झारखंड की आवाज

- Page 68 of 152 -

Deoghar News। मिथिला के तिलकहरूवों का बाबा बैद्यनाथ धाम आगमन

1004086338

देवघर // वसंत पंचमी मेला को लेकर बाबा नगरी में बाबा बैद्यनाथ के तिलकहरूवों का आना आरंभ हो गया है। 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन तिलक हरूओं के द्वारा बाबा बैद्यनाथ का तिलक किया जाएगा। बाबा को तिलक करने के पश्चात मिथिला वासी अपने परिजनों के साथ होली की शुरूआत करेंगे। बसंत पंचमी को लेकर मोटे-मोटे कांवर के साथ बाबा के तिलकहरूए बाबा नगरी पहुंचने लगे हैं। बाबा मंदिर में कांवरियों का जमावड़ा लगने लगा है। बसंत पंचमी के दिन मिथिला वासियों के द्वारा बाबा बैद्यनाथ का तिलक किया जाएगा। वहीं मंदिर स्टेट के द्वारा भी बाबा बैजनाथ का तिलक किया जाएगा और इसके 25 दिन बाद महाशिवरात्रि के दिन बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया जाएगा। बसंत पंचमी मेला के बारे में मान्यता है की मां पार्वती मिथिला की बेटी होने के कारण समस्त मिथिला वासी अपने आप को माता पार्वती का भाई और बाबा बैद्यनाथ का साला मानते हैं और इस कारण प्राचीन काल से ही मिथिला वासी मिथिला नगरी से बसंत पंचमी मेला के दौरान सुल्तानगंज से जल भरकर पैदल बाबा धाम पहुंचते हैं और तीन से चार दिनों तक यहां खुले आसमान के नीचे रहकर भजन कीर्तन करते हुए बसंत पंचमी के दिन बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना के पश्चात बाबा बैद्यनाथ को अबीर चढ़कर उनका तिलक करते हैं।

ग्रामीणों, प्रशासन और कोल कंपनी के बीच जमकर बवाल , जनसुनवाई कार्यक्रम को ग्रामीणों ने कहा काला दिवस

1004086167

हजारीबाग // बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा अडानी कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। 20 जनवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों और विस्थापन विरोधी संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विरोधकर्ताओं ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है।दरअसल, गोंदलपुरा अडानी कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर प्लस टू हाई स्कूल, बड़कागांव में जनसुनवाई आयोजित की जानी थी। लेकिन जनसुनवाई के दौरान भारी बवाल देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण परंपरागत हथियारों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जनसुनवाई का जोरदार विरोध किया। ग्रामीणों, प्रशासन और कोल कंपनी के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई। आरोप है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने जनसुनवाई स्थल पर जमकर तोड़फोड़ की, टेंट और कुर्सियों को क्षतिग्रस्त किया। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ लोगों के साथ मारपीट की भी सूचना सामने आ रही है। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाएं सबसे आगे नजर आईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

1004086161

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि हालात को नियंत्रित किया जा सके।विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आयोजित की जा रही जनसुनवाई लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं रह जाती, बल्कि जनता की आवाज दबाने का माध्यम बन जाती है।विरोधकर्ताओं ने जिला प्रशासन से जनसुनवाई को तत्काल रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक ग्रामीणों की सहमति, सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों का सम्मान नहीं किया जाता, तब तक किसी भी तरह की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जानी चाहिए।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से विरोध उग्र रूप ले चुका है, उससे आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से आम लोगों, विशेषकर युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है:- उपायुक्त

सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजनदोप्रतियोगिता में अंडर-19 ओपन डबल एवं 35+ डबल वर्ग की कुल तीन कैटेगरी में मुकाबले खेले जा रहे हैं ।

जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।

देवघर // सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इनडोर स्टेडियम में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा किया गया। साथ ही प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से आम लोगों, विशेषकर युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में अंडर-19 ओपन डबल एवं 35+ डबल वर्ग की कुल तीन कैटेगरी में मुकाबले खेले जा रहे हैं। साथ ही प्रतियोगिता में उपायुक्त स्वयं 35+ डबल वर्ग में प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिए, इसके अलावे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

