झारखंड की आवाज

प्रेस क्लब भवन मामला । प्रशासन का दो गुट वाला बहाना अब नहीं चलेगा : प्रीतम सिंह भाटिया -

प्रेस क्लब भवन मामला । प्रशासन का दो गुट वाला बहाना अब नहीं चलेगा : प्रीतम सिंह भाटिया

देवघर // शनिवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के देवघर आगमन पर सर्किट हाउस सभागार में भव्य स्वागत समारोह सह रात्रि भोज का आयोजन किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत से हुई। समारोह को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि पत्रकारों में एकजुटता के अभाव के कारण ही देवघर प्रेस क्लब भवन आज भी प्रशासन के अधीन है। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार संगठित होकर संघर्ष करें तो अपना हक अवश्य मिल सकता है।

1004869101

श्री भाटिया ने आरोप लगाया कि प्रशासन पत्रकारों के दो गुट होने का बहाना बनाकर प्रेस क्लब भवन देने से इंकार कर रहा है, जबकि वही अधिकारी लोकसभा और विधानसभा जैसे बड़े चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संगठन देवघर प्रेस क्लब भवन की मांग को लेकर डीसी, विधायक से लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक लगातार आवाज उठाता रहेगा।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने संगठन के मजबूती का मंत्र दिया और एकजुट होकर काम करने को कहा। साथ ही पश्चिम बंगाल प्रभारी अरूप मजूमदार ने कहा कि सभी पत्रकार को अपने हक के लिए पहले खुद आवाज उठाने की जरूरत है उसके बाद ही संगठन और सभी साथ देते हैं। यदि खबर संकलन के दौरान किसी पत्रकार पर प्राथमिकी दर्ज होता है तो डरें नहीं पहले खुद लड़ने के लिए मजबूती से तैयार रहे फिर संगठन हमेशा साथ देगा।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय, प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटारियार, रांची प्रमंडल प्रभारी दिनेश बनर्जी, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय महतो, पूर्व संथाल परगना प्रमंडलीय प्रभारी कुणाल राजपूत, बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार , सरायकेला जिला सचिव संदीप महतो, राज्य सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।

देवघर के स्थानीय पत्रकारों में वरुण कुमार, गोपाल शर्मा, बबलू साह, अतुल मिश्रा, चमन कुमार, सुजीत कुमार, रंजन कुमार, सत्यम पांडे, प्रकाश, सुमित सहित अन्य पत्रकार भी समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply