झारखंड की आवाज

- Page 69 of 101 -

Deoghar News। देवघर में बज्रपात से दो व्यक्ति की मौत

देवघर में मंगलवार दोपहर में हुई बारिश और बज्रपात के कारण देवघर जिला में दो व्यक्ति की मौत हो गई।

जिला के सारवाँ प्रखंड क्षेत्र के पाहरिया पंचायत के बेलटिकरी गाँव निवासी गोपाल मंडल और बेजुकुरा पंचायत के परसोडीह निवासी विशेश्वर यादव की वज्रपात से मृत्यु हो गई।

असामयिक निधन की सूचना प्राप्त होते ही मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाने व सांत्वना प्रदान करने पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पहुंचे बेल्टीकरी और परसोडीह गांव पहुंचे और दोनों ही पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाने के साथ कहा कि यथाशीघ्र झारखंड सरकार द्वारा नियमानुकूल सरकारी सहायता का लाभ परिजनों को प्रदान करवाया जाएगा।

इस दुःख की बेला में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री के साथ पूर्व मुखिया परशुराम वर्मा,नंदकिशोर मांझी,श्रीकांत सिंह समेत अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे

झारखंड में जाति जनगणना कराने से पहले सरना धर्म कोड लागू करना होगा : जेएमएम

रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र द्वारा सरना आदिवासी धर्म कोड विधेयक को स्वीकृति देने को लेकर दबाव बढ़ाया है।

इस कड़ी में आगामी 27 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने इस आशय का निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा से पारित सरना आदिवासी धर्म कोड विधेयक पिछले पांच वर्षों से केंद्र के पास लंबित है। सरकार द्वारा इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे आदिवासियों में रोष है।

सरना धर्म कोड के बिना नहीं होगी जातीय जनगणना, झामुमो ने किया विरोध का ऐलान

जब तक सरना आदिवासी धर्म कोड नहीं, तब तक जनगणना नहीं के नारे के साथ झामुमो द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले नौ मई को इसे लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन को पाकिस्तान से तनाव की स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया था। पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने इस आशय का निदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा से पारित सरना आदिवासी धर्म विधेयक को पिछले पांच वर्षों से केंद्र के पास लंबित है। सरकार द्वारा इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। पार्टी ने फिर से इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने का निर्णय किया है। विनोद पांडेय ने सभी जिलाअध्यक्ष, सचिवों एवं संयोजकों को निर्देश दिया है कि वे बैठक कर 27 मई के कार्यक्रम की तैयारी करें। इसमें केंद्रीय समिति के पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं मंत्री की उपस्थिति अनिवार्य होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निर्देश दिया गया है। जब तक सरना आदिवासी धर्म कोड नहीं,तब तक जनगणना नहीं के नारे के साथ झामुमो द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा ।

Deoghar Cyber Crime News। दो भाई के साथ कुल 5 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है आए दिन साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तारी भी हो रही है ।

देवघर पुलिस ने सारठ और सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 5 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया कि ये सभी फर्जी कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं । Dream 11 में पैसा इन्वेस्ट कर लाभ कमाने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

पप्पु कुमार दास उम्र 28 वर्ष पिता घुप दास सा० पथरड्डा थाना सारठ ( पथरड्डा ओ०पी०)मो0

बाबर अंसारी उम्र 28 वर्ष जमशेद अंसारी सा० कुरूआ थाना सोनारायठाढ़ी

लालबाबू अंसारी उम्र 19 वर्ष पिता जमशेद अंसारी सा० कुरूआ थाना सोनारायठाढ़ी

शैलेन्द्र कुमार मंडल उम्र 23 वर्ष पिता बालेश्वर मंडल सा० भिखोडीह थाना सोनारायठाढ़ी

नजरूल अंसारी उम्र 30 वर्ष पिता झकसु मियां सा० कुरूआ थाना सोनारायठाढ़ी सभी जिला देवघर, झारखण्ड । गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों में से तीन अभियुक्तों के पास जप्त तीन मोबाईल नम्बर पर प्रतिबिम्ब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है तथा शेष दो अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईलनम्बर/आई0एम0ई0आई0 पर JMIS Portal में शिकायत दर्ज पाया गया है।

