झारखंड की आवाज

अवैध हथियार सौदे में हुई थी प्रमोद की हत्या, राजपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा -

अवैध हथियार सौदे में हुई थी प्रमोद की हत्या, राजपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध; हत्या में प्रयुक्त सामान और कारतूस बरामद

चतरा // राजपुर थाना क्षेत्र में चर्चित प्रमोद हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

हत्या के पीछे अवैध हथियार की खरीद-बिक्री से जुड़ा विवाद सामने आया है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पथेल गांव निवासी सुनील कुमार (पिता बैजनाथ सिंह) तथा सुनील कुमार (पिता विकास सिंह भोगता) शामिल हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक प्रमोद की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा, रस्सी का टुकड़ा, तीन मोबाइल फोन, मृतक का मोबाइल फोन तथा घटना का कारण बने सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार अवैध हथियार के लेन-देन को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए गठित टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस आगे भी मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply