साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र के मेहंदी पोखर के समीप बुधवार की शाम एक युवक की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मिथुन पहाड़िया के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
सूचना मिलते ही गठित की गई छापेमारी टीम
मामले को लेकर डीएसपी विमलेश त्रिपाठी ने तालझारी थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 28 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे पुलिस को मेहंदी पोखर के पास एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों को जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए वारना हांसदा, बेटका किस्कू और वीरधन सोरेन को गिरफ्तार कर लिया।
