झारखंड की आवाज

- Page 52 of 102 -

DLSA सचिव स्पष्टीक दिव्यांग आवसीय विद्यालय मोहनपुर पहुंचे और बच्चों की समस्या से हुए अवगत

Deoghar झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के दिव्यांग बच्चो के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवघर सह अध्यक्ष ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवघर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवघर के सचिव संदीप निशित बारा चीफ LADC सज्जन कुमार मिश्र के साथ स्पष्टीक दिव्यांग आवसीय विद्यालय एवं अनाथालय चुल्हिया मोहनपुर पहुँच कर दिव्यांग बच्चों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किए । बच्चों के रहने खाने पीने आदि का निरीक्षण किया गया। दिव्यांग बच्चों से संवाद स्थापित कर बच्चों के बीच बिस्कुट और चॉकलेट आदि का वितरण किए। और वैसे सभी दिव्यांग बच्चे जिनका दिव्यांग प्रमाणपत्र अभी तक नही बना है । सभी को चिन्हित किया गया, जिससे उन्हें सरकारी सविधाएँ मुहैय्या कराया जा सकेगा। साथ ही योजना के तहत अनाथ बच्चों के आधार कार्ड बनने के प्रगति का जायजा लिए जिसमे उन्हें बताया गया कि सभी बच्चों जिसकी संख्या 12 है का आधार कार्ड बनने ली प्रक्रिया में EKYC और पंजीकरण हो चुका है।

पीएम और सीएम 15 अगस्त को गोड्डा को दे सकते हैं बड़ी सौगात – Bkd News Jharkhand

Ranchi पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव (Pradip Yadav Godda) के प्रयास से 15 अगस्त के दिन गोड्डा को बड़ी सौगात मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में विधायक प्रदीप यादव की अच्छी पहल शुक्रवार को विधायक ने गोड्डा में शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उच्च अधिकारियों से मुलाकात की। और बी.एड. कॉलेजों की मान्यता को लेकर राहुल पुरवार, प्रधान सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, ने आश्वासन दिया कि बी.एड. कॉलेजों की पुनरमान्यता की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द पूरी होगी। वही गोड्डा इंजीनियरिंग कॉलेज को लेकर कहा कि 15 अगस्त 2025 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा उद्घाटन की तैयारी है । प्रो. मदन गोपाल कियारी प्रिंसिपल नियुक्त। अगले 3 माह तक पढ़ाई बी.आई.टी. सिंदरी में, फिर गोड्डा शिफ्ट। आगे कहा कि हॉस्टल सुविधा की मांग पर भी सकारात्मक विचार किया गया। उच्च विद्यालय अपग्रेड दामा, लीलादह, कस्तूरी और चौराजोर उच्च विद्यालयों को +2 में अपग्रेड करने पर स्कूली शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से चर्चा, जल्द समीक्षा का किया वादा। गोड्डा कॉलेज वन भूमि समस्या के समाधान के लिए नए सिरे से कार्य शुरू।

अवैध खनन, लीज मामले में हजारीबाग खनन कार्यालय में ईडी ने दी दस्तक -Bkd News Jharkhand

Hazaribag जिला खनन कार्यालय में शुक्रवार को 11:45 बजे अचानक केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की टीम पहुंची और दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है।

इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार ,इंस्पेक्टर समेत कई कर्मियों से कई संबंधित मामलों में जानकारी भी ली जा रही है। यह जांच कोयला लिंकेज,पत्थर उत्खनन लीज और बालू कारोबार से जुड़े टेंडर में गड़बड़ी से संबंधित बताया जा रहा है। पांच सदस्यीय ईडी की टीम है ।जिसमें एक महिला और चार पुरुष पदाधिकारी हैं। यह टीम दो इनोवा वाहनों से हजारीबाग पहुंची है। बताया जाता है की एजेंसी को हाल ही में हजारीबाग में सात ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद कुछ अहम जानकारी मिली है इसी आधार पर यह छापेमारी चल रही है।

