Deoghar// देवघर के नगर थाना क्षेत्र के झौंसागढ़ी खादी बोर्ड कार्यालय के समीप पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के 22 वर्षीय युवक ने बहन के किराए के कमरे में बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतक की बहन ने कहा जहांगीर का पूजा से था संपर्क
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार सुबह मृतक की बहन ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो उसे दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखा। जिसके बाद इसकी सूचना देवघर पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जहांगीर का शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान वर्धमान जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मठपाड़ा भांगाकुठी मुहल्ला निवासी जहांगीर के रूप में हुई है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक की बहन रानी गुप्ता ने बताया कि वह झौसागढ़ी में किराये के मकान में बच्चों के साथ रहती है और उसके भाई का वहां आना-जाना था। बुधवार रात करीब 9:30 बजे जहांगीर वहां पहुंचा था। रानी के अनुसार, जहांगीर की पूजा घोष नाम की लड़की से बातचीत होती थी।
देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बहन ने खिड़की को खोला
गुरुवार सुबह जब जहांगीर देर तक नहीं उठा, तो उसने कमरे का दरवाजा पीटकर आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिसके बाद रानी ने खिड़की से झांककर देखा तो जहांगीर दुपट्टे के सहारे पंखे में बने फंदे से झूल रहा था। इसके बाद मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
