रांची। झारखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरकारी स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण तय करने से पहले ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पंचायती राज विभाग ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को ट्रिपल टेस्ट कराए जाने की जानकारी दी है। अब आयोग को विभाग की ओर से औपचारिक पत्र मिलने का इंतजार है। पत्र मिलते ही आयोग प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
ट्रिपल टेस्ट के बाद स्पष्ट होगी आरक्षण की स्थिति
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने बताया कि पंचायती राज विभाग की ओर से आयोग को ट्रिपल टेस्ट कराए जाने की जानकारी दी जा चुकी है। आयोग की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
उनके मुताबिक, विभाग से औपचारिक पत्र प्राप्त होते ही आयोग ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करेगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपने का प्रयास किया जाएगा।
पंचायतवार मतदान केंद्रों की तैयारी
पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग भी अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा रहा है। आयोग ने सभी उपायुक्तों को मतदान केंद्रों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
प्रखंड स्तर पर पंचायतवार मतदान केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद प्रस्तावित मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
अंतिम मतदाता सूची का भी इंतजार
चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को भी अंतिम रूप देने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची के आधार पर पंचायत चुनाव कराया जाएगा।
अप्रैल-मई 2027 में चुनाव की तैयारी
झारखंड में पिछला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2022 में हुआ था। मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद अगला चुनाव अप्रैल-मई 2027 के आसपास कराया जाना प्रस्तावित है।
ऐसे में सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग के सामने आरक्षण निर्धारण, मतदाता सूची, मतदान केंद्रों समेत चुनाव से जुड़ी अन्य तैयारियों को समय पर पूरा करने की चुनौती है।
2010 और 2015 में था OBC आरक्षण
झारखंड में वर्ष 2010 और 2015 के पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण लागू किया गया था। वर्ष 2022 में OBC के लिए आरक्षित सीटों को सामान्य श्रेणी में रखते हुए पंचायत चुनाव कराया गया था।
अब आगामी चुनाव में OBC आरक्षण की स्थिति ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने और उससे संबंधित रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट होगी।

Solid performance and very reliable service. The slot games are fair and the rewards are generous. I’m definitely sticking with armorbet78slot for a long time.
Simple, clean, and effective. I love how they keep the gameplay focused without too much clutter on the screen. Glad I found jdlovelink.