साहिबगंज जिले में अपराधी बेलगाम, जमीनी विवाद में चली कई राउंड गोली

साहिबगंज राजमहल थाना क्षेत्र के कुसमाचक सड़क के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन विवाद को लेकर दो भूमाफिया गुटों में भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते 10 से 15 राउंड हवा में फायरिंग कर दी गई।फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही सभी आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए।

दो गुटों के बीच हुए तनाव के बाद दर्जनों राउंड फायरिंग

पुलिस ने घटनास्थल से लगभग एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद की है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विवादित जमीन पिछले 50 वर्षों से सुपारी राय के परिवार के कब्जे में रही है। जमीन को लेकर पूर्व में पंचायत स्तर पर भी पंचायती हो चुकी है, जिसमें दोनों पक्षों को दस्तावेज प्रस्तुत करने का मौका दिया गया था।मुखिया के अनुसार, सुपारी राय के परिवार ने ही जमीन के वैध कागजात पेश किए थे। 18 बीघा भूमि पर इनका दावा है। वहीं सुपारी राय के वंशजों का आरोप है कि कुछ भूमाफिया उन्हें जबरन बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। मूल रैयतों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Sawan Mela हुआ डिजिटल 200 AI कैमरों से मिल रही है बड़ी राहत

देवघर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के साथ हाईटेक तकनीक पर काफी जोर दिया गया है, जो कांवरियों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो रही है और प्रशासन का काम भी इससे आसान हो रहा है। पहली बार मेले में डिजिटल व्यवस्था के जरिये जहां भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन की बड़ी राहत मिल रही है, वहीं अपने परिजनों से बिछड़े श्रद्धालुओं को मिलाने में एआइ कैमरे भी अहम भूमिका निभा रहा है। रोजाना एआइ तकनीक की मदद से श्रद्धालुओं को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया।

एआइ स्कैनर में अपलोड करते हैं मिलती है लोकेशन

इसके अलावा आएएमसीआर से इसकी निगरानी की जाती हैं। साथ ही मंदिर परिसर में 30 और कतार रूटलाइन पर दुम्मा समेत आसपास के इलाकों 170 एआई तकनीक से लैस हाई रेजोल्यूशन वाले कैमरे लगाये गए हैं, ये कैमरे हर गुजरने वाले श्रद्धालु की तस्वीर को स्कैन कर सुरक्षित कर रहे है, जब किसी कांवरियों के बिछड़ने की सूचना मिलती है, तो उस स्थान के फुटेज की खंगाला जाता है और संबंधित व्यक्ति की फोटो निकाली जाती है। इसके बाद उस तस्वीर की एआइ स्कैनर में अपलोड किया जाता है, जिससे यह तुरंत पता चल जाता है कि वह व्यक्ति अंतिम समय में कहा दिखाई पड़ा था और उसकी वर्तमान लोकेशन क्या है। एलइडी स्क्रीन से होती है पहचान का ऐलान जब एआय सिस्टम से खोये हुए व्यक्ति की लोकेशन का पता चल जाता है, तो उसकी फोटो की एलइडी स्क्रीन पर फ्लैश किया जाता है, इसके साथ ही उस इलाके के सूचना केंद्र व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सतर्क कर दिया जाता है। इसके बाद संबंधित कांवरियों को अधिकारी, पुलिस टीम या कर्मियों की मदद से सुरक्षित परिजनों से मिलाया जाता है। उनके द्वारा स्पेशल टीम द्वारा दिन-रात इस व्यवस्था को संभाल रही टीम में आइटी विशेषज्ञों से लेकर कई प्रशासनिक अधिकारियों तक को शामिल किया गया हैं, जो हर अलर्ट पर तत्परता से कार्रवाई कर रहे हैं। इस तकनीक से मेले में चौकस रूप से निगरानी की जा रही है।

दुमका में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 किलो नकली पनीर जब्त

