झारखंड की आवाज

राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि -

राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

देवघर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची एवं जिला प्रशासन देवघर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 2 नवंबर 2026 को देवघर सिविल कोर्ट परिसर में राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति श्री शिरीष चंद्रशेखर एवं न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय सहित हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश एवं गणमान्य अतिथियों की भी उपस्थिति रहेगी।

विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

कार्यक्रम के दौरान पलामू एवं रांची में विधिक सहायता क्लीनिक का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा पीड़ितों के बीच चेक वितरण, प्रोजेक्ट शिशु के तहत लाभ का वितरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह एवं न्यायमूर्ति शिरीष चंद्रशेखर का विशेष संबोधन होगा। इसके बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य संबोधन देंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान एवं हाई-टी के साथ होगा।

अधिवक्ताओं से आईडी कार्ड के साथ उपस्थित रहने की अपील

इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर देवघर के अधिवक्ताओं से अपने-अपने पहचान पत्र (आईडी कार्ड) के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपना अधिवक्ता पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं, ताकि कार्यक्रम में उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5:15 बजे अतिथियों के आगमन के साथ होगा। इसके बाद स्वागत एवं सम्मान समारोह, दीप प्रज्वलन और अन्य निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply