झारखंड की आवाज

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस में मुखिया के भाई की निर्मम ह*त्या -

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस में मुखिया के भाई की निर्मम ह*त्या

भाजपा सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने साधा सरकार पर निशाना

हजारीबाग प्रशासन ने समझा बुझा कर भीड़ को काबू किया, जांच जारी

हजारीबाग // में रामनवमी में हिंसा और विवाद का इतिहास इस रामनवमी पर दोहराता नजर आ रहा है। कल जुलूस के दौरान गदोखर इलाके में स्थानीय मुखिया के भाई रामा साव की हत्या और ब्रह्मऋषि समाज के अध्यक्ष मुकेश कुमार पर चाकू से हमला होने के बाद जिले का माहौल एक बार फिर खराब होता नज़र आ रहा है। सीओ अनिल कुमार गुप्ता ने स्वंम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इधर, भाजपा के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद अस्पताल पहुंचे और पोस्टमॉर्टम में देर को लेकर गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और शांतिपूर्ण तरीके से झांकियां और जुलूस निकालने की इजाजत दी है।

Leave a Reply