झारखंड की आवाज

- Page 87 of 145 -

रक्षा बंधन के मौके पर मंत्री का बड़ा ऐलान 10,000 पदों पर होगी बहाली 6,000 बहनों के नाम

1003058053

Good News Jharkhand

जामताड़ा में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस बार झारखंड में गमगीन माहौल के बीच मनाया गया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक, गुरुजी श्रद्धेय शिबू सोरेन जी के निधन के कारण पूरे झारखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित है। इसी पृष्ठभूमि में, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शुक्रवार को मिहिजाम स्थित दुर्गा मंडप पहुँचे, जहाँ बहनें बड़े उत्साह और प्रेम से उनकी प्रतीक्षा कर रही थीं।

जैसे ही मंत्री ने मंडप में प्रवेश किया, माहौल आत्मीयता और स्नेह से भर गया। बहनों ने राखी की थाल सजाकर उनका स्वागत किया और स्नेह के साथ राखी बाँधने लगीं। देखते ही देखते उनकी दोनों कलाइयाँ रंग-बिरंगी राखियों से भर गईं। हर बहन के चेहरे पर अपने भाई को राखी बाँधने की खुशी साफ झलक रही थी।

मंत्री डॉ इरफान ने बड़े ही सादगी और शांत मन से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया, लेकिन उनके चेहरे पर हल्की उदासी बनी रही। उन्होंने भावुक होते हुए कहाआज का दिन मेरे लिए भावनाओं से भरा है। एक ओर यह भाई-बहन के रिश्ते को मनाने का दिन है, वहीं दूसरी ओर हमारे गुरुजी, श्रद्धेय शिबू सोरेन जी के निधन का गम भी है। उनका जाना मेरे जीवन और राजनीति दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। लेकिन बहनों का स्नेह ऐसा है जिसे ठुकराना मेरे लिए संभव नहीं।उन्होंने आगे कहा मैं हमेशा अपनी बहनों की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए खड़ा रहा हूँ।

महिलाएं मजबूत होंगी, तभी घर मजबूत होगा, और जब घर मजबूत होगा

मेरा संकल्प केवल उनकी सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का है। इसी कारण आज पूरे जामताड़ा की महिलाएं शिक्षा, रोजगार और सामाजिक नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मेरी जीत और मेरी यात्रा में मेरी बहनों की दुआओं का बड़ा योगदान है। आपकी दुआ से मैं लगातार तीन बार विधायक बना और आज मंत्री के रूप में सेवा कर रहा हूँ।मेरा मानना है कि महिलाएं मजबूत होंगी, तभी घर मजबूत होगा, और जब घर मजबूत होगा, तभी समाज मजबूत होगा। रक्षाबंधन हमें यही सिखाता है कि एक-दूसरे के साथ खड़े रहना, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, ही असली रिश्ते की पहचान है।

छात्रा नेहा कुमारी ने कहा…..

कार्यक्रम में मौजूद बहनों ने भी अपनी भावनाएँ साझा कीं। स्थानीय निवासी वर्षा ने कहा भैया हमारे लिए सिर्फ मंत्री नहीं, बल्कि सच्चे भाई हैं। हम जब भी उनके पास जाते हैं, वे हमारी बात सुनते हैं और मदद करते हैं। एक अन्य बहन पूनम देवी ने कहा आज उनका मन उदास था, फिर भी वे हम बहनों के बीच आए, यह हमारे लिए सबसे बड़ा तोहफ़ा है। वहीं कॉलेज की छात्रा नेहा कुमारी ने कहा हम जैसी लड़कियों को पढ़ाई और करियर बनाने के लिए जो हौसला वे देते हैं, वह बहुत मायने रखता है। सैकड़ों की संख्या में बहनों ने मंत्रोच्चार के साथ राखी बाँधी और मंत्री के लंबे, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। पूरा दुर्गा मंडप भाई-बहन के इस अटूट रिश्ते की मिठास और भावनाओं से गूंज उठा।

