देवघर // जिला के मधुपुर अनुमंडल अधिवक्ता संघ परिसर में शनिवार को झारखंड बार काउंसिल के सदस्य ललित यादव को अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के महासचिव श्याम सुंदर भैया, डोमन प्रसाद यादव, चंद्र शेखर सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर सदस्य बने ललित यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं को होने वाली समस्याओं का विशेष ध्यान रखा जायेगा।
संघ के महासचिव श्याम सुंदर भैया ने कहा कि यह मधुपुर और देवघर जिले के लिए गर्व का क्षण है कि देवघर एवं झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ललित यादव ने बार काउंसिल चुनाव में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान सीधे संवाद के माध्यम से किया जायेगा। मौके पर सुधांशु शेखर, धनंजय प्रसाद, समरेश कुमार, मो सरफारज अहमद, जीशान अख्तर, रुपेश सिन्हा, सरिता कुमारी, समीर कुमार यादव मौजूद थे।