Dumka उपराजधानी दुमका में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार दुकानों और आपूर्ति केंद्रों पर छापेमारी कर रहा है। इसी कड़ी में, बिहार से दुमका बस स्टैंड लाए गए लगभग 100 किलो केमिकल युक्त नकली पनीर को खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर जब्त किया है। श्रावणी मेला के दौरान नकली पनीर, पेड़ा और आइसक्रीम जैसे खाद्य पदार्थों की बड़े पैमाने पर खपत की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार राम ने बताया कि विभाग को जैसे ही नकली पनीर की सूचना मिली, त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया।

उन्होंने कहा, “हम लगातार छापेमारी कर रहे हैं ताकि मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों पर रोक लगाई जा सके। आम जनता से अपील है कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतें।”हालांकि, विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा है, लेकिन नकली खाद्य पदार्थों के इस धंधे पर पूरी तरह अंकुश लगाना अभी भी चुनौती बना हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आश्वासन दिया है कि ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।फूड सेफ्टी अधिकारी अमित राम ने जनता से अपील की है की खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और पैकेजिंग की जांच करें। किसी भी संदिग्ध सामग्री की जानकारी तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।

बंगला सावन पर बाबा मंदिर में लगी विल्वपत्र की प्रदर्शनी – Bkd News Jharkhand

देवघर बाबा मंदिर में चली आ रही लगभग 150 साल की परंपरा के अनुसार बेलपत्र प्रदर्शनी व बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा प्राचीन है। इसी क्रम में आज श्रावण मास कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर पहले दिन की पहली गुरुवार पर विभिन्न दलों के द्वारा आकर्षक बेलपत्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सभी दलों द्वारा शाम 7:30 बजे बाबा व मां पार्वती पर बेलपत्र अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही शाम 6 बजे से सभी दलों की ओर से अपने पहाडी़ विल्वपत्र को चांदी व स्टील के बर्तनों में फुलों से सजाकर शहर भ्रमण को निकला। इसके बाद दलों द्वारा अपने विल्वपत्र के साथ अपनी गद्दी पर बैठ कर आकर्षक व अनोखी पहाड़ी विल्वपत्र की प्रदर्शित लगाया गया।

इसमें काली मंदिर में जनरेल समाज व देवकृपा वन सम्राट बेलपत्र समाज, लक्ष्मी नारायण मंदिर में मसानी दल एक व मसानी दल दो एवं शांति अखाड़ा समाज, तारा मंदिर में बरनेल समाज, राम मंदिर में राजाराम बेलपत्र समाज, आनंद भैरव मंदिर में पंडित मनोकामना राधे श्याम बेलपत्र समाज के एक ओर दो दलों द्वारा आकर्षक एवं बाबा की त्रिनेत्र के समान अनोखे पहाड़ी बिल्वपत्र की प्रदर्शनी लगाई गयी।

दुमका में डायरिया का प्रकोप 10 दिनों में चार लोगों की मौ”त। Bkd News Jharkhand

दुमका/जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के बेदिया गांव में डायरिया के प्रकोप से पिछले दस दिनों में मां एवं दुधमुंहे बच्चे सहित चार लोगों की मृत्यु होने का मामला सामने आया है। बीते रात एक बुजुर्ग महिला एवं आज एक साठ वर्षीय बुजुर्ग की अचानक मौत हो जाने से गांव में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते 10 दिन पूर्व गांव की एक 28 वर्षीय महिला संगीता मरांडी की मौत डायरिया से अन्य गांव उसके मायके में हो गई। वही दो दिन बाद उसके छह माह के दूध मुंहे बच्चे की भी मौत हो गई। फिर बुधवार की रात्रि एक 60 वर्षीय महिला सोना बास्की की मौत हो गई जबकि गुरुवार के दिन गांव के ही 60 वर्षीय बबलू किस्कू की भी मौत हो गई। लगातार ग्रामीणों की मौतें हो जाने से किसी महामारी की आशंका से ग्रामीण भयभीत हो गए और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्व जरमुंडी विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को दी इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संज्ञान में मामला आया। स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल दुमका सिविल सर्जन डॉ कमलेश्वर प्रसाद को प्रभावित गांव में चिकित्सकीय टीम भेजने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन डॉ कमलेश्वर प्रसाद एवं जरमुंडी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह चिकित्सकों की टीम के साथ प्रभावित गांव पहुंचे और समस्त गांव के लोगों की जांच की। गहन जांच के बाद डॉक्टरों की टीम को पूरे गांव में एक भी डायरिया से पीड़ित मरीज नहीं मिला। इस संबंध में सिविल सर्जन ने बताया कि जिस प्रकार लोगों द्वारा बताया गया कि पूरे गांव के लोग डायरिया से पीड़ित हैं लेकिन वर्तमान में गांव में एक भी डायरिया पीड़ित मरीज नहीं मिला। बीते 10 दिन पूर्व जिस महिला की मृत्यु हुई है वह अन्य जगह हुई है जबकि उसके बच्चे की मौत उचित देखभाल नहीं होने के कारण हुई हो। वर्तमान में जो महिला एवं पुरुष की मृत्यु हुई है वह दोनों 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे और डायरिया के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार ने दावा करते हुए कहा कि गांव में अन्य बीमारियों से तो लोग ग्रसित पाए गए लेकिन डायरिया जैसे बीमारी से पीड़ित कोई भी मरीज नहीं मिला। उनका कहना है कि गांव के लोग जागरूक हैं और पेयजल के रूप में चापानल का स्वच्छ पानी का उपयोग करते हैं।

Sawan Mela News। 6 दिनों में 8 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण 50 लाख से अधिक की आमदनी

देवघर बैधनाथ धाम देवघर में श्रावणी मेला चल रहा है और इस मेले में प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में कांवरिया पहुंचते हैं इस वर्ष भी श्रावणी मेला के शुभारंभ से लेकर वर्तमान तक कांवरिया लगातार पहुंच रहें हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से श्रावणी मेला में की गई तैयारी और आय को लेकर जिला के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने 11 जुलाई से 16 जुलाई तक का लेखा जोखा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दिया।बीते 11 जुलाई से 16 जुलाई तक सभी अर्घा के माध्यम से 8 लाख 70 हजार 53 कांवरियों ने जलार्पण किया है।

50 लाख 54 हज़ार 784 रुपए की आमदनी

वहीं विभिन्न मद से आय के रूप में 50 लाख 54 हज़ार 784 रुपए की आमदनी हुई है।वहीं मंदिर से 10 ग्राम की 81 चांदी के सिक्के की विक्री हुई है।जबकि परिवहन विभाग से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 37 लाख 5 हज़ार 7सो 25 रुपए की आमदनी हुई है।राज्य कर के रूप में 254.40 लाख रुपए की प्राप्ति हुई है।वहीं नगर निगम के द्वारा विभिन्न बस पड़ाव तथा विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं से 40 लाख 13 हज़ार 5 सो रुपए की आमदनी हुई है।वहीं विद्धुत विभाग के द्वारा 17 लाख 29 हजार 410 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा भी लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच पड़ताल की जा रही है।इसी क्रम में मौके पर उपस्थित जिला के एसपी अजित पीटर डुंग डुंग ने पुलिस विभाग की द्वारा मेला क्षेत्र में की गई पुलिसिंग व्यवस्था की पूरी पूरी जानकारी दी।

जिसमें एनडीआरएफ,सीआरपीएफ,जिला पुलिस बल,झारखंड जगुआर,स्वान दस्ता,अश्रु गेस दस्ता, रेप और रैफ दस्ता आदि शामिल है और सभी विधिव्यवस्था के संचालन में पूरे मेला क्षेत्र में महती भूमिका निभा रहें हैं।मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में कांवरियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी पीयूष सिन्हा,एसडीओ रवि कुमार,नगर आयुक्त रोहित सिन्हा,सीएस युगल किशोर चौधरी,एसपी अजित पीटर डूंग डूंग,खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, डीपीआरओ राहुल कुमार,सहायक जनसपंर्क पदाधिकारी रोहित विद्यार्थी,निर्भय ओझा,राजेश कुमार सहित सम्बंधित विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Jamshedpur News। फायरिंग मामले में पुलिस ने हथियार के साथ 3 को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर बीते दिन बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे भुइयांडीह मटन दुकान के समीप फायरिंग की घटना का उद्वेदन करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए युवकों का नाम समीर जैना, विजय तिवारी उर्फ गोलू और अभिषेक कुमार सिंह है। इनके पास से दो देशी कट्टा, एक जिंदा गोली और दो खोखा बरामद किए गए है। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हो पा रही थी लेकिन पीड़िता रितु लोहार के द्वारा की गई शिकायत पर आरोपी समीर जाना को हिरासत में लिया गया जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। उसने टकलू लोहार के बेटे प्रिंस लोहार को धमकाने एवं उसकी पत्नी रितु लोहार पर फायरिंग करने की बात स्वीकारी। सिटी एसपी ने बताया गया कि अभियुक्त समीर जाना के द्वारा टकलू लोहार की पत्नी पर फायरिंग करते समय उसका दोस्त अभिषेक कुमार सिंह भी एक देशी कट्टा के साथ घटनास्थल पर मौजूद था। फायरिंग के बाद एक छोरी के मोटरसाइकिल से भाग कर दोनों टेल्को गए और अपने दोस्त विजय तिवारी उर्फ गोलू को हथियार और गोली को छिपने के लिए दे दिया और फायरिंग के बाद खोखा अभिषेक कुमार सिंह को रखने दिया गया था। इनके पास से दो देशी कट्टा, दो खोखा, एक जिंदा गोली, एक मोटरसाइकिल एवं एक एंड्राइड मोबाइल बरामद की गई है।

Sawan Mela में बड़े पैमाने पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री, भारी मात्रा में पेड़ा और आइस्क्रीम बरामद

दुमका जिला के बासुकीनाथ धाम में एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण के साथ सेहत का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दुमका अपनी टीम के साथ मेला क्षेत्र खाद्य सुरक्षा की जांच कर रही थी। दर्शनीयाटिकर ओपी के नकली आइसक्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित राम ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी दर्शनीयटिकर ओपी के समीप नकली आइसक्रीम का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो करीब 200 किलो नकली आइसक्रीम बरामद किया गया। साथ ही मेला क्षेत्र के विभिन्न दुकानों में छापेमारी की गई मंदिर के समीप लगभग 100 किलो ग्राम मिलावटी पेड़ा जप्त किया गया। सभी जप्त किए गए नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री को नष्ट कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि किसी भी सूरत में नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में बिकने नहीं देंगे। आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध और साफ सुथरा भोजन उपलब्ध कराए जाएंगे इसके लिए जिला प्रशासन लगातार मेला क्षेत्र में खाद्य सामग्री का जांच कर रही है।

विधायक ने सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन

बोरियों के जेएमएम विधायक धनंजय सोरेन के द्वारा अपने विधायक निधि से दस लाख पचास हजार रुपए की लागत से मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में लगे 30 सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान जेएमएम के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, बबलु मिश्रा के अलावा nrep के अभियंता मौजूद रहे।मौके पर विधायक धनंजय सोरेन ने बताया कि मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं ताकि क्षेत्र में होने वाले आपराधिक गतिविधियों पर इस कमरे की मदद से नजर रखी जा सके जिसका कंट्रोल रूम मिर्जाचौकी थाने में बनाया गया है ताकि यहां से सभी क्षेत्रों पर नजर रखे जा सके ।

Weather News। 35 वर्षों में इतनी अधिक बारिश कभी दर्ज नहीं की गई थी : मौसम वैज्ञानिक

दुमका में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश और तेज़ हवाओं के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वर्षों से सूखी पड़ी नदियाँ इस बार उफान मारती नजर आ रही हैं। तेज़ हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबर है, जिससे बिजली के तार टूट गए और कई इलाकों में घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित है।बिजली विभाग की टीम युद्धस्तर पर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयासरत है और टूटे हुए तारों व पेड़ों को हटाने का कार्य जारी है। वहीं, शहर की कई सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

35 वर्षों में इतनी अधिक बारिश कभी दर्ज नहीं की गई थी

मौसम वैज्ञानिक डॉ. कुमार शैलेन्द्र मोहन ने जानकारी दी है कि दुमका में पिछले 24 घंटे में 123 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 35 वर्षों में 14 जुलाई को इतनी अधिक बारिश कभी दर्ज नहीं की गई थी। 2005 में 94 मिमी और 1998 में 86.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।अब तक जुलाई माह में कुल 295.1 मिमी और साल 2025 में अब तक 937.2 मिली बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। डॉ. शैलेन्द्र के मुताबिक, वर्तमान में वायुदाब बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना है।रात की तेज़ बारिश के बाद का नज़ारा दुमका से लगभग तीन किलोमीटर दूर हरीपुर के पास मयूराक्षी नदी के बांध पर देखने को मिला, जहां पानी के तेज़ बहाव और गगनभेदी आवाज़ ग्रामीणों को आकर्षित कर रही है। हालांकि, कुछ मछुआरे जोखिम उठाते हुए जाल लेकर पानी में उतर गए हैं, जो कि खतरनाक साबित हो सकता है। गौरतलब है कि मयूराक्षी नदी इस बार 1999 के बाद पहली बार इस स्तर तक उफनाई हुई दिखाई दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी, तालाब और जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और सतर्कता बरतें।

मंत्री संजय यादव को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने किया बरी , बिहार चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

Dumka दुमका की एमपी‑एमएलए कोर्ट ने श्रम एवं नियोजन मंत्री संजय यादव को 2014 के विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बरी कर दिया है।मामला गोड्डा जिला, पथरगामा थाना में वर्ष 2014 के निर्वाचन के दौरान पोस्‍टर व झंडे लगाने से जुड़ा था।

राजनीति प्रतिद्वंदता में झूठे केस किये जाते है लेकिन न्यायालय में सच सामने आ ही जाता है

संजय यादव ने एमपी‑एमएलए SDJM मोहित कुमार चौधरी के कोर्ट में पेश होकर अपनी सफाई पेश की थी। गवाहों के बयानों को सुनने के बाद कोर्ट ने किसी भी उल्लंघन की पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के आधार पर उन्हें बरी कर दिया। कोर्ट से मुस्कुराते हुए निकल कर मंत्री संजय यादव ने मिडिया से बातचीत में कहा की राजनीति प्रतिद्वंदता में झूठे केस किये जाते है लेकिन न्यायालय में सच सामने आ ही जाता है।

पर्याप्त साक्ष्य न होने” के आधार पर बरी किया गया

मामला गोड्डा थाना केस नंबर 159/2011, G.R. No. 908/2021 से जुड़ा था, जिसमें संजय यादव पर 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप थे। इस केस के तहत पुलिस ने IPC की धारा 341, 323, 504 के अंतर्गत आरोप तय किए। बाद में Sub‑section 353 को जोड़ने का आवेदन किया गया और 17 मई 2023 को कोर्ट ने यह अनुमति प्रदान की। IPC की धारा 353 जोड़ने के बाद 22 मई 2023 को आरोप क्रमबद्ध रूप से आरोप तय किए गए। आरोपियों को यह सुनाई गई कि किसके तहत किस अपराध का आरोप है। गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की गई। लेकिन कोर्ट ने मामला “पर्याप्त साक्ष्य न होने” के आधार पर सुनवाई पूरी होने के बाद संजय यादव को बरी करने का निर्णय सुनाया।अदालत ने तय किया कि अभियोजन पक्ष ने आरोप सिद्ध करने के लिए पर्याप्त विश्वसनीय और पर्याप्त गवाह या प्रमाण पेश नहीं किया। अतः संजय यादव पर आरोप खारिज किए गए और उन्हें दोषमुक्त घोषित कर दिया गया।