जल्द स्वास्थ्य विभाग में 10,000 पदों की बहाली निकाली जाएगी,

आगे मंत्री ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपनी सभी बहनों को उपहार भी भेंट किए। उपहार पाकर बहनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसी बीच, इससे भी बड़ा “उपहार” देते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की कि बहुत जल्द स्वास्थ्य विभाग में 10,000 पदों की बहाली निकाली जाएगी, जिसमें से 6,000 पदों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इस घोषणा के साथ ही माहौल में खुशी दोगुनी हो गई। बहनों ने ज़ोरदार तालियों के साथ इस फैसले का स्वागत किया और भैया जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने अपने गुरुजी श्रद्धेय शिबू सोरेन जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान पूरा मंडप भावुक वातावरण में डूब गया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह अवसर, एक ओर गुरुजी को भावभीनी श्रद्धांजलि देने का पल था, तो दूसरी ओर बहनों के स्नेह और भाई के संकल्प को और मजबूत करने का भी।

दो ट्रेन के आमने सामने टक्कर Vande Bharat Express समेत कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

चांडिल में दो मालगाड़ियों के टक्कर के कारण टाटानगर से खुलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जो की पटना की ओर जाने वाली ट्रेन है , जिसमें की टाटा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटा बक्सर सुपरफास्ट और कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है ।

कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट

  • 1) 15630 (SHTT-TBM) एक्सप्रेस (JCO 08.08.2025) को JOC-ADRA-MDN-HIJ.INSTAED OF JOC- के माध्यम से डायवर्ट किया गया है।पीआरआर-सीएनआई-गोमो
  • (2) 18184 (बीएक्सआर-टाटा) एक्सप्रेस (जेसीओ 09.08.2025) अल्पावधि में समाप्त हो गई है।
  • (3)13287(डीवीआरजी-आरा दक्षिण बिहार)एक्सपी जेसीओ 09.08.2025 वाया रौ-हटे-मुरी-बीकेएससी-चास-बीजेई-आरओयू-सीकेपी-टाटा-सीएनआई-जेओसी के बजाय जेओसी।
  • (4)20894(पीएनबीई-टाटा) वंदे भारत जेसीओ 09.08.2025 रद्द कर दिया गया है।
  • (5)22805(बीबीएस-एएनवीटी) साप्ताहिक एक्सप्रेस जेसीओ 9.08.2025 को वाया-रू-हटे-मुरी के बजाय डायवर्ट किया गया हैसीकेपी-सिनी-सीएनआई-मुरी।
  • (6) 28181(टाटा-किर) JCO-09.08.2025 रद्द किया गया है
  • (7) 28182(किर-टाटा) JCO-11.08.2025 रद्द किया गया है
  • (8) 18104(एएसआर-टाटा) JCO-09.08.2025 को GMO-PRR-टाटा के स्थान पर GMO-आद्रा-MDN-KGP-टाटा के रास्ते डायवर्ट किया गया है
  • (9)18427(पुरी-ANVT) JCO-09.08.2025 को SINI-CNI-MURI-BKSC-RJB-GOMO के स्थान पर TATA-KGP-MDN-आद्रा-गोमो के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और रद्द

  • (1) 12820 (ANVT-BBS) JCO 08.08.2025 एक्सप्रेस 03/03 बजे से BRMD में रोकी जा रही है, जिसे NIM-ADRA-MDN-HIJ-BHC के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (2) 18615 (HWH-HTE) JCO 08.08.2025 एक्सप्रेस CNI H/S को रोक रही है।
  • (3) 12152 (SHM-LTT) JCO 08.08.2025 ADRA पहुँचने वाली एक्सप्रेस को ADRA-BJE-IPTN-BKSC-MURI-HTE-ROU के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (4) 28182 (KIR-TATA) JCO 08.08.2025 एक्सप्रेस 03/38 बजे से JOC में रोकी जा रही है, जिसे JOC-ADRA-MDN-NTY-TATA के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (5) 12151 (एलटीटी-एसएचएम) एक्सप्रेस (जेसीओ 07.08.2025) को सीकेपी-टाटा-केजीपी के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (6) 68035 (टाटा-एचटीई) मेमू (जेसीओ 09.08.2025) रद्द किया जाएगा।
  • (7) 12801 (पुरी-एनडीएलएस) एक्सप्रेस (जेसीओ 08.08.2025) को एचआईजे-एमडीएन-आद्रा-बीजेई-केएनएफ-जीएमओ के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (8) 18116/18115 (सीकेपी-जीएमओ-सीकेपी) मेमू (जेसीओ 09.08.2025) रद्द किया जाएगा।
  • (9) 68023/68024 (जेजीएम-पीआरआर-जेजीएम) मेमू (जेसीओ 09.08.2025) रद्द किया जाएगा।
  • (10) 20893 (टाटा-पीएनबीई) वीबी एक्सप्रेस (जेसीओ 09.08.2025) रद्द की जाएगी।
  • (11) 18183 (टाटा-बीएक्सआर) एक्सप्रेस (जेसीओ 09.08.2025) रद्द की जाएगी।
  • (12) 68055/68056 (एएसएन-टाटा-एएसएन) मेमू (जेसीओ 09.08.2025) को एडीआरए पर/से शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा। एडीआरए-टाटा-एडीआरए के बीच सेवा रद्द की जाएगी।
  • (13) 18011 (एचडब्ल्यूएच-सीकेपी) एक्सप्रेस (जेसीओ 08.08.2025) को एडीआरए पर शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा और 18012 (सीकेपी-एचडब्ल्यूएच) एक्सप्रेस (जेसीओ 09.08.2025) को एडीआरए से शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा।
  • (14) 13301/13302 (DHN-टाटा-DHN) एक्सप्रेस (JCO 09.08.2025 रद्द रहेगी।
  • (15) 13288 (ARA-दुर्ग) एक्सप्रेस (JCO 08.08.2025) को JOC-BJE-CHAS-BKSC-MURI-HTE-ROU के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (16) 22892 (RNC-HWH) एक्सप्रेस (JCO 09.08.2025) को KSX-BKSC-CRP-MHQ-BJE-ADRA-KGP के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (17) 68086 (BRKA-टाटा) MEMU (JCO 09.08.2025) रद्द रहेगी।
  • (18) 22843 (BSP-PNBE) एक्सप्रेस (JCO 08.08.2025) को MXW (CKP डिवीजन) से गुजरने वाली ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।
  • (19) 20898 (RNC-HWH) VB एक्सप्रेस (JCO 09.08.2025) रद्द की जाएगी।
  • (20) 12876 (ANVT-PURI) एक्सप्रेस (JCO 08.08.2025) को GMO-KNF-BJE-ADRA-MDN- HIJ के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा।

मेल/एक्सप्रेस

  1. 12801 BBS-NDLS पुरुषोत्तम एक्सप्रेस JCO 08.08.25 को HIJ-MDN-ADRA-BJE- GMO के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा।
  2. 18116 CKP गोमो मेमू एक्सप्रेस JCO 09.08.25 रद्द की जाएगी।
  3. 18183 टाटा-आरा एक्सप्रेस जेसीओ 09.08.25 रद्द रहेगी
  4. 20817 बीबीएस-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जेसीओ 09.08.25 को जेएसजी-आरओयू-एनएक्सएन-एचटीई-बीकेएससी-आरजेबी के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा
  5. 20893 टाटा-पंजाब वंदे भारत एक्सप्रेस जेसीओ 09.08.25 रद्द रहेगी
  6. 22843 बीएसपी-पंजाब एक्सप्रेस जेसीओ 08.08.25 को टाटा-केजीपी-एमडीएन-आद्रा-एएसएन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा
  7. 22891 एचडब्ल्यूएच-आरएनसी इंटरसिटी एक्सप्रेस जेसीओ 09.08.25 को केजीपी-एमडीएन-आद्रा-बीजेई-सीआरपी-बीकेएससी-आरएनसी के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा
    यात्री
  8. 68023/68024 जेजीएम-पीआरआर-जेजीएम मेमू जेसीओ 09.08.25 रद्द किया जाएगा
  9. 68035 टाटा-एचटीई मेमू जेसीओ 09.08.25 रद्द किया जाएगा
  10. 68056 टाटा-एएसएन मेमू जेसीओ 09.08.25 रद्द किया जाएगा