गाय ने दिया दो जुड़वां बछड़ों को जन्म, लोगों में चर्चा का विषय

लोहरदग़ा : कुडू प्रखण्ड के उडुमुडु बारीडीह गांव में महिंदर राम के घर गाय ने एक साथ एक बछड़ा और एक बछिया को जन्म दिया है। गाय के जुड़वां बच्चे इलाके में कौतूहल का विषय बने हुए हैं।

गांव और आसपास के लोग इन जुड़वां बच्चों को देखने महिंदर राम के घर पहुंच रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि आदमी से लेकर कई पशु भी जुड़वा बच्चों को जन्म देते हैं, लेकिन गाय के दो बछड़े जीवन में पहली बार देख रहे है। एक साथ दो स्वस्थ बच्चों का जन्म लेना अपने आपमें चमत्कार है। ये लाखों में एक होता है। गाय पालक ने बताया कि दोनों बछड़े बहुत ही सुंदर और पूरी तरह स्वस्थ भी हैं। एक साथ दो बछड़ों का जन्म होने पर हमलोग बहुत खुश है।

राजस्व कर्मचारी को एसीबी की टीम ने ₹3000 घूस लेते किया गिरफ्तार

हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी पहलाद मांझी को हजारीबाग एसीबी की टीम ने ₹3000 घूस लेते गिरफ्तार किया है ।

बता दे की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को मुक्तभोगी ने आवेदन देकर सूचना दी थी कि उनके जमीन को म्यूटेशन करने के नाम पर राजस्व कर्मचारी प्रहलाद मांझी रुपयों की मांग कर रहे हैं जिसकी दूसरी किस्त ₹3000 देनी थी जिसके बाद ही वह म्यूटेशन का कार्य करते जिसको लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक टीम का गठन किया और आज रंगे हाथ राजस्व कर्मचारी प्रहलाद मांझी को ₹3000 घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है । बता दे की एसीबी की टीम के द्वारा बताया गया कि राजस्व कर्मचारी पहले ₹20000 जमीन मोशन के नाम पर ले चुका था जिससे तंग आकर मुक्त भोगी ने आवेदन देकर एसीबी को इसकी जानकारी दी थी । राजस्व कर्मचारी प्रहलाद मांझी को एसीबी कार्यालय लाया गया है जहां पूछताछ की जा रही है उसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी । इस पूरे मामले पर एसीबी की टीम कुछ भी बोलने से बच रही है ।

अजयनाथ शाहदेव झारखंड क्रिकेट के नये ‘बॉस’ चुने गए , सीएम भी समर्थन में कर चुके हैं प्रचार

रांची अजयनाथ शाहदेव झारखंड क्रिकेट के नये ‘बॉस’चुने गये हैं। उन्होंने सीधे मुकाबले में एसके बेहरा को 207 मतों के अंतर से पराजित किया।

शाहदेव को 420 और बेहरा को 213 मत मिले। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी को सचिव चुना गया है । वहीं अनुभवी स्पिनर शाहबाज नदीम को संयुक्त सचिव चुना गया है। इनके अलावा संजय पांडेय उपाध्यक्ष और अमिताभ घोष कोषाध्यक्ष चुने गये हैं। मैनेजिंग कमेटी सदस्य के रूप में संजय जैन, रमेश कुमार, मिहिर प्रीतेश टोपनो, परवेज खान और रत्नेश कुमार सिंह चुने गये हैं, जबकि वीरेंद्र पाठक, श्रीराम पुरी, राघवेंद्र नारायण सिंह और उत्तम कुमार विश्वास को जिला कमेटी सदस्य चुना गया है। उमा महेश्वर राव को स्कूल एंड क्लब रिप्रेजेंटेटिव चुना गया है। ये सभी शाहदेव की ‘द टीम’ के सदस्य हैं। झारखंड स्टेटक्रिकेट(जेएससीए) मैनेजमेंट कमेटी का यह चुनाव रविवार को संपन्न हुआ।

एनएन एसोसिएशन क्रिकेट में फिर लहरायेगा झारखंड का परचम : शाहदेव

अध्यक्ष चुने जाने के बाद अजयनाथ शाहदेव ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्रिकेट में एक बार फिर झारखंड का परचम लहरायेगा। उन्होंने कहा कि जेएससीए की खोयी हुई प्रतिष्ठा को दोबारा स्थापित करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी जीत क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों की जीत है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य झारखंड क्रिकेट को नयी ऊंचाइयों पर ले जाना है। आने वाले समय में क्रिकेट के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव से खिलाड़ियों को प्रमोट करने की कोशिश होगी। इसके साथ ही बड़े मैच स्टेडियम में लाने की कोशिश जारी रहेगी।

सुबह साढ़े आठ से नौ बजे तक प्रत्याशियों ने मतदान किया

चुनाव अधिकारी पांडेय ने देर शाम चुनाव परिणाम की घोषणा की जेएससीए की मैनेजिंग कमेटी के 15 पदों के लिए सुबह साढ़े आठ से नौ बजे तक प्रत्याशियों ने मतदान किया, जबकि सुबह नौ से अपराह्न एक बजे तक का समय सदस्यों की वोटिंग के लिए तय किया गया था अपराह्न दो बजे से जेएससीए स्टेडियम में काउंटिंग शुरू हुई और शाम करीब सात बजे परिणाम की घोषणा की गयी। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गयी राजधानी रांची सहित अजयनाथ झारखंड क्रिकेट के नये ‘बॉस’ कई स्थानों पर पटाखे फोड़े गये और मिठाइयों का वितरण कर जीत का जश्न मनाया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अजय नाथ शाहदेव के लिए किया था प्रचार

अजयनाथ शाहदेव की जीत साथ ही जेएससीए को नया नेतृत्व मिला है, जिससे क्रिकेट के विकास को लेकर नयी उम्मीदें बंधी हैं। सौरभ तिवारी और अजयनाथ शाहदेव सार्वजनिक जीवन में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह रांची के डिप्टी मेयर रह चुके हैं। इसके अलावा वह जेएससीए के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वह राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं और हटिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। और विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी प्रचार किया था। शाहबाज नदीम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के संघ में आने सेक्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि अब खिलाड़ियों की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझा जायेगा और प्रशासनिक निर्णयों में पारदर्शिता और व्यावहारिकता दोनों देखने को मिलेगी। इस

किसको कितने मत मिले

सौम्या सेन-364 मिहिर प्रीतेश टोपनो 381 जिला कमेटी सदस्य राघवेंद्र नारायण सिंह 389 अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव 420 एसके बेहरा-221 मैनेजिंग कमेटी सदस्य 213 संजय जैन-440 उपाध्यक्ष रमेश कुमार 397 संजय पांडेय-381 रत्नेश कुमार सिंह-388 नंदू पटेल-235 सचिव परवेज खान-सौरभ तिवारी-438 एसबी सिंह194 सह सचिव वीरेंद्र पाठक-387 शाहबाज नदीम- 409 राजकुमार शर्मा-कोषाध्यक्ष 199 उत्तम कुमार विश्वास- 387 श्रीराम पुरी-384 अमिताभ घोष 402 स्कूल एंड क्लब रिप्रेजेंटेटिव उमा महेश्वर राव- 378 ‘द टीम’ की जीत के बड़े कारण जेएससीए के चुनाव में अजयनाथ शाहदेव की ‘द टीम’ की जीत के बड़े कारणों में टीम के सदस्यों की साफ-सुथरी छवि, खुद शाहदेव की सौम्य और मृदुभाषी छवि और क्रिकेट के प्रति उनके समर्पण और कमिटमेंट को शामिल किया जा रहा है।

शाहदेव रांची के वही प्रतिद्विंदी एसके बेहरा जमशेदपुर के

शाहदेव रांची के रहने वाले हैं और जेएससीए के वोटरों में सबसे अधिक संख्या रांची की ही है। उनकी खासियत है कि वह सबको साथ लेकर चलते हैं और किये गये वादों को पूरा करते हैं। उन्होंने अपनी टीम में दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल किया, जिससे मतदाताओं के बीच एकपॉजिटिव मैसेज गया कि ‘द टीम’ खेल को प्रोत्साहित करेगी और झारखंड में क्रिकेट के भविष्य को उज्ज्वल करेगी। उनके प्रतिद्वंद्वी रहे एसके बेहरा जमशेदपुर के व्यवसायी हैं और उन्हें केवल वहीं के वोटरों का समर्थन मिला।

जेएससीए के कुल 718 वोटरों ने इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया।