लोकसभा और विधानसभा चुनावों को रद्द करके फिर से चुनाव कराना चाहिए

चुनाव आयोग द्वारा बिहार में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के बाद 35.5 लाख मतदाताओं के पते पर न पाए जाने और 54.5 लाख मतदाताओं द्वारा फॉर्म नहीं भरे जाने का मुद्दा आगामी विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों के लिए एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और झारखंड सरकार में श्रम नियोजन मंत्री संजय यादव ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर कि इस स्थिति से किस राजनीतिक दल को नुकसान हो सकता है, मंत्री संजय यादव ने इस वोटर लिस्ट को गलत बताये जाने पर चुनौती देते हुए कहा कि यदि यह वोटर लिस्ट गलत मानी जा रही है, तो बिहार के पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों को रद्द करके फिर से चुनाव कराए जाने चाहिए।

हिंदू-मुसलमान’ का मुद्दा उठाकर जनता को भ्रमित करने का काम करती है बीजेपी

संजय यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जब भी चुनाव का समय आता है, भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश में ‘हिंदू-मुसलमान’ का मुद्दा उठाकर जनता को भ्रमित करने का काम करती है। उन्होंने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के मुद्दे पर केंद्र सरकार और सीमा सुरक्षा बल (BSF) को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि देश में अवैध अप्रवासी हैं, तो केंद्र सरकार उन पर कार्रवाई क्यों नहीं करती।18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के आगामी बिहार विधानसभा चुनावों पर पड़ने वाले असर को लेकर भी मंत्री संजय यादव ने अपना मत व्यक्त किया। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का कोई खास असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने पिछले झारखंड विधानसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी प्रधानमंत्री मोदी के कई दौरे और कार्यक्रम हुए थे, लेकिन भाजपा बुरी तरह से हार गई थी।

बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार

मंत्री संजय यादव ने दावा किया कि बिहार के युवाओं और महिलाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। अगले महीने बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा होने की संभावना है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि मंत्री संजय यादव का यह पूर्वानुमान कितना सही साबित होता है।

Sawan Mela Deoghar। मेला क्षेत्र में अग्निशमन विभाग द्वारा किया गया मॉक ड्रिल

देवघर राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालु की सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सम्पूर्ण मेला क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों यथा-बाबा मंदिर, बाघमारा बस सटैंड, शिवलोक परिसर, बीएड कॉलेज होल्डिंग प्वाइंट, नेहरू पार्क एवं टेंट सिटी पर अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल किया गया।

इस दौरान आग लगने की स्थिति में त्वरित गति से आग पर काबू पाने के अलावा अग्निशमन यंत्रों के उपयोग व उसके संचालन से जुड़ी जानकारी दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गयी, ताकि आपात स्थिति में इन यंत्रों का उपयोग किया जा सके। इसके अलावे मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा आपातकालीन स्थिती से निपटने के उपायों से जुड़ी जानकारी के साथ आग बुझाने के विभिन्न तरीकों, अग्निशमन यंत्रों के संचालन से जुड़ी व्यवहारिक जानकारी, आग में फंसे लोगों को बचाने की तकनीक और प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही बाबा मंदिर प्रांगण में मॉकड्रिल के अलावा मंदिर के आसपास के दुकानदारों को जानकारी भी दी गई कि मार्ग में अग्निशमन वाहन को गुजरते देखकर प्राथमिकता के आधार पर उसे रास्ता देना अनिवार्य है, क्योंकि समय पर अग्निशमन वाहन के पहुंचने पर जान-माल को आग में नष्ट होने से बचाया जा सकता है।