झारखंड की आवाज

Deoghar Police। दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार -

Deoghar Police। दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Deoghar// देवघर जिला की पुलिस नशा मुक्ति को लेकर जिला में लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर रही है। देवघर पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ब्राउन शुगर के खिलाफ मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दहीजोर-लेटवावरण जाने वाली सड़क के तीराहा मोड़ के पास एक व्यक्ति 1) गौतम महथा उर्फ गौतम चौधरी उम्र करीब 26 वर्ष पे०-फुलकुमार महथा सा०- बरमसिया सर्कुल रोड़ थाना नगर जिला देवघर ब्राउन सुगर बेचने के लिए आया हुआ है और ग्राहकों का इंतजार कर रहा है, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर के नेतृत्व में छापामारी किया गया एवं उक्त व्यक्ति को ब्राउन सुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

झारखण्ड राज्य के विभिन्न स्थानों में संगठित रुप से ब्राउन सुगर का खरीद बिक्री करता था

जिसके आलोक में मोहनपुर थाना कांड संख्या- 77/26 दिनांक- 20/05/26 धारा-111(2b) (3) (4) BNS & 21(b) NDPS Act. दर्ज किया गया तत्पश्चात पुछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त गौतम महथा उर्फ गौतम चौधरी के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर ब्राउन सुगर सप्लाई करने वाले सरगना फिरोज अंसारी उर्फ गुड्डू पे०- जियाउद्दीन अंसारी सा०- सिंघनी थाना- हंसडीहा जिला- दुमका को गिरफ्तार कर लिया गया। पुछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि झारखण्ड राज्य के विभिन्न स्थानों में संगठित रुप से ब्राउन सुगर का खरीद बिक्री करते है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नामः-

  • 1. गौतम महथा उर्फ गौतम चौधरी उम्र करीब 26 वर्ष पे0- फुलकुमार महथा सा०- बरमसिया सर्कुल रोड़थाना नगर जिला देवघर
  • 2. फिरोज अंसारी उर्फ गुड्डू पे०- जियाउद्दीन अंसारी सा०- सिंघनी थाना-हंसडीहा जिला- दुमका।

बरामद सामानः

  • 1. ब्राउन सुगर जिसका वजन 8.43 ग्राम02. कांड में प्रयुक्त मोबाईल

अपराधिक इतिहासः-

  • अभियुक्त गौतम महथा उर्फ गौतम चौधरी सा०- बरमसिया सर्कुल रोड़ थाना नगर जिला देवघर।
  • 1 ) नगर थाना कांड संख्या-339/21 दिनांक- 11/07/21 धारा-25 (1-AA) /26 Arms Act.
  • 2) नगर थाना कांड संख्या- 79/22 दिनांक- 15/02/22 धारा 323/341/504/506 IPC3)
  • नगर थाना कांड संख्या-724/22 दिनांक- 24/12/22 धारा-323/341/379/34 IPC4)
  • नगर थाना कांड संख्या-720/22 दिनांक- 23/12/22 धारा-379/411//34 IPC5)
  • नगर थाना कांड संख्या-357/24 दिनांक- 20/06/24 धारा-379/411 IPC

Leave a Reply