इसके अलावा जेएससीए की निवर्तमान कमेटी के कार्यकलापों से भी अधिकांश सदस्य नाराज थे। इस कमेटी ने रांची में पिछले तीन साल में एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन नहीं कराया जेएससीए का स्टेडियम लगातार खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों की राह देखता रहा। चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की टीम और एसके बेहरा की टीम के 15-15 प्रत्याशी मैदान में थे जेएससीए के कुल 718 वोटरों ने इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। दोनों गुटों ने शनिवार को चुनाव घोषणा पत्र जारी कर जेएससीए को नयी ऊंचाई पर ले जाने का वादा किया था। दोनों गुटों ने क्रिकेट से जुड़े फैसले में खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता बरतने की बात कही थी। चुनाव में सबसे ज्यादा भागीदारी रांची जिले की है।

पति की मौत का बदला लेने के लिए करायी हत्या, 4 गिरफ्तार

बोकारो जिले के बेरमोअनुमंडल अंतर्गत अति नक्सलप्रभावित क्षेत्र नावाडीह थाना क्षेत्र मेंविगत 14 मई की रात हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सिरेय निवासी हेमलाल पंडित(52) की गोली मारकर हत्या करदी गयी थी।

जिसकी गुत्थी पुलिस नेमहज 48 घंटे में ही सुलझा लिया।रविवार को बोकारो में एसपी मनोजस्वर्गियारी ने बेरमो एसडीपीओवशिष्ठ नारायण सिंह और नावाडीहथाना प्रभारी अमित कुमार सोनी के साथ घटना का उद्भेदन करते हुएमुख्य आरोपी एक महिला और उसके पुरुष दोस्त सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान चंदा देवी, प्रकाश सिंह, विकास कुमार और डोमन राम के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो मुख्य आरोपी चंदा हजारीबाग की रहने वाली है। जबकि उसका दोस्त प्रकाश सिंह गिरिडीह, शूटर विकास कुमार एवं डोमन राम धनबाद के रहने वाला हैं। चारों में से किसी भी आरोपित का बोकारो जिले से लेना-देना नहीं है। सिर्फ सुनसान जगह तलाश में नक्सल प्रभावित नावाडीह में शूटरों ने घटना को अंजाम दिया था

धनबाद के शूटर को तीन लाख में दी थी सुपारी, नवाडीह में बुलाकर मारी गोली

उनके पास से एक पिस्टल, एककट्टा, पांच राउंड कारतूस, चारमोबाइल फोन और एक स्कूटी भीबरामद की गयी है। पुलिस ने बतायाकि मृतक हेमलाल पंडित के गांवकी ही रहने वाली चंदा देवी ने अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस की मानें तो साल 2024 के अक्टूबर महीने में चंदा के पति की मौत हो गयी थी । उसे संदेह था कि हेमलाल पंडित ने ही तंत्र-मंत्र कर उसके पति को जहरीला खाना खिलाकर हत्या की है। पति की मौत के बाद से ही चंदा हेमलाल पंडित की हत्या की योजना बनाने लगी ।इसी बीच गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र निवासी अपने पुरुष दोस्त प्रकाश सिंह से संपर्क किया । इसके बाद दोनों ने धनबाद के शूटरों से संपर्क किया और तीन लाख रुपये में हेमलाल पंडित की हत्या की सूपारी दी गयी। इसके बदले में चंदा ने 2.33 लाख रुपये का भुगतान भीकर दिया था।

थाने में तोड़ फोड़-हंगामा करने वालों को किया जा रहा चिन्हित, होगी कार्रवाई: एसपी

इसी बीत विगत 13 मई को भी हेमलाल पंडित की हत्या की कोशिश की गई थी । लेकिन वह किसी तरह बच निकला पर 15 मई को अंततः गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गयी। उस दिन हेमलाल पंडित के घर जाकर पांच हजार रुपये उसके खाते में भेजने के बाद झाड़-फूंक के लिए नावाडीह की तरफ आने को कहा गया था। यहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण रात में काफी सुनसान हो जाता है। हेमलाल पंडित अपने पिता तुलसी पंडित के साथ आरोपितों के बताये ठिकाने पर पहुंचा था, जहां उसे गोली मारी गयी थी। दोनों झाड़-फूंक के काम से थे। दूसरी ओर, हत्या की सूचना पाकर विधायक जयराम कुमार महतो देर रात घटनास्थल पर पहुंचगये थे । उन्होंने पुलिस की कार्यशैली एवं राज्य में विधि-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वीडियो वायरल किया था। इतना ही नहीं, हत्या के अगले दिन थाना के बाहर सड़क जाम एवं थाना के अंदर तोड़-फोड़ भी हुई थी । हालांकि पुलिस ने घटना का त्वरित उद्भदेन कर जवाब दिया। वहीं, थाना में तोड़-फोड़ को लेकर एसपी ने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं । उस दिन जो ‘कुछ’ भी हुआ, वीडियो के आधार पर सभी को चिन्हित किया जा रहा है। कई लोग चिन्हित किए जा चुके हैं और भी लोग चिन्हित किए जा रहे हैं। उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

