जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों को सतत निगरानी के निर्देश
साहिबगंज // गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और राहत कार्य तेज कर दिया है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
रामपुर टोपरा और बलुवा टोली दियारा क्षेत्र का निरीक्षण
एसडीओ ने रामपुर टोपरा, बलुवा टोली समेत दियारा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर जलस्तर, आवागमन और बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

प्रभावित परिवारों को चूड़ा, गुड़, बिस्किट और पेयजल मिला
दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच जरूरी खाद्य एवं पेय सामग्री का वितरण किया गया। प्रशासन की ओर से लोगों को चूड़ा, गुड़, बिस्किट और पेयजल उपलब्ध कराया गया, ताकि आपात स्थिति में परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।आपात स्थिति पर तुरंत कार्रवाई के निर्देशअनुमंडल पदाधिकारी ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी आपात परिस्थिति की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही आम लोगों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आवश्यकता के अनुसार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी साहिबगंज बासुकीनाथ टुडू सहित संबंधित कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

I’ve been playing here for a few weeks and the payout is surprisingly fast. Definitely one of the smoothest experiences I’ve had lately. Check out krphlwin for a great time!
The variety of options here is just insane. I love how everything loads so quickly without any lag. Give brwinxx a try if you want a reliable platform.
Asian themed slots are my weakness and this place delivers exactly what I need. Fast deposits and an excellent VIP program that actually rewards loyal players dragon88slotlogin
Finally found a platform that actually feels lucky. The bonuses are generous and the customer support is surprisingly quick. Give pklucky81 a try.
I’ve been playing here for a few weeks now and the payouts are surprisingly fast. Really smooth experience so far! phjilif
Really impressed with the game variety here. It is definitely my new go-to spot for some weekend fun. Highly recommend giving auronplaygame a try if you love gaming.