देवघर // इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में देवघर मंडल कारा में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन जिला न्यायाधीश कौशल किशोर झा द्वारा किया गया । साथ में कारा एवं न्यायालय के पदाधिकारी उपस्थित थे। बंद कैदियों को कंप्यूटर का ट्रेनिंग देने हेतु इनर व्हील क्लब की ओर से चार कंप्यूटर सेटअप दिया गया जिला जज ने कहा कि कंप्यूटर की ट्रेनिंग से अपराध की पुनरावृति को भी कम किया जा सकता है कैदी प्रशिक्षित होकर बाहर निकल कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं । एवं क्लब द्वारा दिए गए चार कंप्यूटर के लिए क्लब के सदस्यों को बहुत धन्यवाद कहा अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा ने बताया कि क्लब द्वारा ऐसे काम किए जा रहे जिससे समाज का अंतिम व्यक्ति लाभान्वित हो सके अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा ने कहा यह कार्यक्रम कैदियों को समाज की मुख्य धारा में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस कार्यक्रम का लक्ष्य तकनीकी शिक्षा के माध्यम से कैदियों को आत्मनिर्भर बनाना है । इस कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा कोषाध्यक्ष श्वेता केशरी रश्मि रंजन झा सारिका साह सीमा मुंद्रा आदि सदस्य शामिल हुए ।
देवघर // भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला में झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का आगमन बाबा बैजनाथ की नगरी एक्सक्लूसिव गार्डन में हुआ नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने अंग वस्त्र पुष्प गुछ देकर उनका स्वागत किया ।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ संथाल के प्रमंडल प्रभारी बालमुकुंद सहाय प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम विधायक देवेंद्र कुमार पूर्व विधायक रणधीर सिंह पूर्व विधायक नारायण दास जिला प्रभारी सत्येंद्र सिंह गंगा नारायण सिंह सभी अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए सभी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का अंग वस्त्र पुष्प कुछ देकर स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा बीभी जी राम जी कार्यशाला को भी संबोधित किया अपने संबोधन में कहा बीभी जी राम जी भारत सरकार ने नई बिल पारित किया है बल्कि नई बिल नहीं मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी किया है जो विकसित भारत गारंटी और रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा में कांग्रेस की सरकार ने और वर्तमान में झारखंड की सरकार ने इसको बदनाम करने का काम किया है इसलिए इसके नाम की सुधार की आवश्यकता था बाकी उसमें और भी सुधार किया गया है जो 100 दिन की रोजगार की गारंटी थी अब उसे 125 दिन किया गया और 15 दिन में काम नहीं मिलने पर उसको भत्ता के रूप में भी दिया जाएगा।
कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है
लेकिन भाजपा के विरोधी दल वाले कांग्रेस के लोग इसे यहां के जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है, यहां की जनता को दिगभ्रमित करने का काम कर रहा है। यह फैला रहा है की नाम बदलकर यहां के रोजगार को खत्म करने की व्यवस्था किया जा रहा है लेकिन ऐसी बात नहीं है, नाम तो कांग्रेस के समय में भी बदला गया नरेगा का नाम बदलकर मनरेगा किया गया तब तो भाजपा के लोगों ने विरोध नहीं किया। यह तो मनरेगा के माध्यम से विकास तो किया नहीं मनरेगा का बजट कहां गया जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन यह जी राम जी का बिल मजबूती के साथ लागू किया जाएगा। मैं बताना चाहता हूं कि मनरेगा का नाम सिर्फ बदला गया है बाकी पहले से अच्छा उसमें सुधार किया गया है यहां की जनता इन कांग्रेसी गठबंधन के जाल में फसाने वाला नहीं है ।
उपायुक्त की अध्यक्षता में पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन
देश के विभिन्न राज्यों की दीदियों द्वारा पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला में 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे
पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के सफल संचालन को लेकर विभिन्न कोषांग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया
देवघर // पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला को लेकर देवघर परिसदन के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सरस मेला को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि 25 से 31 जनवरी तक सरस मेले का आयोजन को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला को लेकर बनाए गए विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मेले को लेकर विभिन्न राज्यों से आने वाली दीदियों के आवासन, परिवहन, पार्किंग, स्वच्छता एवं पेयजल, प्रचार-प्रसार, स्वास्थ्य, उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम, स्टॉल प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रबंधन, कंट्रोल रूम तथा विद्युत व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, ताकि ससमय कार्यो को पूर्ण किया जा सके।
लंदन में एक अलग स्वर गूंजा—‘जोहार’ । यह स्वर था रांची की अल्फा टोप्पो का, जिन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) के मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधि मंडल के समक्ष जोरदार संबोधन देकर न केवल अपना, बल्कि पूरे झारखंड का मान बढ़ाया। पिस्का नगड़ी के कोलांबी गांव की इस साधारण पृष्ठभूमि वाली आदिवासी बेटी ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा जगत में झारखंड का परचम लहरा दिया है।
ब्रिटिश सरकार द्वारा वित्तपोषित प्रतिष्ठित चेवनिंग स्कॉलरशिप मिलना उनके संघर्ष और दृढ़ संकल्प का जीता-जागता प्रमाण है।
अल्फा को पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स डिग्री के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की गई है,पढ़ाई पूरी कर वे भारत लौटेंगी और झारखंड की धरती पर ही अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करेंगी। उनके संबोधन में ‘जोहार’ शब्द ने विदेशी मंच पर आदिवासी संस्कृति की मिठास घोल दी, जो न केवल गर्व का विषय है, बल्कि उन लाखों हाशिए पर जी रहे लोगों के लिए आशा की किरण भी।
अल्फा ने अपने संबोधन में भावुक होकर कहा, “आदिवासी समुदाय का जल, जंगल और जमीन से गहरा जुड़ाव मुझे यह एहसास दिलाता है कि हाशिए पर खड़े लोगों की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का समाधान शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। “उनके शब्दों में कोलांबी गांव की मिट्टी की सोंधी खुशबू महसूस हो रही थी—वह गांव जहां जंगलों की छांव में बचपन बीता, जहां नदियों का कलकल प्रवाह जीवन का संगीत था। अल्फा का यह सफर मात्र व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि झारखंड के आदिवासी युवाओं के लिए एक मिसाल है, जो बताता है कि गांव की गलियों से निकलकर वैश्विक पटल पर पहुंचा जा सकता है।
शिक्षा के इस सफर में अल्फा ने पहले संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से स्नातक किया, फिर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS), मुंबई से उच्च शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने छात्र संघ चुनाव जीतकर महासचिव का पद संभाला, जो उनकी नेतृत्व क्षमता का प्रारंभिक प्रमाण था। आज लंदन में उनका संबोधन उसी जज्बे का विस्तार है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके मित्र, सोशल एक्टिविस्ट और आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने फोन पर जोरदार बधाई दी। उन्होंने कहा, “अल्फा की यह सफलता झारखंड के आदिवासी समाज के लिए गौरव का क्षण है। यह साबित करती है कि शिक्षा ही वह सेतु है जो जंगल-जमीन से संसदों तक ले जाती है।” अनिल जी का यह संदेश न केवल बधाई है, बल्कि आने वाले कल के लिए प्रेरणा भी। अल्फा टोप्पो की कहानी हमें याद दिलाती है कि झारखंड का कोलांबी जैसे गांव प्रतिभाओं का खजाना हैं। चेवनिंग स्कॉलरशिप जैसी मान्यता न केवल उनके सपनों को पंख देती है, बल्कि पूरे राज्य को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करती है। आने वाले समय में अल्फा जब झारखंड लौटेंगी, तो उनका ज्ञान हाशिए के लोगों के उत्थान में सहायक बनेगा। ‘जोहार’ अब सिर्फ अभिवादन नहीं, एक क्रांति का नारा बन चुका है।
देवघर // जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ ने संयुक्त रूप से मधुपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर महिला महाविद्यालय, मधुपुर में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम और मतगणना सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया।
इस दौरान स्ट्रांग रूम केन्द्रों के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक की जाने वाली तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मतदान के उपरांत मतदान दल के स्ट्रांग रूम में वापसी, सुगमतापूर्वक रिसिविंग, लगाए जाने वाले टेबल, एजेंट की एंट्री, मतगणना कक्ष, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित समाहरणालय भवन का निरिक्षण कर संबंधित एजेंसी व कार्यपालक अभियंता को दिया महत्वपूर्ण आदेश
नए समाहरणालय भवन को हैंडओवर से पूर्व पूर्ण रूप से करे दुरुस्त:- उपायुक्त
देवघर// उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ ने चरकी पहाड़ी स्थित नव निर्मित समाहरणालय भवन का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने हैंडओवर से पूर्व भवन निर्माण विभाग से नए समाहरणालय हेतु तैयार डीपीआर की तर्ज पर पूर्ण कार्यो का अवलोकन करते हुए संबंधित एजेंसी व कार्यपालक अभियंता को को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावे उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यों की गुणवता की जांच करते हुए शेष बचे कार्यो को पूर्ण करने का निदेश संबंधित कार्यपालक अभियंता व एजेंसी के अधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त ने नये समाहरणालय भवन के अन्तर्गत विभिन्न तल्लो पर कार्यालय कक्ष, मीटिंग हॉल व अन्य कमरों के पूर्ण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
देवघर // देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर बरमसिया स्थित गीता कुंज आवास में छापेमारी किया छापेमारी से पुलिस को पता चला कि ये सभी भाड़े में रहकर ऑनलाइन गेंमिंग जैसे Diamond exchange book, Hitman book एवं Lotus book, के माध्यम से Teenpati, Andar bahar, Rummy Circle, Avitaor, Jetx, Cricket, Hockey, football, Horse racing, Politics, kabaddi, nternational Casino, Volleyball इत्यादि में आम लोगों से सट्टेबाजी (जुए) में पैसा लगवाकर ठगी करता है। पुलिस ने पूछताछ कर मोबाइल लैपटॉप की जांच किया और साइबर फ्रॉड के सबूत मिलने पर 04 (चार) अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
संदीप कुमार यादव उम्र करीब 22 वर्ष पिता लक्ष्मण यादव सा० बड़वासनी थाना कटोरिया
राजेश कुमार यादव उम्र करीब 26 वर्ष पिता गुलाबी यादव सा० कालोथर
सुदीप कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पिता लक्ष्मण यादव सा० बड़वासनी थाना कटोरिया
रमेश कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पिता महेन्द्र यादव सा० बड़वासनी थाना कटोरिया सभी जिला बंका बिहार
पश्चिम सिंहभूम // चाईबासा के सारंडा जंगल में गुरुवार, 22 जनवरी की सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा–कुमडीह गांव के बीच स्थित दुर्दूरा जंगल में हुई, जहां सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे से गोलीबारी शुरू हुई, जो कई घंटों तक चली। ग्रामीणों ने एके-47, इंसास और अन्य ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की आवाजें कई किलोमीटर दूर तक सुनने की बात कही है।
इलाके में चर्चा है कि इस मुठभेड़ में करीब 10 नक्सली मारे गए हैं, हालांकि पुलिस और सीआरपीएफ ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार 50 लाख रुपये का इनामी टॉप नक्सली कमांडर भी मारा गया हो सकता है। फिलहाल दुर्दूरा जंगल और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है और पूरे इलाके में अलर्ट घोषित किया गया है।
देवघर // जिला के रोहणी नावाडीह फाटक हावड़ा-जसीडीह रेल मार्ग पर गुरुवार की सुबह ट्रक और ट्रेन की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन बाइक के साथ दो लोग भी चपेट में आया हालांकि किसी तरह की कोई हताहत की खबर नहीं है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ट्रेन और ट्रक की टक्कर के कारण देवघर एम्स का मुख्य मार्ग और हावड़ा जसीडीह रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे हुई। फिलहाल ट्रैक को सही करने का कार्य जारी है मौके पर जसीडीह थाना की पुलिस भी ट्रैफिक कंट्रोल करने में जुटी हुई है।
देवघर // पुलिस ने मधुपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और विद्वेष फैलाने के मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर (मधुपुर थाना कांड संख्या 12/26) के बाद हुई छापेमारी के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति पर आरोप है कि उसने लालगढ़ में हुई एक छोटी घटना के संदर्भ में बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिससे सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने का खतरा पैदा हुआ।
बाकी अभियुक्तों की तलाश जारी:
देवघर पुलिस एफआईआर में नामजद चार अभियुक्तों और कई अन्य संदिग्ध सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी है। देवघर पुलिस ऐसे सभी तत्वों का पता लगाकर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देवघर पुलिस की अपील देवघर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या समाज में फूट डालने वाली सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा न करें और न ही फॉरवर्ड करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जिम्मेदारी से सोशल मीडिया उपयोग जरूरी : यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार और सूचना साझा करने की अहमियत को रेखांकित करता है। देवघर पुलिस नागरिकों से सतर्क रहने और कानून का पालन करते हुए साइबर स्पेस को साफ-सुथरा रखने में सहयोग देने का आग्रह करती है।
देवघर पुलिस की साफ चेतावनी
विद्वेष फैलाने वालों को नहीं मिलेगी कोई छूट मधुपुर में सोशल मीडिया के जरिए विद्वेष फैलाने के मामले में देवघर पुलिस सभी असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देती है। सोशल मीडिया को विद्वेष फैलाने का हथियार बनाने वालों के लिए अब कोई सुरक्षित जगह नहीं है। पुलिस की निगाहें हर उस गतिविधि पर हैं जो समाजिक सद्भाव को तोड़ने की कोशिश करती है।
चेतावनी विद्वेष फैलाने वाली किसी भी सामग्री के निर्माण, प्रसारण या शेयर करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी धाराओं में होगी कार्रवाई। हर डिजिटल फुटप्रिंट पर नजर, फिर चाहे वह अकाउंट कितना भी गुमनाम क्यों न हो। केवल पोस्ट करने वाला ही नहीं, बल्कि उसे जानबूझकर शेयर करने और वायरल करने में सहयोग करने वाले हर व्यक्ति पर कार्रवाई। ऐसे मामलों में त्वरित जांच और तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
देवघर की शांति और भाईचारे को तोड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शेंगे नहीं जायेंगे । आज का एक गिरफ्तार व्यक्ति इसकी शुरुआत भर है। देवघर पुलिस हर संभावित दिशा में कार्रवाई कर रही हैं।
नागरिकों से अपील : पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सोशल मीडिया पर सतर्क, सजग और जिम्मेदार बने रहें। किसी भी प्रकार की विवादास्पद या हिंसा भड़काने वाली सामग्री को न तो बनाएं, न शेयर करें, न ही प्रोत्साहित करें। याद रखें: साइबर स्पेस पर की गई हर गलती की कीमत आपको भुगतनी पड़ सकती है। कानून की पकड़ अब हर डिजिटल गलत कदम तक पहुंच चुकी है।देवघर पुलिस
देवघर // पुलिस ने रिखिया थाना अंतर्गत सेमरा डंगाल स्थित सरकारी कुप एवं जंगल झाड़ी बेर एवं खजुर का पेड़ के पास में छापामारी कर तीन साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार ।
गिरफ्तार किये गये साइबर ठगों की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं
Dhani Finance अधिकारी बनकर लोन दिलाने का झांसे देकर ठगी करना।
फर्जी Phonepe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem करठगी करना
फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Card बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
बॉबी देओल, उम्र-22 वर्ष, पिता संजय साव, सा०-कोशनारा, थाना-बेन, जिला-नालंदा, बिहार
उपायुक्त ने न्यायालय से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जितने भी मामलों में कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया जाना है, वैसे सभी लंबित मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को ससमय प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया।
प्रत्येक वाद की नियमित मॉनिटरिंग की जाए
विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की और वादों के त्वरित निष्पादन का आदेश दिया
देवघर // उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में विधि शाखा से संबंधित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने उच्च एवं उच्चतम न्यायालय से सम्बंधित वादों में प्रति शपथ पत्र दायर किये जाने की विभागवार समीक्षा के अलावा विभागवार लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
एम्स देवघर में नागरिक बुनियादी ढांचा सुदृढ करने से संबंधित मामलों का भी विस्तृत समीक्षा किया
बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा एम्स देवघर में नागरिक बुनियादी ढांचा सुदृढ करने से संबंधित मामलों का भी विस्तृत समीक्षा किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा अग्निशमन पदाधिकारी को निदेश दिया कि एम्स देवघर में समय समय पर फायर से संबंधित मॉक ड्रिल कराते रहें, ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से आसानी से निपटा जा सके। आगे उन्होंने एम्स देवघर में पुनासी के माध्यम से या फिर किसी अन्य माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के सम्बंध में जिला के संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया और तकनीकी दल के माध्यम से जांच कराकर विस्तृत रिपोर्ट देने की बात कही, ताकि इस संबंध में जिला स्तर पर उचित कार्यवाही किया जा सके। इसके अलावे बैठक में एम्स देवघर से संबंधित बेहतर संपर्क पथ, बाउंडरीवाल, विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित मामलों पर भी विस्तृत चर्चा किया गया व संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया।
प्रभावी प्रतिवेदन न्यायालयों में यथासमय समर्पित किया जाना अनिवार्य है…
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जितने भी मामलों में कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया जाना है, वैसे सभी लंबित मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को ससमय प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया।
आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की और वादों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित निष्पादन के लिए समुचित तथ्यों के साथ प्रभावी प्रतिवेदन न्यायालयों में यथासमय समर्पित किया जाना अनिवार्य है। इसके अलावा उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक वाद की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आवश्यकतानुसार विधिक परामर्श प्राप्त कर तदनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधिक प्रक्रियाओं में शिथिलता न हो और सभी संबंधित अधिकारी अपने स्तर से उत्तरदायित्व का समुचित निर्वहन करते हुए न्यायालयीन वादों के निष्पादन गंभीरता से करें।
मौके पर उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमर कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, यातायात प्रभारी पदाधिकारी, कार्यपालक अभियन्ता विद्युत प्रमंडल देवघर, जिला शिक्षा अधीक्षक,कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल देवघर, संबंधित कार्यपालक अभियंता, सभी अंचलों के अंचलाधिकारी, डीएमफटी की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
देवघर // एडीजे 2 की अदालत ने सोनारायठाढ़ी थाना कांड संख्या 79/2022 ST नंबर 118/2023 में किसान मंडल उर्फ़ गोपाल मंडल उम्र करीब 56 वर्ष , पिता- स्वर्गीय भागो मंडल 2. जगरनाथ मंडल उर्फ गोवर्धन मंडल, पिता – किसान मंडल दोनों ग्राम फ़ोकलवा, थाना -सोनारायठाढ़ी जिला देवघर। को उम्र कैद की सजा सजा सुनाई गई साथ ही जुर्माना भी लगाया गया। दिनांक 21.11.22 को सोनारायठाढी थाना अन्तर्गत जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों मैं गंभीर रूप से मारपीट हुई जिसमें एक व्यक्ति नेपाली मंडल उम्र करीब 59 वर्ष, पिता स्वर्गीय केला मंडल, ग्राम अमेलवा थाना – मोहनपुर ,जिला देवघर का मृत्यु इलाज के क्रम में सदर अस्पताल देवघर में हो गया था । मृतक के पुत्र पाजो मंडल के दर्ज बयान के आधार पर कांड सोनारायठाढ़ी थाना कांड संख्या 79/2022 दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था । और 9/3/2023 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था। जिसमें एक अन्य आरोपी किसान मंडल की पत्नी प्रभावती देवी का भी नाम शामिल था। मामले में सुनाई हुई दोनों पक्षों की और से बहस हुआ और 16 जनवरी 2026 को दो अभियुक्त को धारा 302,307,504,34 के विरोध आरोप सही पाया वही एक प्रभावती देवी को निर्दोष बताया। दोषी अभियुक्तों को आज एडीजे 2 की अदालत ने उम्र कैद और जुर्माना की सजा सुनाई।
दावोस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक मीडिया से संवाद
झारखंड के अगले 25 वर्षों के विकास विजन व वैश्विक सहभागिता पर हुई चर्चा
प्रकृति के साथ संतुलन में विकास है मूल दृष्टि
वैश्विक कंपनियों और संस्थानों के प्रमुखों के साथ संवाद
Bkd News Jharkhand Desk
रांची // वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर मिस सुनीता राजन के साथ विस्तृत संवाद किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दावोस में झारखंड की सहभागिता के उद्देश्य, राज्य की प्राथमिकताओं तथा झारखंड के अगले 25 वर्षों के दीर्घकालिक विकास विजन की रूपरेखा साझा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक युवा झारखंड है, जो पहली बार दावोस जैसे वैश्विक मंच पर अपने सामर्थ्य, संभावनाओं और विजन के साथ उपस्थित हुआ है. उन्होंने बताया कि झारखंड अब केवल खनिज-आधारित