22 सूत्री मांग को लेकर कल से कर्मचारी संघ का धरना

देवघर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक राज्यअध्यक्ष गोपाल शरण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें राज्य कमिटी, जिला कमिटी,सक्रिय प्रतिनिधि ,एवं संघों के राज्य प्रतिनिधि ने भाग लिया ।

बैठक की एजेंडा पर चर्चा करते हुए सचिव भूषण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर दर्जनों मांग लंबित है, आए दिन संघों के आंदोलन एवं वार्ता करने के बावजूद मांगो की पूर्ति नहीं हो रही है। बाध्य होकर दिनांक 20/05/2025 को सभी जिला मुख्यालय में धरना जुलूस के माध्यम से मुख्यमंत्री एवम मुख्य सचिव झारखंड सरकार के नाम से 22 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से दिया जायेगा । तत्पश्चात् महेश कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष, सुशीला तिग्गा, जितवाहन उरांव, ब्रजेश सिंह, श्याम लाल चौधरी, लोकेश कुमार, मो नकी अहमद, ओम प्रकाश ओझा, अजय कुमार, अशोक कुमार चौधरी,राजीव नयन तिवारी, बिना सिंह, विनोद तिग्गा , प्रेमा बाड़ा ,अरुण कापरी, मनोज मिश्रा, अरुण यादव ,सौरव रिचर्ड्स,राजीव नयन तिवारी, नारद मंडल, मो जसीम ,राजेश कुमार बाड़ा,बिरसा बड़ाइक, मनोरंजन कुमार ,अरविंद कुमार,सुधीर थापा ,अशोक कुमार, मीरा कुमारी ने एक स्वर में कहा कि दिनांक 20/05/2025 को मांगो की पूर्ति हेतु आंदोलन के माध्यम से 22 सूत्री मांग पत्र दिया जायेगा। विदित है कि वर्षों से कार्यरत एएनएम, मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर, सहिया,रसोइया, चालक, संघवादी सेविका, एम पी डब्लू आउटसोर्सिंग आदि पर काम करने वालों की स्थाई नियुक्ति नहीं किया जा रहा है।इसी प्रकार उम्र सीमा 65 वर्ष करने , न्यूनतम वेतन 39000 करने , समान काम समान वेतन, की मांगे प्रमुख है। लोकेश कुमार के द्वारा बैठक की करवाई समाप्त की गई।

प्रवासी मजदूर लाभ योजना के तहत मृतक के परिजन को सौपा गया 50 हजार का चैक

देवघर मृतक अजय सिंह के परिजन को श्रम विभाग के द्वारा 50 हजार का चेक प्रदान किया गया है। बताते चलें कि मृतक अजय सिंह की गुजरात के सूरत में मजदूरी करने के दौरान मौत हो गयी थी।

जानकारी हो कि मृतक देवीपुर प्रखंड के बारवा ग्राम का रहने वाला है ,वैसे तो इन्हें चेक प्रदान करने की परिक्रिया बीते शनिवार को ही पूरी हो गई थी किंतु किसी कारण बस मृतक के परिजन नहीं पहुंच पाए जिसके चलते मुवाबजे की चेक रविवार को मृतक के परिजन को श्रम कार्यालय में श्रम अधीक्षक शैलेन्द्र साह ने प्रदान किया। यह मुवाबजे कि चेक प्रवासी मजदूर लाभ योजना के तहत प्रदान किया गया है।

पचास वर्ष से अधिक उम्र के महिला शिक्षिकाओं का होगा अंतर जिला स्थानांतरण

देवघर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार रांची द्वारा शिक्षक स्थानांतरण नियमावली को सरल बनाने कि दिशा में नया अधिसूचना जारी करने पर एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी दिलीप कुमार राय ने हर्ष व्यक्त किया है।

