Deoghar// देवघर नगर थाना क्षेत्र के पोखनाटिल्हा कैलाशपुरी मोहल्ला के एक बंद घर से अज्ञात चोरो के द्वारा LED TV, BETTERY, INVERTER एवं अन्य समान की चौरी कर ली गई थी इस संबंध में नगर थाना काण्ड सं0-134/26 दर्ज की गई।
पुलिस अधीक्षक देवघर के द्वारा पूर्व से गठित काण्ड के उदभेदन हेतू विशेष टिम के द्वारा तकनिकी, मानवीय अनुसंधान एवं CCTV फुटेज के आधार पर उक्त काण्ड का उदभेदन किया गया। अनुसंधान के कम में कुल 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से काण्ड में चौरी गए समानो की बरामदगी की गई जिसकी विवरणी निम्नवत है:-
- लाल रंग का लंहगा एक पीस
- निला रंग का ट्रोली बेग एक पीस मेट्रोन कंपनी का
- फिलीप्स कंपनी का कॉफी मसीन एक पीस
- रीयलमी कंपनी का 32 इंच का LED TV
- SF SONY कंपनी का INVERTER
- VEXIDE BETTERY लाल रंग का एक पीस
- हरा रंग का ट्रोली बेग कमीलीयंट कंपनी का ।
गिरफ्तार किए गए तीनो अप्राथमिकी अभियुक्तों के द्वारा स्वीकार किया गया है कि ये लोग अक्सर बंद पडे मकानो का दिन में घुम-घुम कर रैकी करते है एवं मौका पा कर रात में घटना को अंजाम देते है, एवं अपने निजी उद्देश के लिए इस तरह की घटना को अंजाम देते है।
- अभियुक्त कृष कुमार उम्र-19 वर्ष पिता-विकाश वर्णवाल सा०- ‘सलौनाटाड थाना-नगर देवघर।
- भविष्य कुमार उर्फ छोटु उम्र 24 वर्ष पिता-कपिलदेव मोदी साकिन-ताराबाद कुसुमडीह थाना-रिखिया जिला-देवघर वर्तमान खपरोडीह थाना-रिखिया देवघर।
- आयुष कुमार झा उम्र 18 वर्ष पिता-रूपेश कुमार झा सा०-खपरोडीह इंजिनीयर कोलोनी थाना-रिखिया देवघर।
