झारखंड की आवाज

पति ने पत्नी की प्रेमी को पकड़ने के लिए अपनाया अनोखा तरीका पकड़ने के बाद देखिए क्या किया -

पति ने पत्नी की प्रेमी को पकड़ने के लिए अपनाया अनोखा तरीका पकड़ने के बाद देखिए क्या किया

साहिबगंज बोरियो थाना क्षेत्र के बसनिया गांव में एक प्रेमी जोड़े को अवैध संबंध बनाए जाने के संदेह के आरोप में ग्रामीणों व महिला के परिवार वालों ने बीती रात्रि लगभग 7 से 8 के बीच युवक युवती को पकड़ लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1002772431

जिसके बाद जोड़े को बांधकर रखा गया है। 20 घंटे बीत जाने के बाद बोरियो थाना की पुलिस बंधकों को मुक्त नहीं करा पाई । जानकारी अनुसार छोटा कुसमी गांव का एक गैर आदिवासी लड़का (जो पेशे से टेंपो चालक है), उनका अवेध संबंध बसनिया गांव की किसी आदिवासी महिला के साथ था। महिला चार बच्चों की मां भी है। कुछ दिनों पूर्व महिला के पति को दोनों के ऊपर शक हुआ था। जिस कारण बीते सोमवार की रात्रि नाटकीय तरीके से विवाहित महिला का पति बारात जाने का बहाना बना कर गांव में ही छिप गया। इधर महिला को लगा कि पति बारात जा चूका है, तो उन्होंने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुला लिया। जिसके बाद पति ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया, इसके बाद आक्रोशित परिवार वालों व ग्रामीणों ने अवैध संबंध के आरोप में पकड़े गए महिला व पुरुष को जमकर पिटाई की और रस्सी से बांध कर बंधक बना लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार मौखिक रूप से प्रेमी पर आर्थिक जुर्माना के रूप में तीन लाख रूपए का जुर्माना लगाया है, वहीं स्थानीय लोगों में यह भी चर्चाएं हो रही हैं अगर प्रेमी महिला को अपनाकर शादी कर लेता है तो 30 हजार रूपए का ही जुर्माना देना होगा। हालांकि अभी तक साहिबगंज जिला के बोरियों थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचने के बाद भी बंधक बनाए गए महिला पुरुष को मुक्त करने में असफल है।

Leave a Reply