प्रकृति के साथ संतुलन में विकास है मूल दृष्टि
झारखण्ड इस बैठक में “प्रकृति के साथ संतुलन में विकास” के दृष्टिकोण के साथ शामिल हो रहा है। यह सोच आर्थिक विकास को पर्यावरण की रक्षा, लोगों के कल्याण और लंबे समय तक टिकाऊ विकास के साथ जोड़ती है। अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर चुके युवा राज्य के रूप में झारखण्ड खुद को केवल खनिज संसाधनों वाला राज्य नहीं, बल्कि बेहतर शासन और भविष्य की जरूरतों के अनुसार विकास का रास्ता बनाने वाले राज्य के तौर पर पेश होगा।
वैश्विक कंपनियों और संस्थानों के प्रमुखों के साथ संवाद
अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रीन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, क्रिटिकल मिनरल्स, स्वच्छ ऊर्जा, मानव संसाधन विकास और समावेशी आर्थिक वृद्धि के क्षेत्रों में नई पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि झारखंड सरकार अगले 25 वर्षों के लिए संतुलित, टिकाऊ और रोजगार केन्द्रित विकास मॉडल पर कार्य कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेश, तकनीक हस्तांतरण और संस्थागत साझेदारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. इस अवसर पर ब्लूमबर्ग एशिया पैसिफिक के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि ब्लूमबर्ग द्वारा भारत में आगामी अक्टूबर माह में ग्लोबल स्पेशल राउंडटेबल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस उच्चस्तरीय कार्यक्रममें फॉर्च्यून 500 कंपनियों के प्रमुख, वैश्विक उद्योग जगत के नेता, नीति-निर्माता तथा न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठित वैश्विक लोग भाग लेंगे।
ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता राजन ने मुख्यमंत्री को इस राउंडटेबल में भाग लेने का औपचारिक आमंत्रण दिया और झारखंड के विकास एजेंडे को वैश्विक नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करने में रुचि व्यक्त की. गौरतलब है कि ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक मीडिया, ब्लूमबर्ग मीडिया के वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा है, जो एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में व्यापार, वित्त और बाजार से जुड़ी सूचनाएं टीवी, डिजिटल, प्रिंट और वैश्विक आयोजनों के माध्यम से उपलब्ध कराता है।
दिल्ली// मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि न्याय प्रदान करने में जिला अदालतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने उच्च न्यायालयों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट से भी युवा वकीलों को जिला अदालतों में वकालत करने के लिए प्रोत्साहित के करने का आग्रह किया। यदि किसी में वादी को इस प्राथमिक केंद्र में संतोषजनक ढंग से उपचार मिल जाता है, तो मुझे पूरा विश्वास है कि उसे बड़े अस्पतालों में स्थानांतरित करने की जरूरत नहीं होगी। निश्चित रूप से, उसे किसी ट्रॉमा सेंटर में जाने की जरूरत नहीं होगी। जिला अदालत से अपने कानूनी करियर की शुरुआत का जिक्र करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि जिला अदालतें पेशेवर संस्कृक्ति को विकसित करने के केंद्र हैं। वहां प्रारंभिक प्रशिक्षण अपीलीय अदालतों में वकालत के लिए नींव रखता है।
जस्टिस सूर्यकांत ने दिल्ली बार काउंसिल द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में ये बातें कहीं। यह कार्यक्रम उनके 53 वें प्रधान न्यायाधीश बनने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
निचली अदालत कहना गलत
निचली अदालत कहना गलत : सीजेआई ने देश में जिला अदालतों को निचली अदालतों के रूप में गलत तरीके से वर्गीकृत किए जाने पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र न्यायपालिका के एक महत्वपूर्ण अंग होने के नाते ये अदालतें अपीलीय मंचों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि न्याय मुख्य रूप से केवल अपीलीय मंचों में ही निहित नहीं होता है। सीजेआई ने कहा कि सच्चा न्याय जमीनी स्तर की अदालतों में ही निहित है क्योंकि आम नागरिक को अपने अधिकारों के क्रियान्वयन के लिए पहली बार जिला अदालतों में ही सामना करना पड़ता है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि जिला अदालतें वे स्थान हैं जहां कानून वास्तविक, तात्कालिक रूप लेता है और मानवीय दृष्टिकोण का स्वरूप ग्रहण करता है।