झारखंड की आवाज

Jammu & Kashmir। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद किये गए 14 पर्यटन स्थल फिर से खोले जायेंगे -

Jammu & Kashmir। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद किये गए 14 पर्यटन स्थल फिर से खोले जायेंगे

श्रीनगर // पहलगाम हमले के बाद बंद किये गए 14 पर्यटन स्थल सोमवार को व्यापक सुरक्षा समीक्षा के बाद फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। उपराज्यपाल ने कहा कि गहन सुरक्षा समीक्षा और चर्चा के बाद मैंने कश्मीर और जम्मू डिवीजनों में और अधिक पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया है जिन्हें एहतियाती उपाय के तौर पर अस्थायी रूप से बंद किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अनुसार एहतियाती उपाय के तौर पर अस्थायी रूप से बंद किए गए पर्यटन स्थलों को तत्काल प्रभाव से फिर से खोला जाएगा। उनके अनुसार कश्मीर डिवीजन के 11 पर्यटन स्थलों बडगाम में यूसमर्ग, दूधपथरी, कोकरनाग में दांडीपोरा पार्क, शोपियां में पीर की गली, दुबजान और पदपावन, श्रीनगर में अस्तनपोरा, ट्यूलिप गार्डन, थजवास ग्लेशियर, गांदरबल में हंग पार्क और बारामूला में वुलर/वाटलैब को तत्काल फिर से खोला जाएगा।इसके अलावा जम्मू डिवीजन के 3 पर्यटन स्थल रियासी में देवी पिंडी, रामबन में महू मंगत और किश्तवाड में मुगल मैदान तुरंत खोले जाएंगे। कश्मीर डिवीजन के 3 स्थल गुरेज, अथवाटू और बंगस और जम्मू डिवीजन का 1 स्थल रामबन में रामकुंड बर्फ पिघलने के बाद फिर से खोले जाएंगे। इन स्थलों के फिर से खुलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और उम्मीद है कि ये स्थल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।

Leave a Reply