अधिसूचना संख्या 1522 दिनांक 14/05/25 में स्पष्ट किया गया है कि किन-किन शर्तों पर शिक्षकों को अंतर जिला स्थानांतरण का मौका मिलेगा। पचास प्लस महिलाओं का अंतर जिला स्थानांतरण का रास्ता साफ हो गया है। पूर्व में राज्य के सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, एवं शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु संकल्प संख्या 2093 जारी किया गया था। शिक्षक संघ द्वारा इस संकल्प में बदलाव की मांग की जा रही थी। मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए वर्ष 2022 में अधिसूचना संख्या 1556 जारी किया गया। एक बार फिर उक्त स्थानांतरण नीति में संशोधन कर शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने अंतर जिला स्थानांतरण को सरल बनाने का काम किया है। नई नियमावली को कैबिनेट की स्वीकृति मिल चुकी है।

शिक्षक स्थानांतरण नियमावली में बदलाव सराहनीय कदम : दिलीप

अति विशेष परिस्थितियों में असाध्य रोग की श्रेणी में स्वयं शिक्षक शिक्षिकाओं के अतिरिक्त उनके पति पत्नी एवं उनके संतान को भी शामिल किया गया है। वहीं 50 वर्ष से अधिक आयु वाली महिला शिक्षिकाओं, परित्यक्त शिक्षिकाओं,एकल अभिभावक शिक्षक शिक्षिका के अलावा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग शिक्षक शिक्षिकाओं को अंतर जिला स्थानांतरण के दायरे में लाया गया है जो सराहनीय पहल है। वहीं ओनलाइन के साथ साथ मैनुअल स्थानांतरण का भी उल्लेख किया गया है। संकल्प जारी करने के साथ ही साथ अंतर जिला स्थानांतरण के लिए आवेदन आमंत्रित करने हेतु तिथियों की घोषणा उप सचिव नंदकिशोर लाल द्वारा जारी कर दिया गया है। अंतर जिला स्थानांतरण के लिए 19 मई से पोर्टल पर आवेदन करने को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है। एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी दिलीप कुमार राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड सरकार एवं विभागीय सचिव अंतर जिला स्थानांतरण विषय को लेकर गंभीर हैं। अंतर जिला स्थानांतरण की बाट जोह रहे शिक्षक शिक्षिकाओं को अपने गृह जिले में आने का मौका मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि 50 वर्ष से अधिक सभी कोटी के शिक्षकों को भी सामान्य रूप से अंतर जिला स्थानांतरण के दायरे में लाया जाना चाहिए। सेवाकाल में शिक्षक शिक्षिकाओं को अंतर जिला स्थानांतरण का एक मौका दिया जाना चाहिए। उम्मीद है आने वाले समय में शिक्षा सचिव इसे संज्ञान में लेते हुए बेहतर निर्णय लेंगे।

रेजांगला युद्ध की पवित्र मिट्टी कलश पहूंचा हजारीबाग नगर भ्रमण के साथ हुआ स्वागत

हजारीबाग रेजांगला युद्ध की पवित्र मिट्टी कलश पहूंचा हजारीबाग नगर भ्रमण के साथ हुआ स्वागत, यादव महासभा के सौ वर्ष पुरा होने के उपलक्ष्य सम्पूर्ण देश में जनजागृति अभियान के तहत देश भर में रेजांगला युद्ध की पवित्र मिट्टी के साथ कर रही है ।

यात्रा हजारीबाग यादव महासभा ने रविवार को रेजांगला युद्ध की पवित्र मिट्टी के साथ किया नगर भ्रमण यादव महासभा इन दिनों स्वर्ण जयंती समारोह के तहत देश भर में भ्रमण पर है इस यात्रा का उद्देश्य जनजागृति के माध्यम से अहिर समाज को संगठित कर अपने अधिकारों को सुनिश्चित करना है तथा इस हेतु समाज के योद्धाओं की वीरता को जन जन तक पहुंचाना है कहा जाता है कि रेहाग्लां के ऐतिहासिक युद्ध में मात्र 120 भारतीय सैनिकों ने 1300 से अधिक चीनी सैनिकों का मुकाबला किया। भीषण ठंड, सीमित हथियार और भोजन की कमी के बावजूद भारतीय जवानों ने आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी और चीन की सेना को भारी क्षति पहुँचाई। इस लड़ाई में 114 भारतीय जवान शहीद हो गए थे, लेकिन उन्होंने जिस पराक्रम और बलिदान का परिचय दिया, वह आज भी भारतीय सेना और देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

