देवघर // जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अपृहत तिजारत अंसारी उम्र करीब 33 वर्ष पे०- स्व० जुमदली मियाँ सा०- चितरपोका थाना मोहनपुर जिला देवघर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर मधुबन जंगल (हारोडीह-अर्जुना के बीच) लेकर चला गया था और मोबाईल के माध्य से फिरौती की मांग करने लगा।
अपृहत के लिखित आवेदन के आधार पर मोहनपुर थाना में कांड दर्ज किया गया
जिसकी सूचना थाना प्रभारी मोहनपुर को मिली थी सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई त्वरित गति से किया गया। जिसके फलस्वरुप तिजारत अंसारी को मधुबन जंगल (हारोडीह-अर्जुना के बीच) से अपराधकर्मियों को पिछा करते हुए स-कुशल बरामद किया गया। तदोपरांत पुलिस की संघनता से तिजारत अंसारी के द्वारा बताये गये अपराधकर्मियों के विरुद्ध संघन छापामारी किया गया। अपृहत तिजारत अंसारी के लिखित आवेदन के आधार पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 60/2026 दिनांक- 26/04/26, धारा 140 (2)/3(5) भा०न्या0सं0 2023 फिरौती के लिए अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कांड दर्ज किया गया है।
फिरौती के पैसा तथा कांड में प्रयुक्त किया गया मोबाईल को बरामद
अनुसंधान के क्रम में एवं तकनिकी सहायता का उपयोग करते हुए इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने अपना-अपना अपराधस्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अपृहत तिजारत अंसारी के पास से फिरौती के पैसा तथा अभियुक्तो का कांड में प्रयुक्त किया गया मोबाईल को बरामद किया गया है। गिरफ्तार उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। शेष प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु संघन छापामारी किया जा रहा है।
बरामद समान :- कांड में प्रयुक्ति किया गया तीन (03) मोबाईल, कांड में फिरौती के रूप में लिए गये रुपैया में से 4500/- रुपया बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- 1) ललित यादव पे०- स्व० परमेश्वर यादव सा०- चितरपोका थाना मोहनपुर,
- 2) अमित यादव पे०- वंशराज यादव,
- 3) विवेक कुमार पे० – दशरथ यादव दोनों सा०- वियाही थाना- सोनारायठाढ़ी जिला देवघर एवं
- 4) पाण्डव कुमार पे०-रामफल यादव सा0- जेरिया थाना मोहनपुर जिला देवघर।