1004084180

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, शैलेश कुमार प्रियदर्शी, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं। साथ ही आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ भाग लेने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दूसरे को जागरूक करने का आग्रह किया गया।

बाबा बैद्यनाथ धाम में वसंत पंचमी के मौके पर VIP / VVIP / OUT OF TURN दर्शन पर पुर्णतः रोक

FB IMG 1767242714731

वसंत पंचमी के मौके पर कैसी रहेगी व्यवस्था

सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम जलार्पण के उद्देश्य से, बसंत पंचमी के अवसर पर VIP / VVIP / OUT OF TURN दर्शन पर पुर्णतः रोक

शीघ्र दर्शनम की सुविधा रहेगी, कूपन की कीमत 600 रुपया रहेगा

सामान्य लाइन और शीघ्र दर्शनम की अलग अलग लाइन रहेगी

सुबह 03:05 मिनट पर मंदिर का पट खोला जाएगा।

बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित जर्लापण कराने में करें सहयोग:- उपायुक्त

देवघर // बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में देवतुल्य श्रद्धालुओं के सुलभ व सुरक्षित जर्लापण कराने के उद्देश्य से बसंत पंचमी के अवसर पर भी0आइ0पी0 (VIP), भी0भी0आई0पी0 (VVIP) एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन (Out of turn darshan) पर, पूर्व की तरह, पूर्णतः रोक लगाई गई है, ताकि देवतुल्य श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जर्लापण कराया जा सके। इसके अलावा पूर्व की तरह बसंत पंचमी के अवसर पर 600 रुपये शुल्क के साथ शीघ्रदर्शनम की सुविधा श्रद्धालुओं हेतु सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही बसंत पंचमी के अवसर पर (23.01.2026) को बाबा मंदिर का पट अहले सुबह 03:05 मिनट पर खोला जाएगा।

समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन

आपका रक्तदान करना किसी के जीवनदान के सामान है- उपायुक्त

देवघर // उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर में आज पूर्वाह्न 10:30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उपायुक्त ने रक्तदान करने हेतु जिलावासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है।

1004085932

ऐसे लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जायेगी और वे बीमार पड़ जायेंगे; जो कि पूर्णतः मिथ्या है।

हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें

आगे कहा कि कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें। रक्तदान महादान है, वास्तव में सच यही है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है।

समाहरणालय में जनता दरबार का किया गया आयोजन

1004085914

ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का हुआ समाधान

देवघर // जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा।

1004085914

साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।इस दौरान उपरोक्त के जिला प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग ओम प्रियदर्शी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Court News। पांच आरोपितों को मिली अग्रिम जमानत

देवघर// प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत द्वारा अलग-अलग मामलों के पांच आरोपितों को राहत मिल गयी। पहला अग्रिम जमानत आवेदन चार आरोपितों वसंत राय, मीना देवी, कामेश्वर राय व अशोक कुमार राय की ओर से दाखिल किया गया था। इन आरोपितों के विरुद्ध जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया गया है और जसीडीह थाना में केस दर्ज हुआ है। दूसरा अग्रिम जमानत आवेदन आरोपित संदीप कुमार सिंह की ओर से दाखिल किया गया था। इसके विरुद्ध रंगदारी मांगने तथा 27 हजार रुपये ले लेने का आरोप लगाया गया है। जसीडीह थाना में इसके विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। दोनों अग्रिम जमानत आवेदनों की सुनवाई की गयी, जिसमें अधिवक्ताओं की बहस सुनी गयी। साथ ही केस डायरी का अवलोकन के बाद सभी आरोपितों की अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकृत कर ली गयी। अदालत ने 15 दिनों के अंदर लोअर कोर्ट में सरेंडर कर बंध पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है।

साक्ष्य के अभाव में दो आरोपितों को किया रिहा

देवघर// न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी संगीता की अदालत में चल रहे जीआर केस की सुनवाई पूरी गयी, जिसमें अभियोजन एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनी गयी। इसके बाद नामजद दो आरोपितों नरेश यादव व गुड़िया देवी को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया। दोनों आरोपित जसीडीह थाना के छोटकी खंड़खार गांव के रहने वाले हैं और विजय कुमार यादव के शिकायत पर वर्ष 2020 में केस दर्ज हुआ था। इसमें मारपीट कर हजारों रुपये का सामान ले जाने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में चार वर्षों के बाद फैसला आया।

