एक ही मतदान केंद्र पर शिफ्ट हो सकेंगे परिवार के सभी सदस्यों के नाम
देवघर// जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की ओर से सर्वसाधारण के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। योग्य नागरिक अब आसानी से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं। इसके लिए दिनांक-01.10.2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR), 2026 के तहत दिनांक-08.08.2026 एवं दिनांक-09.08.2026 को पूर्वा 10 बजे से अप० 04 बजे तक सभी मतदान केन्द्रों पर प्रथम विशेष कैम्प का आयोजन निर्धारित है।
नाम जोड़वाना और स्थानांतरण कराना आसान
साथ ही शिविर के माध्यम से नया नाम जोड़ना, जिन युवाओं की उम्र अर्हता तिथि के अनुसार पूरी हो चुकी है, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। वही पारिवारिक नाम स्थानांतरण, यदि किसी परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर हैं, तो वे पूरा नाम एक ही मतदान केंद्र पर ट्रांसफर करा सकते हैं।
इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि उक्त अवधि में, दिनांक 01.10.2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले या 18 वर्ष पूर्ण हो चुका है तथा पात्र भारतीय नागरिक है एवं देवघर जिला अंतर्गत किसी भी मतदान केन्द्र क्षेत्र के सामान्य निवासी है, तो वैसे नागरिक, मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु प्रपत्र-6 घोषणा पत्र सहित आवेदन कर सकते है।
साथ ही, निवास स्थानांतरण या वर्तमान निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों में सुधार या बिना सुधार के ईपीक कार्ड निर्माण या दिव्यांगजन व्यक्तियों के रूप में चिन्हितीकरण आदि के लिए प्रपत्र 8 घोषणा पत्र सहित के साथ अपना आवेदन अपने बी०एल०ओ० को जमा कर सकते है। आगे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट मूल्यवान है। छूटे हुए सभी योग्य नागरिक अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर फॉर्म भरें और अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। कोई पात्र भारतीय नागरिक छुटे ना।

Super easy to get started. I love how straightforward the login and sign up process is. Really impressed with 16jiliregister
The payment options are so flexible and secure. I didn’t have any issues topping up my account. Everything is top notch at idhokipay
Super easy registration process and the graphics are top notch. It feels very professional and secure. I am loving my time at phj8ph9.