देवघर // हूल दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने अपने गोपनीय कार्यालय में अमर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि ब्रिटिश शासन के विरुद्ध हुआ हूल विद्रोह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक गौरवशाली अध्याय है।
आदिवासी वीरों और वीरांगनाओं ने अपने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल पेश की, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे महान वीरों के त्याग, साहस और नेतृत्व से प्रेरणा लेकर समाज में सामाजिक समरसता, न्याय और समानता की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि हूल दिवस हमें झारखंड के उन असंख्य वीर शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित गोपनीय शाखा के कर्मी उपस्थित रहे।