Deoghar Court News। पांच आरोपितों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

देवघर // प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा की अदालत द्वारा पांच आरोपितों विनोद यादव, संजय यादव, कामदेव यादव, आकाश कुमार एवं अजीत कुमार को राहत नहीं दी गयी। इन आरोपितों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत आवेदन पर सुनवाई की गयी, जिसमें अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनी गयी। अदालत द्वारा इस आरोपित के विरुद्ध थाना से प्रेषित केस डायरी का अवलोकन किया गया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपितों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी गयी। मालूम हो कि इस आरोपित के विरुद्ध नगर थाना में केस दर्ज हुआ है, जिसमें जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया गया है।

मारपीट मामले के आरोपित को कोर्ट ने किया रिहा

न्यायिक दंडाधिकारी प्रतीक रंजन की अदालत में चल रहे जीआर केस की सुनवाई पूरी की गयी। इसके बाद नामजद आरोपित पवन कुमार बरनवाल को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया, आरोपित जसीडीह थाना के रोहिणी गांव का रहने वाला है और इसके विरुद्ध गांव की रहने वाली महिला रूबी देवी की शिकायत पर जसीडीह थाना में 2019 को केस दर्ज हुआ है, जिसमें गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया गया था. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से एक भी गवाही नहीं दी गयी। अदालत ने अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनीं, इसके बाद आरोपित को रिहा कर दिया।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन शुरू । कैसे करें आवेदन…

20260120 073240

देवघर// शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मोहनपुर में कक्षा 6 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 6 में नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक निर्धारित की गई है।

1004080493

जिन बच्चों को नामांकन का आवेदन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में करना है, वह विद्यालय में सभी कागजात के साथ जमा करेंगे। विद्यालय की वार्डन सह शिक्षिका चैताली नंदन ने बताया कि विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अनाथ बालिका, एकल माता- पिता वाली बालिका, शिक्षा से प्रभावित क्षेत्र की बालिकाएं, आदिम जनजाति समूह की बालिका, पलायन करने वाले परिवारों की बालिकाएं, सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्र की बालिका, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली बालिकाओं को नामांकन में प्राथमिकता दिए जाने का प्रावधान है। उन सभी बालिका नामांकन के लिए आवेदन जमा करें। वहीं नामांकन के लिए आवेदन में आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल सूची, आधार कार्ड एवं बैंक खाता अनिवार्य है।

RPF ने 27 लड़के और 1 लड़की को बचाया, 17 मानव तस्करों को किया गिरफ्तार

1004080229

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 2025 में ऑपरेशन एएएचटी के तहत मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज की

रेलवे सुरक्षा बल की सतर्क और तेज कार्रवाई से 28 पीड़ितों को बचाया गया और 17 तस्करों को गिरफ्तार किया गया

समर्पित मानव तस्करी विरोधी (एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग) यूनिट्स ने रेलवे पर सुरक्षा और बाल संरक्षण को मजबूत किया

139 डायल करके रेल मदद के माध्यम से तत्काल सहायता मांगी जा सकती है।

देवघर // पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने साल 2025 के दौरान ऑपरेशन (एएएचटी) मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई (एक्शन अगेंस्ट ह्यूमन ट्रैफिकिंग) के तहत अपनी रेलवे सुरक्षा बल के सराहनीय कार्य-निष्पादन से रेलवे सुरक्षा बढ़ाने और समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उक्त ऑपरेशन के तहत लगातार निगरानी, तेज ऑपरेशनल प्रतिक्रिया और प्रभावी तालमेल के जरिए आसनसोल मंडल की रेलवे सुरक्षा बल ने मानव तस्करी के 28 पीड़ितों को बचाया, जिनमें 27 लड़के और 01 लड़की शामिल हैं, तथा 17 तस्करों को गिरफ्तार किया, जो रेलवे परिसर में बाल संरक्षण और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