शहीद जवानों को वीर चक्र और सेना मेडल से सम्मानित किया गया था

मरणोपरांत इन सभी शहीद जवानों को वीर चक्र और सेना मेडल जैसे सैन्य सम्मानों से सम्मानित किया गया था यह युद्ध सन् 1962 में भारत और चीन के बीच लद्दाख के रेज़ांगला दर्रे पर हुआ था, वह आधुनिक सैन्य इतिहास की सबसे वीरतापूर्ण अंतिम लड़ाइयों में गिनी जाती है। यह युद्ध 18 नवम्बर 1962 को हुआ था, जिसमें भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी ने अद्वितीय वीरता का प्रदर्शन करते हुए चीनी सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। इस कंपनी को ‘अहीर कंपनी’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसके अधिकांश जवान अहीरवाल क्षेत्र से थे और यादव समुदाय से आते थे।इन्हीं शहीदों की स्मृति में रेज़ांग ला की पावन धरती की मिट्टी से भरे एक कलश को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा पूरे देश में भ्रमण कराया जा रहा है।

सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग

इस पवित्र कलश का उद्देश्य देशवासियों को इन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाना और उनके प्रति सम्मान प्रकट करना है। लोग जगह-जगह इस कलश का स्वागत कर रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।इसी क्रम में यह पवित्र कलश हजारीबाग पहुँचा जहाँ श्री कृष्ण बलराम सेवा संगठन के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए अपनी गन्तव्य की ओर रवाना हुआ इस आयोजन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अहिर रेजिमेंट की मांग प्रमुखता से रखी गई साथ ही केन्द्र सरकार को जाति जनगणना के निर्णय की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया गया। हजारीबाग संयोजक शंभू गोप के नेतृत्व भव्य रैली का आयोजन किया गया पवित्र कलश को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिताम्बर दास तथा राष्ट्रीय संयोजक सविता यादव सम्पूर्ण राष्ट्र में भ्रमण पर है इस आयोजन में मुख्य रूप से अशोक यादव, अर्जुन यादव, कुणाल यादव, अमरदीप यादव, शैलेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव, बबलू यादव, अरूण यादव, प्रकाश यादव , रवी यादव, वरूण यादव, बसंत यादव, राजू गोप सहीत हजारों की संख्या में यादव समाज के लोग शामिल हुए।

एसपी नेता प्रो. रामगोपाल यादव का वो वीडियो जिसे मीडिया विवादित बता रही है

देश भर की तमाम मीडिया चैनल में समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव के एक बयान को लेकर बवाल मचाए हुए है। भारतीय मीडिया एक से एक भड़काऊ बयान को मीडिया दिखाती और सुनाती है लेकिन रामगोपाल यादव के वीडियो को आधा काटकर सीधे विवादित बता रहे हैं। तो आइए देखते हैं पूरा वीडियो

प्रो.रामगोपाल यादव ने जो कहा उसमें क्या गलत है ? उनके भाषण को ध्यान से सुनिए और समझिए। समाजवादी नेताओं का मानना है कि भाजपा के लोग PDA को आपस में लड़ाने का कार्य करते हैं इसलिए उनसे सावधान रहें प्रो.रामगोपाल यादव जाति क्यों बता रहे हैं उसका कहना है कि कुछ लोगों को लगता है कि उनकी ही जाति के लोगों की वजह से देश बचा हुआ है तो यह देश कुछ लोगों के वजह से नहीं सभी देशवासियों और देश भक्त के वजह से सुरक्षित हैं। सेना के पराक्रम पर कोई सवाल नहीं होना चाहिए हम सभी को भारतीय सेना पर गर्व है और भारतीय सेना के कारण हम सभी भारतवासी सुरक्षित हैं। सेना के पराक्रम को हमेशा सेल्यूट है।

राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी चानकु महतो की प्रतिमा का किया अनावरण

रांची राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत चाकुलिया प्रखण्ड के भालुकबिंधा ग्राम में राज्यपाल ने वीर शहीद चानकु महतो के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि यह प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि इतिहास की जीवंत स्मृति है, जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी।

