देवघर // पुलिस को साइबर क्राइम की सूचना मिलने के बाद सूचना के सत्यापन को लेकर पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापामारी की जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी के दौरान 03 (तीन) साइबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- 1. मो० साजिद शेख, उम्र 21 वर्ष, पिता मो० सफीक शेख, सा०-लालगढ़, थाना-मधुपुर, जिला-देवघर,
- 2. बिनोद दास, उम्र 25 वर्ष, पिता-जुगल दास, सा०-सिमरातरी, थाना-पथरौल, जिला-देवघर,
- 3. कन्हैया यादव, उम्र 22 वर्ष, पिता महेन्द्र यादव, सा० बदिया, थाना-मधुपुर, जिला-देवघर
गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली
- फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्तोओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
- फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्तओं को झासा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी:- मोबाइल फोन – 04 सिम कार्ड – 04 कुल जप्त प्रतिबिंब सिम – 01