असुरक्षित बच्चों की रक्षा हुई है और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था के प्रति बढ़ा विश्वास

ऑपरेशन एएएचटी रेलवे नेटवर्क के अंतर्गत मानव तस्करी से लड़ने के लिए रेलवे सुरक्षा बल का प्रमुख अभियान है। इन प्रयासों को और तेज करने के लिए भारतीय रेलवे में समर्पित मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई (एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग) यूनिट्स स्थापित की गई हैं, जो केंद्रित निगरानी, खुफिया जानकारी आधारित कार्रवाई और समय पर हस्तक्षेप को सक्षम बनाती हैं।

1004080229

इन विशेष इकाइयों ने रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों की तस्करी के संकेतों की पहचान करने और अपराधों को बढ़ने से पहले रोकने के लिए निर्णायक कार्रवाई करने की क्षमता को बढ़ाया है।आसनसोल मंडल की रेलवे सुरक्षा बल टीम की उपलब्धियां सतर्क निगरानी, समन्वित संचालन और प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की प्रभावशीलता को उजागर करती हैं। उनके लगातार प्रयासों ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों को तस्करी के खतरे से सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे असुरक्षित बच्चों की रक्षा हुई है और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हुआ है।

मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में दे साथ डायल करें 139

पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल एक सुरक्षित, संरक्षित और यात्री-अनुकूल रेलवे वातावरण प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। यात्रियों और आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें, और यदि रेलवे स्टेशनों या परिसर में कोई असामान्य या संदिग्ध गतिविधि देखी जाती है, तो 139 डायल करके रेल मदद के माध्यम से तत्काल सहायता मांगी जा सकती है। आपातकालीन स्थिति में यात्री त्वरित सहायता और समर्थन के लिए रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध निकटतम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट से भी सीधे संपर्क कर सकते हैं। जनता का सहयोग, रेलवे सुरक्षा बल की सतर्क और यथाशीघ्र कार्रवाई करने वाली टीम के साथ मिलकर रेलवे के अंतर्गत मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करता रहेगा।

बिट्टू कुमार की संदिग्ध मौ*त, पत्नी ने कहा हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश

1004079416

जिला परिषद चौक जाम, पुलिस जांच में जुटी

हजारीबाग // जिले के बहेरी गांव निवासी बिट्टू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पत्नी ने उसी गांव के अशोक कुमार पर सुनियोजित हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि अशोक कुमार ने बार-बार फोन कर बिट्टू कुमार को बुलाया और दारू थाना क्षेत्र के चंडी स्थान में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। आरोप है कि इस जघन्य हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश भी की गई।घटना से आक्रोशित परिजनों ने हजारीबाग के जिला परिषद चौक को घंटों जाम कर दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। मुख्य चौराहा जाम होने से पूरे शहर में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

1004079416

मौके पर पहुंचे सदर प्रखंड के उपप्रमुख रविकांत सिंह ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात की है, लेकिन दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। उन्होंने इसे अस्पताल और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला बताया।इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और परिजन न्याय की मांग पर डटे हुए हैं।

राहुल दुबे गैंग की फायरिंग की साजिश नाकाम, 2 गिरफ्तार, हथियार बरामद

1004079354

हजारीबाग // जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग की फायरिंग की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने एन्टी क्राइम चेकिंग और छापामारी के दौरान गिरोह के एक सक्रिय सदस्य और एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस कार्बाइन, दो पिस्टल, जिंदा गोली और AK-47 व SLR राइफल के मैगजीन एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।

