झारखंड की आवाज

अकसर राशन डीलर की शिकायत सुनी होगी लेकिन सुनिए राशन डीलर का गुणगान.... -

अकसर राशन डीलर की शिकायत सुनी होगी लेकिन सुनिए राशन डीलर का गुणगान….

लेकिन देखिए राशन डीलर के समर्थन में क्यों उतरे 200 राशन कार्डधारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

देवघर अकसर आप जन वितरण प्रणाली (राशन डीलर) के दुकानदार की शिकायत करते लोगो को देखा होगा । जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा दिए जा रहे राशन का वितरण किया जाता है। अकसर लोग इसकी शिकायत करते देखे जाते हैं कभी कम राशन देने की शिकायत तो कभी पूरे माह का राशन वितरण नहीं करने की शिकायत

1002126861

लेकिन पहली बार यह देखने को मिल रहा है कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार के समर्थन में कार्डधारी (लाभुक) उतरे हैं। मामला देवघर जिला के मानपुर पंचायत क्षेत्र के धोबवा गांव का है जहां कुछ कार्डधारी के शिकायत पर सावित्री स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) द्वारा संचालित दुकानदार को निलंबित कर दिया गया।

1002126945

जिसके बाद निलंबन वापस कराने को लेकर सैकड़ों राशन कार्डधारी पहुंच गए समाहरणाल और डीसी से मिलकर निलंबन वापस करने की मांग कर दिया । ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग 200 से अधिक कार्डधारी हैं और कभी किसी तरह की कोई परेशानी राशन डीलर से नहीं हुई है कोई शिकायत भी अभी तक हमलोग नहीं किए हैं।

कुछ दो चार लोगों के कारण और जाती भेदभाव के कारण राशन डीलर को निलंबित किया गया है हमलोग उपायुक्त से मिलने पहुंचे थे मिलकर निलबंन को वापस करने को लेकर आवेदन दे रहे हैं ।

Leave a Reply