Breaking News। चांडिल में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, ट्रेनों का परिचालन ठप

1003056484

चांडिल शनिवार तड़के सुबह चांडिल रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा हो गया। स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 375/22 के समीप दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक पर मलबा फैल गया, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।

यह घटना सुबह करीब 4:15 बजे हुई। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो की ओर जा रही थी जबकि दूसरी बोकारो से टाटानगर आ रही थी। शुरुआती जांच में सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। टक्कर से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज आसपास के गांवों तक सुनाई दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद करने लगे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही दक्षिण-पूर्व रेलवे के उच्च अधिकारी, दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गईं। चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। राहत दल भारी मशीनरी की मदद से पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और ट्रैक बहाल करने में जुटा है।

रेल प्रशासन ने हादसे के बाद चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर सभी यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। कई ट्रेनों को डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। स्टेशनों पर फंसे यात्रियों को हेल्पडेस्क और अनाउंसमेंट के जरिए अपडेट दी जा रही है।

दक्षिण-पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक बहाली में 24 घंटे से अधिक समय लग सकता है। यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने और रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी लेने की अपील की गई है। फिलहाल रेलवे ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

हादसे के कारण सैकड़ों यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हुए हैं, जबकि माल परिवहन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ट्रैक बहाली और परिचालन सामान्य होने में समय लगने की संभावना है।

Deoghar Baba Mandir Thana में सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के साथ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

1003053627

देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सांसद मनोज तिवारी कनिष्ककांत दूबे, शेषाद्री दूबे, मनोज तिवारी के सचिव एवं अभयानन्द झा एवं अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया यह मामला कार्तिक नाथ ठाकुर के द्वारा दर्ज कराया गया। कार्तिक नाथ ठाकुर ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना में अपना एक लिखित आवेदन दिये जिसके आधार पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना काण्ड सं0-04/2025, दिनांक – 07.08.2025 धारा-52/54/ 565/7/ 59/61/125/ 127/132/135/189(1)(a)/190/ 195(1)/196(1)(b)/ 221/292/ 298/299/ 300 B.N.S – 2023 विरुद्ध निशिकांत दूबे, मनोज तिवारी, कनिष्ककांत दूबे, शेषाद्री दूबे, मनोज तिवारी के सचिव एवं अभयानन्द झा एवं अज्ञात दर्ज कर विधि – सम्मत कार्रवाई की जा रही है। लिखित आवेदन में कहा गया है कि 02.08.2025 को समय 08.45. से 09.00 PM बजे के बीच बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में जलार्पण बन्द होने तथा कांचाजल चढ़ाने के बाद उपरोक्त अभियुक्तगण के द्वारा जबरन निकास द्वार से मंझलाखण्ड में प्रवेश कर गये। इस दौरान सुरक्षा डियूटी में तैनात पुलिस कर्मी के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। गर्भ गृह में तीर्थ पुरोहितों एवं पुजारी द्वारा मना करने के बावजुद भी मनोज तिवारी सांसद एवं उनके सचिव तथा अभयानन्द झा गर्भ गृह में प्रवेश कर गये जिससे धार्मिक परंपरा एवं आस्था को ठेस पहुँचा है। तथा सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किये। उक्त के संदर्भ में वादी द्वारा बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना में उपरोक्त काण्ड दर्ज कराया गया।

Jamshedpur News। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा : Bkd News Jharkhand

1003047553

जमशेदपुर 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर बिस्टुपुर के गोपाल मैदान मे सादगी से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आदिवासी छात्र मंच की ओर से आयोजित किया जाएगा। जिसमे आदिवासी समाज के कई वक्ताओ द्वारा उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों को सम्बोधित करेंगे। जिसको लेकर बिस्टुपुर के निर्मल गेस्ट हॉउस मे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वही आदिवासी छात्र मंच के अध्यक्ष इन्दर हेमब्रम ने जानकारी देते हुए कहा कार्यक्रम की शुरुआत होने से पूर्व झारखण्ड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिसके बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा। इसके अलावा सरना धर्म कोड लागु करने के साथ साथ आदिवासियों की कई मांग है, उस पर भी चर्चा की जाएगी। जिसके बाद मुख्य वक्ताओ द्वारा उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों को सम्बोधित किया जाएगा। भारी संख्या मे आदिवासी समाज के लोग बिस्टुपुर के गोपाल मैदान मे उपस्थित रहेंगे।

जेएसीए के सचिव ने उपायुक्त से मुलाक़ात जमशेदपुर में क्रिकेट स्टेडियम को लेकर हुई बात

1003047523

जमशेदपुर जेएसीए के सचिव सौरभ तिवारी जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सतयार्थी से मुलाक़ात की है, उन्होंने पूर्वी सिंघभूम मे क्रिकेट एस्टेडियम बनवाने के लिए एक घंटे तक जिला के उपायुक्त बीडीओ एवं सीओ से वार्ता की, सौरभ तिवारी ने कहा कि जिला मे नए क्रिकेट स्टेडियम को लेकर चर्चा की गईं है, जिला प्रशासन अगर जमीन मुहैया करवा दे तो उक्त स्थान पर जे ए सी ए के द्वारा क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा, हालांकि अभी तक केवल पटमदा और पोटका मे जमीन देखा गया है, जिला प्रशासन अगर जे ए सी ए को जमीन मुहैया करवाता है तो नया क्रिकेट एकेडमी बनाया जाएगा, सौरभ तिवारी ने कहा कि फिलहाल सकारात्मक वार्ता हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने नई मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि का किया निरीक्षण

1003047333
स्थल निरीक्षण करते सिविल सर्जन और अपर मुख्य सचिव

देवघर बाबा नगरी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। 100 सीटों वाली यह मेडिकल कॉलेज सदर अस्पताल के साथ जोड़कर पीपीपी मोड पर कार्य करेगा। जिसमे 420 बेड का हॉस्पिटल भी रहेगा। डहुआ मौजा में चिन्हित 13 एकड़ जमीन का आज स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से साथ बैठक करने के बाद इसको मंत्री परिषद के पास भेज दिया जाएगा। जैसे ही वहाँ से हरी झंडी मिलेगी इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इन्होंने बताया कि पहले 2 साल में अस्पताल तैयार होगा फिर आगामी 3 साल में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा।स्थल निरीक्षण के मौके पर देवघर के सिविल सर्जन युगल किशोर चौधरी और सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बताते चलें कि इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण से देवघर में एक और विकास की बड़ी कड़ी जुड़ जाएगी।वैसे पूर्व से एम्स देवघर से आसपास के लोगों को काफ़ी मदद मिल रहा है झारखण्ड के अलावे बंगाल और बिहार से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहें हैं।

Sawan Mela Deoghar । 27 दिनों में 52 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण

1003028822

देवघर श्रावणी मेला अब अपने आखरी चरण में आहिस्ते आहिस्ते पहुंच गया है,महज अब मेला के पूर्णाहुति को 72 घंटा बचा है ऐसे में जिला प्रशासन भी अब चैन की सांस ले रहा है। वहीं आख़री प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जिला के उपायुक्त ने अभी तक के मेला का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने नमन प्रियेश लकड़ा ने अधिकारियों और मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में प्रेस वार्ता का आयोजन कर पिछले 27 दिनों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

11 जुलाई से 6 अगस्त तक 52 लाख कांवरियों ने जलार्पण किया है।

बीते 11 जुलाई से 6 अगस्त तक गर्भगृह सहित सभी अर्घा के माध्यम से 52 लाख 95 हजार 766 कांवरियों ने जलार्पण किया है। बाबा मंदिर से प्राप्त नगद के रूप में 7 करोड़ 36 लाख 44 हज़ार 295 रुपए की आमदनी हुई है।वहीं मंदिर से 10 ग्राम की 816 चांदी के सिक्के की विक्री हुई है। जबकि परिवहन विभाग से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 2 करोड़ 3 लाख 77 हज़ार 775 रुपए की आमदनी हुई है।इसी क्रम में राज्य कर के रूप में 953.75 लाख रुपए की प्राप्ति हुई है।नगर निगम के द्वारा विभिन्न बस पड़ाव तथा विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं से 40 लाख 51 हज़ार 200 रुपए की आमदनी हुई है।वहीं विद्धुत विभाग के द्वारा अस्थाई बिद्धुत सम्बंध से 58 लाख 35 हजार 900 रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है।

वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा भी लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच पड़ताल की जा रही है और फाइन भी काटा गया है। वहीं मौके पर पुलिस विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में की गई पुलिसिंग व्यवस्था की पूरी पूरी जानकारी दी गयी। एनडीआरएफ,सीआरपीएफ,जिला पुलिस बल, झारखंड जगुआर,स्वान दस्ता,अश्रु गेस दस्ता, रेप और रैफ दस्ता आदि शामिल है और सभी विधिव्यवस्था के संचालन में पूरे मेला क्षेत्र में महती भूमिका निभा रहें हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा,एसडीओ रवि कुमार,एसपी अजित पीटर डूंग डूंग,डीपीआरओ राहुल कुमार सहित सम्बंधित विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

जमीन विवाद में तीन लोगों की निर्मम ह”त्या, आरोपी ने किया सरेंडर

1003042920

साहिबगंज: जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी नितेश पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। वहीं घटना के बाद आरोपी बजल हेम्ब्रम ने खुद को तालझारी थाना में सरेंडर कर दिया। इस निर्मम हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मोहनपुर में एक साथ टकराई तीन गाड़ियां, टोटो सवार में एक महिला घायल

1003041938

देवघर जिला के मोहनपुर इलाके के सड़कों में इन दिनों लगातार हो रही सड़क दुर्घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के रमजोरिया के पास बुधवार को दोपहर में तीन गाड़ियां आपस में ही टकरा गयी। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। इधर पुलिस घटना के मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि मोहनपुर इलाके में इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं से इलाके की सड़क लाल खून से लाल हो रही है। मालूम हो कि जमुनिया के पास बीते दिनों बड़ी दुर्श्रघटना घटी थी जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गयी थी। जबकि 23 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए थे। घटना के बाद पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से दुर्घटना रोकने की दिशा में कई सकारात्मक प्रयास किए गए हैं। लेकिन सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी के भाव और रफ ड्राइविंग के कारण दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

Deoghar News। मोहनपुर में श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

1003042681

देवघर मोहनपुर हाट स्थित विवाह भवन के पास वीर दिशोम गुरु शिबु सोरेन के निधन को लेकर उन्के दिवंगत पुण्य आत्मा की शान्ति हेतु भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल के अध्यक्षता में किया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष, झामुमो एवं गुरु जी के साथी रहे नवल किशोर हेंब्रम, थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष, झामुमो श्रीकान्त प्रसाद यादव, राजद नेता भूतनाथ यादव, अजय यादव, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष श्री हेमंत चौधरी, दिलीप यादव, बीरू प्रधान, झामुमो मिडिया प्रभारी केदार दास, सिकंदर राउत, कुंदन राज, अरुण शर्मा, अरुण यादव, बबलू दास, प्रताप यादव, विनोद बेसरा, अरुण यादव, गौतम तुरी, करामत अंसारी, नारायण यादव, नौशाद अंसारी, संगम यादव, सविता हांसदा, सावित्री हांसदा, रोहित तुरी इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे|

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के सुरक्षा कर्मियों ने 4 लुटेरों को पकड़ा

1003041789

खूंटी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनके काफिले में शामिल सुरक्षा कर्मियों ने 4 लुटेरों को खूंटी पुलिस के हवाले कर दिया। अर्जुन मुंडा आम्रेश्वर धाम में पूजा कर खूंटी लौट रहे थे, इसी दौरान पता चला कि कुछ लुटेरों ने मवेशी चरा रही बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली खींच ली ह

पकड़ाए युवकों ने लूट की घटना से इनकार किया, जांच जारी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत

1003040237

चाईबासा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज चाईबासा कोर्ट से जमानत मिल गई है। यह मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक जनसभा के दौरान उनके दिए गए बयान से जुड़ा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया गया था।यह पूरा मामला 18 नवंबर 2018 का है। पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और ( वर्तमान के केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह के खिलाफ एक टिप्पणी की थी। इस बयान को लेकर बीजेपी नेता और स्थानीय अधिवक्ता प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया था। उनका आरोप था कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में अमित शाह को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिससे उनकी और बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचा। कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था, जिसके बाद आज वह चाईबासा कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई।

मेरे विचारों की जड़ें थे,और उस जंगल जैसी छाया थे : सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बया करते हुए लिखा

1003028952 1

मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुज़र रहा हूँ। मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया।

मैं उन्हें सिर्फ ‘बाबा’ नहीं कहता था वे मेरे पथप्रदर्शक थे, मेरे विचारों की जड़ें थे,और उस जंगल जैसी छाया थे

जिसने हजारों-लाखों झारखंडियों को धूप और अन्याय से बचाया।

मेरे बाबा की शुरुआत बहुत साधारण थी। नेमरा गांव के उस छोटे से घर में जन्मे,जहाँ गरीबी थी, भूख थी, पर हिम्मत थी। बचपन में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया जमींदारी के शोषण ने उन्हें एक ऐसी आग दी जिसने उन्हें पूरी जिंदगी संघर्षशील बना दिया। मैंने उन्हें देखा है हल चलाते हुए, लोगों के बीच बैठते हुए, सिर्फ भाषण नहीं देते थे, लोगों का दुःख जीते थे।

बचपन में जब मैं उनसे पूछता था: “बाबा, आपको लोग दिशोम गुरु क्यों कहते हैं? ”तो वे मुस्कुराकर कहते:“क्योंकि बेटा, मैंने सिर्फ उनका दुख समझा और उनकी लड़ाई अपनी बना ली। ”वो उपाधि न किसी किताब में लिखी गई थी,न संसद ने दी -झारखंड की जनता के दिलों से निकली थी।

दिशोम’ मतलब समाज,‘गुरु’ मतलब जो रास्ता दिखाए।और सच कहूं तो बाबा ने हमें सिर्फ रास्ता नहीं दिखाया,हमें चलना सिखाया।बचपन में मैंने उन्हें सिर्फ़ संघर्ष करते देखा, बड़े बड़ों से टक्कर लेते देखा मैं डरता था पर बाबा कभी नहीं डरे।

वे कहते थे:“अगर अन्याय के खिलाफ खड़ा होना अपराध है,तो मैं बार-बार दोषी बनूंगा।”बाबा का संघर्ष कोई किताब नहीं समझा सकती।वो उनके पसीने में, उनकी आवाज़ में,और उनकी चप्पल से ढकी फटी एड़ी में था।

जब झारखंड राज्य बना,तो उनका सपना साकार हुआ पर उन्होंने कभी सत्ता को उपलब्धि नहीं माना। उन्होंने कहा:“ये राज्य मेरे लिए कुर्सी नहीं यह मेरे लोगों की पहचान है।”आज बाबा नहीं हैं, पर उनकी आवाज़ मेरे भीतर गूंज रही है।

मैंने आपसे लड़ना सीखा बाबा, झुकना नहीं। मैंने आपसे झारखंड से प्रेम करना सीखा बिना किसी स्वार्थ के। अब आप हमारे बीच नहीं हो, पर झारखंड की हर पगडंडी में आप हो। हर मांदर की थाप में,हर खेत की मिट्टी में, हर गरीब की आंखों में आप झांकते हो। आपने जो सपना देखा अब वो मेरा वादा है।

मैं झारखंड को झुकने नहीं दूंगा, आपके नाम को मिटने नहीं दूंगा। आपका संघर्ष अधूरा नहीं रहेगा। बाबा, अब आप आराम कीजिए। आपने अपना धर्म निभा दिया। अब हमें चलना है आपके नक्शे-कदम पर। झारखंड आपका कर्ज़दार रहेगा। मैं, आपका बेटा,आपका वचन निभाऊंगा। वीर शिबू जिंदाबाद – ज़िन्दाबाद, जिंदाबाद दिशोम गुरु अमर रहें। जय झारखंड, जय जय झारखंड।

ये दर्द है एक बेटे का राज्य के मुख्यमंत्री का हेमंत दादा का

पिता की ह”त्या के बाद बेटे गुरुजी शिबू सोरेन ने लिया संकल्प महाजनी प्रथा को किया खत्म

1003029365

Bkd News Jharkhand Desk दिशाेम गुरु शिबू सोरेन ने 4 अगस्त 2025 को गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांसे ली। उनके पार्थिव शरीर को रांची लाया गया जहां पर गुरु जी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और हाथ जोड़कर नमन करते हुए कहा कि आप महान थे झारखंड के लिए एक युग का अंत हुआ।

जीवन परिचय

गुरु जी का जन्म 11 जनवरी 1944 को हजारीबाग जिला अब रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में एक साधारण आदिवासी परिवार में हुआ था। उनके पिता सोबरन सोरेन एक सामाजिक रूप से जागरूक व्यक्ति थे, जो अपने समुदाय के लिए कार्य करते थे।

शिबू सोरेन के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएं:

पिता की हत्या : 27 नवंबर 1957 को उनके पिता सोबरन सोरेन की हत्या महाजनों और साहूकारों के साथ जमीन विवाद के कारण हुई थी, जिसने उनके जीवन को एक नया मोड़ दिया और उन्हें सामाजिक कार्यों और राजनीति की ओर प्रेरित किया।

आंदोलन की शुरुआत : शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ाई शुरू की और महाजन के विरोध आंदोलन शुरू किया और उसी से शुरू हुआ धनकटनी आंदोलन शुरू किया इस आंदोलन में महिलाएं धान काटती और पुरुष तीर कमान लिए घूमता इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों को उनकी जमीन पर अधिकार दिलाना और महाजनों के शोषण से मुक्ति दिलाना था।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना : 4 फरवरी 1973 को शिबू सोरेन ने अपने सहयोगियों बिनोद बिहारी महतो और एके राय के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की स्थापना की, जिसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा करना और एक अलग झारखंड राज्य की मांग को बल देना था।

पहली बार जेल 1975 में गए थे

शिबू सोरेन पहली बार जेल 1975 में गए थे, जब उन्हें चिरूडीह कांड के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई थी, और शिबू सोरेन पर हिंसक भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप लगा था। उन्हें कई साल तक जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

शशीनाथ झा हत्याकांड : 1994 में उनके निजी सचिव शशीनाथ झा की हत्या के मामले में भी उनकी संलिप्तता का आरोप लगा, जिसके लिए उन्हें दिल्ली की एक अदालत ने दोषी ठहराया था, लेकिन बाद में वे बरी हो गए ।

राजनीतिक सफर

शिबू सोरेन ने तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और केंद्र में कोयला मंत्री भी रहे। वे आठ बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सदस्य चुने गए ।

वर्ष 1977 : शिबू सोरेन ने अपना पहला चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

वर्ष 1980 : उन्होंने दुमका लोकसभा सीट से चुनाव जीता और पहली बार सांसद बने।

वर्ष 1989, 1991, 1996 : शिबू सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीते।

वर्ष 2019 : उन्होंने अपना आखिरी चुनाव लड़ा, लेकिन दुमका लोकसभा सीट से हार गए।

शिबू सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री तीन बार बने

वर्ष 2000 : शिबू सोरेन पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनकी सरकार ज्यादा समय तक नहीं चल सकी।

वर्ष 2008-2009 : शिबू सोरेन दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

वर्ष 2009-2010 : शिबू सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

1003028952
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाई बसंत सोरेन पिता के पार्थिव शरीर के साथ

इसके अलावा, शिबू सोरेन तीन बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे। उनकी राजनीतिक यात्रा में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने हमेशा आदिवासी समुदाय के अधिकारों की लड़ाई जारी रखी।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

1003028950
फ़ोटो सोशल मीडिया से