1004079354


पुलिस के अनुसार 18 जनवरी 2026 को उरीमारी स्थित एक कोलियरी कंपनी से रंगदारी नहीं मिलने पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से राहुल दुबे और आशीष साव के कहने पर गिरोह द्वारा फायरिंग की योजना बनाई गई थी। इसके लिए गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल से उरीमारी पहुंचे और कोलियरी क्षेत्र की रेकी की। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर SIT टीम गठित कर एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।
छापामारी के दौरान रिलैक्स होटल के पास से राजदीप साव को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक लोडेड पुलिस कार्बाइन, एक देशी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ में उसने बताया कि अन्य हथियार हेन्देगीर गांव में रहने वाली महिला सदस्य मुनिका कुमारी के घर में छुपाकर रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस ने केरेडारी थाना क्षेत्र के हेन्देगीर गांव में छापामारी कर मुनिका कुमारी को गिरफ्तार किया। उसके घर से एक देशी पिस्टल, जिंदा गोलियां, AK-47 राइफल के चार और SLR राइफल के पांच मैगजीन बरामद किए गए।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़कागांव (उरीमारी ओपी) कांड संख्या 09/28 दिनांक 19.01.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हजारीबाग sdpo अमित आनन्द का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई है और आगे भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Deoghar News। गोदाम में चोरी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260119 135141

देवघर// नगर थाना क्षेत्र में गोदाम चोरी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद मेडिकल जांच कराई गई और न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश के आदेश पर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और गोदाम संचालकों में राहत देखी जा रही है। मामला नगर थाना कांड संख्या 489/2025, दिनांक 26 अक्टूबर 2025 से जुड़ा है।

1004077073

जय माता दी परिवहन प्रा. लि. के ब्रांच मैनेजर रंजीत कुमार यादव ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर की रात गोदाम को बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे। अगले दिन सुबह गोदाम पहुंचने पर मेन गेट और अंदर का ताला टूटा मिला तथा बड़ी मात्रा में सामान गायब था।जांच के दौरान पास के एक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें रात करीब ढाई बजे एक 709 ट्रक के साथ 4 से 5 लोगों को गोदाम का ताला काटकर सामान लोड करते देखा गया। फुटेज के आधार पर पूर्व कर्मचारी मनीष कुमार शर्मा सहित अन्य आरोपियों की पहचान हुई। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चोरी गए सामान की बरामदगी को लेकर जांच जारी है।

पीएम ने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

दो ट्रेनों से आसनसोल मंडल को लाभ मिलेगा

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम के बाद आसनसोल, दुर्गापुर, मधुपुर और जसडीह में विशेष हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम आयोजित किए गए

1004074824

देवघर /जसीडीह// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पूर्वी भारत से लंबी दूरी और अंतरराज्यीय यात्री रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। यह हरी झंडी दिखाने का समारोह प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया, जो रेल अवसंरचना विस्तार और यात्री-केंद्रित सेवा वितरण को दिए जाने वाले महत्त्व को दर्शाता है।

तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से दो ट्रेनें पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल से होकर गुजरेंगी, जिससे पूरे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इनमें बनारस-सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) और हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) शामिल हैं।

1004074823

बनारस-सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22588/22587) आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं के आवागमन में निर्धारित ठहराव के साथ चलेगी, जिससे पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13065/13066) दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं के आवागमन में रुकेगी, जिससे पूर्वी भारत और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच तेज, किफायती और विश्वसनीय रेल संपर्क स्थापित होगा।

आसनसोल मंडल के माध्यम से इन दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरू होने से प्रमुख शहरों, सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्रों तथा महत्त्वपूर्ण गंतव्यों तक कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है, साथ ही यह पूरे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी योगदान देगा।

Big Breaking News। ओरसा घाटी में द*र्दनाक बस हादसा, 6 की मौ*त, 87 घायल

1004073615

लातेहार// महुआडांड थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में रविवार दोपहर एक यात्री बस के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 87 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस छत्तीसगढ़ से महुआडांड आ रही थी, जिसमें लगभग 100 यात्री सवार थे। घाटी क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।घायलों को कार्मेल हॉस्पिटल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड में भर्ती कराया गया है।

1004073528

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 घायल भर्ती हैं

कार्मेल हॉस्पिटल में 27 घायल

घायलों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल परिसर और बरामदे में भी उपचार किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।
एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया, थाना प्रभारी मनोज कुमार से घटनास्थल पर पैनी नजर बनाए हुए है। मौके पर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल और कांग्रेस नेता अजीत पाल कुजूर भी मौजूद रहे।प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया जा रहा है। सभी मृतक और घायल छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।