोटल 200 सीटें
- CM SoE कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, देवघर कक्षा छठी के लिए 35 कक्षा 11 वीं के लिए 120 टोटल 155 सीटें
कक्षा छठी के लिए टोटल सीट 235 आवेदन किया 985
आज जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता (एनएलपी) कार्यक्रम के तहत रविवार को ही नवसाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा भी आयोजित होनी है।

परीक्षा में जिले के लगभग 20,000 नवसाक्षर शामिल होंगे। इसके लिए सभी प्रखंडों के चयनित विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर नवसाक्षरों की लिखित परीक्षा को लेकर उनकी मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का आकलन किया जायेगा।
नेताजी की अस्थियां वापस लाने की याचिका पर Supreme Court का सुनवाई से इनकार
नई दिल्ली // उच्चतम न्यायालय के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियों को टोक्यो के रेनकोजी मंदिर से भारत लाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।
नेताजी की बेटी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुई
सुनवाई के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुत्री भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में मौजूद थी। याचिका आशीष राय ने दायर की थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केंद्र सरकार उनकी अस्थियों को भारत लाने में नाकाम रही है। तब कोर्ट ने कहा कि इस मामले को कितनी बार उठाया जाएगा। नेताजी देश के सर्वोच्च नेता थे। हम उनके बलिदान का झुककर अभिवादन करते हैं, लेकिन सवाल है कि नेताजी की अस्थियां कहां है, इसके क्या प्रमाण हैं।
जब अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि नेताजी की बेटी अनीता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुई हैं। तब कोर्ट ने कहा कि अगर वो याचिकाकर्ता होतीं, तो शायद हम इस याचिका पर सुनवाई के बारे में सोच भी सकते थे। हम उनकी भावनाओं की कद्र करते हैं, लेकिन उन्हें कोर्ट आना होगा।