उन्होंने कहा कि चानकु महतो न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि अधिकारों की रक्षा हेतु जनचेतना के अग्रदूत भी थे। राज्यपाल ने कहा कि चानकु महतो के प्रसिद्ध नारे “आपोन माटी, आपोन दाना, पेट काटी निही देबञ खजाना” को उद्धृत करते हुए उनके नेतृत्व में संताल परगना में हुए आंदोलन को हूल क्रांति से पूर्व की बड़ी जनक्रांति बताया। उन्होंने कहा कि वीर चानकु महतो जी अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित आंदोलन प्रारंभ किया। ऐतिहासिक हूल क्रान्ति में भी सिदो-कान्हु के नेतृत्व में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन्हें साहेबगंज जिलान्तर्गत भोगनाडीह में वीर सिदो-कान्हु की जन्मस्थली जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा वहाँ वे उनके वंशजों से भी मिले। राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को संजोने की आवश्यकता पर बल देते हुए विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे इन महापुरुषों के ग्रामों में जाकर शोध करें और उनके योगदान को इतिहास में उचित स्थान दिलाने हेतु प्रयास करें।

आतंकियों और साजिशकर्ताओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी

राज्यपाल ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे देश को आक्रोश से भर दिया था। निर्दोष-मासूम नागरिकों को उनके परिवार व बच्चों के सामने बेरहमी से मार डाला। प्रधानमंत्री ने बहुत ही स्पष्ट शब्दों में कहा था कि इस आतंकी हमले के जिम्मेदार आतंकियों और साजिशकर्ताओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर, उनके ट्रेनिंग सेंटर्स पर सटीक प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है। यह भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर मानवता पर हमला होता है, तो भारत युद्ध के मैदान में दुश्मन को कुचलना भी जानता है। हमारा देश किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन अगर कोई हमें छेड़े, तो हम उसे छोड़ते भी नहीं हैं। राज्यपाल महोदय ने वीर शहीद चानकु महतो स्मारक समिति को इस सराहनीय पहल हेतु बधाई दी और कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देती रहेगी।

झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 17 प्रस्ताव पर लगी मोहर …

रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई बैठक में कुल 17 प्रस्ताव पर मोहर लगी ।

जिसमें झारखंड उत्पाद शराब की नई नीति को मंजूरी मिली है ,कैबिनेट के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मीडिया से मुखातिब होते हुए पेसा कानून के सवाल पर कहा कि राय मशवरा चल रहा है राजहित में कुछ बेहतर निकलेगा। इसको लेकर लोग बातचीत कर रहे हैं चर्चा भी हो रही है वही नई शराब नीति के सवाल पर कहा कि विभागीय मंत्री इसका पूरी जानकारी देंगे।

नाली के विवाद में पड़ोसी ने की महिला की हत्या, जाँच मे जुटी पुलिस

दुमका नाली के विवाद में एक घर के पड़ोसी ने बुधवार देर शाम एक महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।

बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र के पुराना दुमका केवट पाड़ा कब्रिस्तान रोड मे दो घरों के आपसी विवाद को लेकर कहा सुनी इतनी बढ़ गई की मामला हत्या तक जा पहुंचा।

हत्या का आरोप महिला के पड़ोसी छोटू पर लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। मृतिका महिला का नाम विमला देवी व पति मनोज कुमार सिंह है।मृतका के पति सरैयाहाट में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। घटना की सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते ही नगर तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अनुसंधान में जुट गई है।

पड़ोसियों ने बताया कि घटना के वक्त घर में पति मनोज कुमार सिंह मौजूद नहीं थे। नाली को लेकर विमला देवी का विवाद पड़ोसी छोटू से हुआ और बात इतनी बढ़ गई की क्रोध में आकर छोटू ने तलवार से महिला के सर पर वार कर सर धड़ से अलग कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी चल रही थी।

हत्यारे ने खुद आत्मसमर्पण कर दिया

जिले के नगर थाना क्षेत्र के केवटपाड़ा में नाली का पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी पर तलवार से हमला किया। जिसमें एक महिला की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई. जबकि मृतका के पति गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां हत्यारे ने खुद आत्मसमर्पण कर दिया

काफ़ी डरी सहमी है मृतका की पुत्री

घटना के वक्त मृतक की पुत्री जूही कुमारी जो B.Ed करने के बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही है, वह घर के अंदर ही थी। बाद में अन्य पड़ोसियों ने उसे सहारा दिया और तत्काल वहां से अपने घर ले गए। पुत्री जूही कुमारी ने बताया कि मां – पिताजी के साथ अक्सर सामने वाला पड़ोसी गंदा पानी और कचरा फेंकने के विषय पर विवाद करते रहता था। आज भी यही घटना घटी मृतका की पुत्री काफी डरी सहमी हुई है।